Xiaomi ने भारत में चार सालों में बेचे 80 लाख स्मार्ट टीवी, 2022 में मिला नंबर 1 का खिताब

80 लाख के आंकड़े की उपलब्धि पर Xiaomi India के मेन बिजनेस ऑफिसर रघु रेड्डी ने कहा कि "स्मार्ट टीवी कैटेगरी बीते 4 सालों में काफी बढ़ी है। हमें इस बात पर गर्व है कि हमने भारत में स्मार्ट टीवी अपनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 14 जुलाई 2022 09:52 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi और Redmi TV दोनों ही PatchWall UI द्वारा संचालित हैं।
  • Redmi ब्रांड के तहत स्मार्ट टीवी की पेशकश करता है।
  • Xiaomi India ने टेलीविजन सेगमेंट में एक नया मुकाम हासिल किया है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi India ने टेलीविजन सेगमेंट में एक नया मुकाम हासिल किया है। कंपनी ने 4 साल से अधिक समय में देश में ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनल्स पर 8 मिलियन स्मार्ट टीवी बेचे हैं। चीनी टेक्नोलॉजी कंपनी ने फरवरी 2018 में भारत में अपना पहला Mi TV लॉन्च किया था। यहां हम आपको शाओमी के स्मार्ट टीवी और उनसे संबंधित उपब्धियों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Xiaomi अपने और साथ ही Redmi ब्रांड के तहत स्मार्ट टीवी की पेशकश करता है। कंपनी भारतीय बाजार में बजट, मिड-रेंज और प्रीमियम रेंज समेत कई प्राइस सेग्मेंट में टीवी की पेशकश करती है। टीवी में दमदार स्पेसिफिकेशंस मिलते हैं। Xiaomi और Redmi TV दोनों ही PatchWall UI द्वारा संचालित हैं जो खासतौर पर भारतीय यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। यह 15+ भाषाओं में कंटेंट के साथ-साथ 30+ इंटरनेशनल और भारतीय कंटेंट प्रदान करता है। इन सभी ने Xiaomi को एक जरूरी हाउसहोल्ड बेस पर अधिकार करने में मदद की जिसने अब उन्हें 8 मिलियन का आकाड़ा तक पार करवा दिया है।

80 लाख के आंकड़े की उपलब्धि पर Xiaomi India के मेन बिजनेस ऑफिसर रघु रेड्डी ने कहा कि "स्मार्ट टीवी कैटेगरी बीते 4 सालों में काफी बढ़ी है। हमें इस बात पर गर्व है कि हमने भारत में स्मार्ट टीवी अपनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब तक पूरे भारत में अपने यूजर्स से हमें जो रिस्पॉन्स मिला है, उससे हम बेहद खुश हैं। हमने  बीते कुछ सालों में अपने यूजर्स के साथ एक गहरा जुड़ाव तैयार किया है। इस प्रकार हम नई टेक्नोलॉजी को आगे बढ़ाने और उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार है। IDC के वर्ल्डवाइड क्वार्टरली स्मार्ट होम डिवाइस ट्रैकर, मई 2022 के मुताबिक Xiaomi ने Q1, 2022 में भारत में नंबर 1 स्मार्ट टीवी ब्रांड के खिताब का दावा किया।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi India, Mi TV, Smart Tv

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 600 लीटर क्षमता वाला Mijia Refrigerator Pro Cross किया Xiaomi ने लॉन्च, 10 साल की वारंटी! जानें कीमत
  2. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  3. Motorola Edge 70 Pro vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: 40K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. AI Labelling: AI से कंटेंट बनाना आसान नहीं होगा! सरकार लाई नया प्रस्ताव, 7 मई तक डेडलाइन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 33 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Vivo का 64MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  2. 600 लीटर क्षमता वाला Mijia Refrigerator Pro Cross किया Xiaomi ने लॉन्च, 10 साल की वारंटी! जानें कीमत
  3. Motorola Edge 70 Pro vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: 40K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  5. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  6. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  7. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  9. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  10. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.