Flipkart, Amazon और Mi.com पर चल रही सेल में बिके 2,50,000 से ज्यादा Xiaomi टीवी

Xiaomi का कहना है कि Amazon, Flipkart और Mi.com पर चल रही फेस्टिव सीज़न सेल में कंपनी ने 2,50,000 से ज्यादा Mi TVs बेच दिए हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2019 11:55 IST
ख़ास बातें
  • Amazon, Flipkart और Mi.com पर सेल आज 4 अक्टूबर तक ही
  • Amazon पर Mi TV 4C Pro 32 इंच रहा बेस्ट सेलिंग टीवी
  • वैल्यू के संदर्भ में Mi TV फ्लिपकार्ट पर नंबर वन टीवी सीरीज़ है

Flipkart, Amazon और Mi.com पर चल रही सेल में बिके 2,50,000 से ज्यादा Xiaomi टीवी

Xiaomi का कहना है कि Amazon, Flipkart और Mi.com पर चल रही फेस्टिव सीज़न सेल में कंपनी ने 2,50,000 से ज्यादा Mi TVs बेच दिए हैं। शाओमी का दावा है कि मी टीवी अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर सबसे ज्यादा बिकने वाले टीवी हैं, इस अवधि के दौरान हर मिनट 43 Mi TV की बिक्री हुई है। सेल पीरियड के दौरान Xiaomi अपनी मी टीवी रेंज़ पर डिस्काउंट तो दे ही रही है लेकिन साथ ही कंपनी ने नए टीवी भी लॉन्च किए हैं।  

Xiaomi ने कहा कि कंपनी ने मी डॉट कॉम पर Diwali with Mi sale, फ्लिपकार्ट पर Big Billion Days sale और अमेज़न इंडिया पर चल रही Great Indian Shopping Festival में 2,50,000 से ज्यादा मी टीवी बेच दिए हैं। शाओमी का कहना है कि अमेज़न पर बेचे जाने वाले पांच में से दो बेस्टसेलिंग स्मार्ट टीवी Mi TV थे।
Advertisement

Mi TV 4C Pro 32 इंच और Mi TV 4A Pro 43 इंच Amazon पर सबसे ज्यादा बिकने वाले टीवी हैं। शाओमी ने कहा कि वैल्यू के संदर्भ में अगर बात की जाए तो Mi TV फ्लिपकार्ट पर नंबर वन टीवी सीरीज़ है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि फ्लिपकार्ट, अमेज़न और कंपनी की आधिकारिक साइट मी डॉट कॉम पर सेल आज यानी 4 अक्टूबर तक ही है।

32 इंच वाले मी एलईडी टीवी 4सी प्रो को डिस्काउंट के बाद 11,499 रुपये तो वहीं 43 इंच वाले मी एलईडी टीवी 4ए प्रो को 19,999 रुपये में लिस्ट किया हुआ है। Xiaomi ने हाल ही में Mi TV 4X 65 इंच, Mi TV 4X 43 इंच और Mi TV 4X 50 इंच मॉडल को और पिछले महीने Mi TV 4A 40 इंच मॉडल को लॉन्च किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  4. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  2. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  3. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  4. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  5. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  6. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
  7. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  8. Jio कर रही फूड डिलीवरी! JioMeals से मंगवा सकते हैं खाना, लेकिन सिर्फ ये खास यूजर्स, जानें डिटेल
  9. पुरानी कीमत से भी सस्ता मिल रहा है iPhone 17, लिमिटेड स्टॉक के साथ यहां मिलेगी डील
  10. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.