Xiaomi Mi QLED 4K TV भारत में आज होगा लॉन्च, यहां देखें लाइवस्ट्रीम

Mi TV 5 Pro को 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया था। टीवी में QLED क्वांटम डॉट स्क्रीन फीचर की गई है, जो कि 108 प्रतिशत NTSC कलर गामुट डिलिवर करती है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2020 10:13 IST
ख़ास बातें
  • Mi QLED 4K TV लॉन्च के लिए इवेंट आयोजित करेगी Xiaomi
  • माना जा रहा है यह नया टीवी Mi TV 5 Pro हो सकता है
  • मी टीवी 5 प्रो को पिछले साल चीन में लॉन्च किया गया था

Xiaomi ने भारत मे Mi QLED 4K TV लॉन्च को किया टीज़

Xiaomi Mi QLED 4K TV को भारत में आज लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, फिलहाल कंपनी ने यह पुष्टि नहीं की है कि भारतीय मार्केट में किस मॉडल को उतारा जाने वाला है, लेकिन माना जा रहा है कि आज Mi TV 5 Pro को लॉन्च किया जाएगा जो कि साल 2019 में चीन में पेश किया गया था। इस लॉन्च के साथ शाओमी की टक्कर भारतीय मार्केट में Samsung, TCL और OnePlus जैसे ब्रांड्स से होगी, जिनके पहले से ही QLED मॉडल्स मार्केट में उपलब्ध हैं। कंपनी आज के लॉन्च को लाइवस्ट्रीम करेगी, जानें पूरी डिटेल:-
 

Xiaomi Mi QLED 4K TV launch timing, livestream details

शाओमी Mi QLED 4K TV लॉन्च के लिए आज दोपहर 12 बजे इवेंट आयोजित करने वाली है। इस इवेंट को कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से लाइवस्ट्रीम किया जाएगा, जिसमें यूट्यूब आदि भी शामिल हैं।
Advertisement
 
 

Xiaomi Mi QLED 4K TV price in India (expected)

यदि आप कंपनी द्वारा हाल ही में ज़ारी किए टीज़र और चीन में उपलब्ध मी टीवी लाइनअप को देखें, तो Mi TV 5 Pro आज लॉन्च होने वाले टीवी का योग्य उम्मीदवार नज़र आता है। यह टीवी पिछले साल नवंबर महीने में चीनी मार्केट में लॉन्च किया गया था, जिसकी कीमत 3,699 चीनी युआन (करीब 41,600 रुपये) से शुरू होती है।  नए मी टीवी की भारतीय कीमत का खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है। हालांकि, यह टीवी तीन स्क्रीन साइज़ में दस्तक दे सकता है, वो हैं 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच।
 

Xiaomi Mi QLED 4K TV specifications (expected)

भारत में लॉन्च होने वाले Mi QLED 4K TV के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फिलहाल इसका खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि, शाओमी ने पहले ही पुष्टि कर दी थी कि नया मॉडल QLED डिस्प्ले के साथ आएगा। इसके अलावा नए टीवी मॉडल में 64 बिट मीडियाटेक प्रोसेसर को भी टीज़ किया गया था। साथ ही इस टीवी में HDR सपोर्ट और एंड्रॉय़ड टीवी के साथ PatchWall launcher भी मिल सकता है।

Mi TV 5 Pro को 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया था। टीवी में QLED क्वांटम डॉट स्क्रीन फीचर की गई है, जो कि 108 प्रतिशत NTSC कलर गामुट डिलिवर करती है। इसके अलावा मल्टी-डायमेंशनल रेकग्निशन के लिए इसमें दो 8 वॉट चार-यूनिट स्पीकर के साथ-साथ चार माइक्रोफोन मौजूद हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

55.00 इंच

स्क्रीन टाइप

OLED

ओएस

Android Based

स्मार्ट टीवी

हां

रिज़ॉल्यूशन स्टैंडर्ड

4K
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  5. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  7. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  9. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.