शाओमी का सस्ता स्मार्ट टीवी आ रहा है भारत, लॉन्च से पहले कीमत और स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक

शाओमी भारतीय बाज़ार में सस्ते स्मार्ट टीवी लेकर आ रही है। संभवत: शाओमी 7 मार्च को भारतीय बाज़ार के लिए नए स्मार्ट टीवी से पर्दा उठाएगी।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 5 मार्च 2018 12:41 IST
ख़ास बातें
  • चीनी कंपनी शाओमी भारत में और स्मार्ट टीवी लॉन्च करेगी
  • 7 मार्च को भारतीय बाज़ार के लिए नए स्मार्ट टीवी से पर्दा उठा सकता है
  • इसकी कीमत 27,999 रुपये देखी गई है, स्पेसिफिकेशन जानने के लिए पढें खबर
जैसा कि हमने आपको कुछ दिन पहले बताया था कि चीनी कंपनी शाओमी भारत में और स्मार्ट टीवी लॉन्च करेगी। अब इस जानकारी को एक बार फिर मज़बूती मिली है कि कंपनी भारतीय बाज़ार में सस्ते स्मार्ट टीवी लेकर आ रही है। संभवत: शाओमी 7 मार्च को भारतीय बाज़ार के लिए नए स्मार्ट टीवी से पर्दा उठाएगी। लॉन्च से पहे 43 इंच का मी टीवी4सी कंपनी की भारतीय साइट पर देखा गया है। इसकी कीमत 27,999 रुपये देखी गई है। इसी के साथ ही कंपनी के 32 इंच मी टीवी4ए सीरीज़ के भी लॉन्च होने की संभावना है। इसके अलावा बता दें कि शाओमी ने चीनी बाज़ार में पिछले शनिवार 40 इंच वाला मी टीवी4ए लॉ्च किया है।
 

43 इंच का शाओमी मी टीवी4सी, कंपनी की भारतीय साइट पर देखा गया है। खबर लिखे जाने तक यह उत्पाद साइट पर लाइव दिख रहा था। यह स्मार्ट टीवी चीन में पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च हुआ था। मी टीवी4सी की कीमत सीएनवाई 2,849 (लगभग 19,000 रुपये) थी, जो भारतीय साइट पर 27,999 रुपये देखी गई है। हालांकि, 15 फीसदी की छूट का ज़िक्र भी यहां दिख रहा है लेकिन अभी तय नहीं है कि इसे कंपनी किस तरह लागू करेगी। साइट पर दिख रहा टीवी 'आउट ऑफ स्टॉक' भी है। वहीं, 55 इंच वाले मी टीवी4सी की कीमत सीएनवाई 2,649 यानी तकरीबन 26,000 रुपये है।
Advertisement

मी टीवी4सी के 43 इंच वाले वैरिएंट में फुल-एचडी डिस्प्ले है। इसमें 1 जीबी रैम हैं। 8 जीबी का स्टोरेज है। स्मार्ट टीवी क्वाड-कोर ऐमलॉजिक टी962 (64 बिट वाले) प्रोसेसर से लैस है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ, डोल्बी और डीटीएस ऑडियो दिए गए हैं। मी टीवी4सी  में ब्लू-लाइट रिड्यूसिंग मोड भी है, जिससे आंखों पर नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा। प्रोसेसर के दम पर मी टीवी4सी एचडीआर 10 और एचएलजी को सपोर्ट करता है। अब आते हैं कंपनी के उस सस्ते स्मार्ट टीवी पर, जो भारतीय बाज़ार में दस्तक दे सकता है। 32 इंच वाला स्मार्ट टीवी मी टीवी4ए चीनी बाज़ार में 1,099 रुपये यानी लगभग 11,300 रुपये है। बुधवार को यह स्मार्ट टीवी भारतीय बाज़ार में लॉन्च हो सकता है।

अब आते हैं शाओमी के पिछले शनिवार को लॉन्च हुए मी टीवी4ए के 40 इंच वाले वैरिएंट पर। इसकी कीमत सीएनवाई 1,699 यानी लगभग 17,400 रुपये है। इसमें 40 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है। स्मार्ट टीवी 64 बिट वाले ऐमलॉजिक एल962-एच8एक्स प्रोसेसर से लैस है। इसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.5 गीगाहर्ट्ज़ है। इसमें 1 जीबी रैम दिए गए हैं। 8 जीबी का स्टोरेज है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ, 2 एचडीएमआई पोर्ट, 1 कंपोनेंट पोर्ट और 2 यूएसबी पोर्ट व 1 एथरनेट पोर्ट भी है। साथ ही इसमें पीडआईएफ, डोल्बी ऑडियो, डीटीएसएचडी ऑडियो डुअल रिकॉर्डिंग जैसे फीचर भी हैं। एआई आधारित पैचवॉल यूआई भी इसमें दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  3. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  8. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  10. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.