Xiaomi के Mi Full Screen TV Pro लॉन्च, 4K डिस्प्ले और 8K वीडियो प्लेबैक सपोर्ट से है लैस

चीनी मार्केट में Mi Full Screen TV Pro के 43 इंच मॉडल की कीमत 1,499 चीनी युआन (करीब 15,000 रुपये) है। 55 इंच के मॉडल को 2,399 चीनी युआन (करीब 24,000 रुपये) और 65 इंच मॉडल 3,399 चीनी युआन (करीब 34,000 रुपये) में बेचा जाएगा।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 25 सितंबर 2019 12:02 IST
ख़ास बातें
  • मी फुल स्क्रीन टीवी प्रो एल्यूमीनियम एलॉय फ्रेम के साथ आता है
  • मी फुल स्क्रीन टीवी प्रो 8के वीडियो प्लेबैक को सपोर्ट करता है
  • Mi Full Screen TV Pro को अभी भारत में लाए जाने की जानकारी नहीं

Mi Full Screen TV Pro

Xiaomi ने चीनी मार्केट में अपने टीवी पोर्टफोलियो में नया प्रोडक्ट Mi Full Screen TV Pro को जोड़ दिया है। मी फुल स्क्रीन टीवी प्रो को तीन अलग साइज़ में पेश किया गया है- 43 इंच, 55 इंच और 65 इंच। तीनों ही मी फुल स्क्रीन टीवी प्रो टेलीविज़न सेट 4K डिस्प्ले के साथ आते हैं। किनारों पर बेहद ही पतले बेज़ल हैं। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 97 प्रतिशत है। स्लीक डिज़ाइन के अलावा शाओमी के नए टीवी 8K वीडियो प्लेबैक को सपोर्ट करते हैं। टेलीविजन सेट में डॉल्बी ऑडियो और डीटीएस एचडी के लिए सपोर्ट है।
 

Mi Full Screen TV Pro price

चीनी मार्केट में मी फुल स्क्रीन टीवी प्रो के 43 इंच मॉडल की कीमत 1,499 चीनी युआन (करीब 15,000 रुपये) है। 55 इंच के मॉडल को 2,399 चीनी युआन (करीब 24,000 रुपये) और 65 इंच मॉडल 3,399 चीनी युआन (करीब 34,000 रुपये) में बेचा जाएगा। इन टीवी मॉडल को अभी भारत में लाए जाने का ऐलान नहीं किया गया है।
 

Mi Full Screen TV Pro specifications

मी फुल स्क्रीन टीवी प्रो एल्यूमीनियम एलॉय फ्रेम के साथ आता है जिससे शाओमी के स्मार्ट टीवी को प्रीमियम लुक मिलता है। पिछले हिस्से पर 3डी कार्बर फाइबर पैटर्न है। तीनों ही मॉडल के डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 4K है। पतले बेज़ल के कारण टीवी 97 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो से लैस है।

गौर करने वाली बात है कि मी फुल स्क्रीन टीवी प्रो 8के वीडियो प्लेबैक को सपोर्ट करता है। दावा है कि यह इस सेगमेंट इस फीचर के साथ आने वाला अकेला प्रोडक्ट है। Xiaomi Mi Full Screen TV Pro 8K ऑफलाइन वीडियो प्लेबैक को यूएसबी डिवाइस के ज़रिए सपोर्ट करता है।

इसमें कंपनी ने कस्टम 12एनएम क्वाड कोर एमलॉजिक टी972 चिपसेट दिया है जिसकी क्लॉक स्पीड 1.9 गीगाहर्ट्ज़ है। टेलीविज़न सेट में 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है। मी फुल स्क्रीन टीवी प्रो पैचवॉल यूआई पर चलता है। इसमें बिल्ट इन झाओ एआई असिस्टेंट है। बताया गया है कि मी फुल स्क्रीन टीवी प्रो का इस्तेमाल आईओएटी हब के तौर पर भी हो सकता है। आप वॉयस कंट्रोल की मदद से स्मार्ट होम डिवाइस को कंट्रोल कर पाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Mi TV, Mi Full Screen TV Pro
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है अपग्रेडेड पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  2. OnePlus Nord 6 भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ 9000mAh बैटरी से लैस, जानें सबकुछ
  3. OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE vs Oppo Reno 15C 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  4. Vivo X300 FE जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Fujifilm X-T30 III डिजिटल कैमरा लॉन्च, 26.1MP सेंसर के साथ गजब फीचर्स, जानें कीमत
  6. Nothing Phone 3a Lite पर चिप शॉर्टेज का असर? Rs 3 हजार तक बढ़ सकती है कीमत
  7. 10 हजार रुपये सस्ती कीमत में खरीदें Xiaomi का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें कहां मिल रहा भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Fujifilm X-T30 III डिजिटल कैमरा लॉन्च, 26.1MP सेंसर के साथ गजब फीचर्स, जानें कीमत
  2. Moto Pad 2026 टैबलेट हुआ लॉन्च, 11 इंच बड़ा 2.5K डिस्प्ले, 7040mAh बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  3. WhatsApp पर पासकी का उपयोग करके कैसे करें बैकअप, जानें पूरी प्रक्रिया
  4. iPhone Ultra होगा Apple का पहला फोल्डेबल फोन!
  5. OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE vs Oppo Reno 15C 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  6. 10 हजार रुपये सस्ती कीमत में खरीदें Xiaomi का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें कहां मिल रहा भारी डिस्काउंट
  7. देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स ने पकड़ी रफ्तार, पिछले फाइनेंशियल ईयर में 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  8. OnePlus 16 में मिल सकता है अपग्रेडेड पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  9. Vivo X300 FE जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. 50 ऐप्स में मिला खतरनाक वायरस, पूरा फोन अपने कंट्रोल में ले सकते हैं हैकर्स!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.