Xiaomi ने भारत में लॉन्च किए 75 इंच तक के QD Mini LED TV, प्री-बुकिंग में Rs 10 हजार की छूट!

Xiaomi S Mini LED TV सीरीज भारत में लॉन्च हुई है, जिसमें 1200 निट्स ब्राइटनेस, Dolby Vision और QD Mini LED टेक्नोलॉजी मिलती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2026 14:47 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi S Mini LED TV सीरीज की कीमत 51,999 रुपये से शुरू
  • 1200 निट्स ब्राइटनेस और Dolby Vision सपोर्ट मिलता है
  • 55, 65 और 75 इंच स्क्रीन साइज में उपलब्ध टीवी लॉन्च

Xiaomi S Mini LED TV सीरीज की भारत में शुरुआती कीमत 51,999 रुपये है

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने भारत में अपनी नई S Mini LED TV सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच स्क्रीन साइज के तीन स्मार्ट टीवी शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक, यह लाइनअप उन यूजर्स को टारगेट करता है जो 50 हजार के आसपास के बजट में बड़ा और बेहतर डिस्प्ले एक्सपीरियंस चाहते हैं। नए टीवी में QD Mini LED टेक्नोलॉजी, 4K रिजॉल्यूशन और Dolby Vision जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

कीमत की बात करें तो Xiaomi S Mini LED TV सीरीज की शुरुआती कीमत 51,999 रुपये रखी गई है, जो 55 इंच मॉडल के लिए है। 65 इंच वेरिएंट 71,999 रुपये और 75 इंच मॉडल 99,999 रुपये में आता है। 

प्री-बुकिंग 15 अप्रैल से 21 अप्रैल तक चलेगी, जिसमें 10,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट और 2 साल की एक्स्ट्रा वारंटी (कुल 4 साल) का फायदा मिलेगा। बैंक ऑफर्स के साथ इनकी इफेक्टिव कीमत क्रमश: 48,999 रुपये, 66,999 रुपये और 89,999 रुपये हो जाती है। सेल 22 अप्रैल से शुरू होगी और यह टीवी mi.com, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे।

Xiaomi S Mini LED TV सीरीज में QD Mini LED टेक्नोलॉजी दी गई है, जो Quantum Dot और Mini LED बैकलाइटिंग का कॉम्बिनेशन है। कंपनी के मुताबिक, इससे बेहतर ब्राइटनेस कंट्रोल और कॉन्ट्रास्ट मिलता है। टीवी में 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है, जिससे ब्राइट और डार्क सीन दोनों में बेहतर विजुअल आउटपुट मिलता है।

यह सीरीज 4K Ultra HD रिजॉल्यूशन के साथ आती है और इसमें Dolby Vision, HDR10+ और Filmmaker Mode का सपोर्ट मौजूद है। स्मूद एक्सपीरियंस के लिए इसमें DLG 120Hz, MEMC और Auto Low Latency Mode (ALLM) जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो खासतौर पर गेमिंग और फास्ट कंटेंट के लिए उपयोगी हैं।

Advertisement

ऑडियो के लिए टीवी में 34W क्वाड-स्पीकर सेटअप दिया गया है, जिसमें Dolby Audio, DTS:X और DTS Virtual:X का सपोर्ट मिलता है। कंपनी के मुताबिक, यह बिना एक्सटर्नल स्पीकर के भी अच्छा साउंड एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया गया है।

सॉफ्टवेयर के तौर पर यह टीवी Xiaomi के PatchWall इंटरफेस पर चलते हैं, जिसमें Xiaomi TV+ के जरिए फ्री लाइव टीवी का एक्सेस भी है। कनेक्टिविटी के लिए AirPlay 2, Google Cast, Miracast, डुअल-बैंड Wi-Fi और Bluetooth जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा Eye Care Mode, Quick Wake और नया रिमोट डिजाइन जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.