सिंगल चार्ज में 30 घंटे चलने वाले Xiaomi Buds 4 Earbuds लॉन्च, तेज हवा के शोर में भी कर पाएंगे बात

Xiaomi Buds 4 की कीमत CNY 699 यानी कि करीब 8,200 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह Field Green, Moon Shadow और Salt Lake White कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2022 17:47 IST

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने Xiaomi 13 सीरीज के साथ Xiaomi Buds 4 को लॉन्च कर दिया है। ये नए ट्रूली वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स बीते साल पेश किए गए Xiaomi Buds 3 के अपग्रेड वर्जन हैं। इनमें एडेप्टिव एक्टिव नॉयज कैंसलेशन (ANC) के साथ हाईफाई ऑडियो और पैक ड्यूल मैग्नेटिक ड्राइवर्स मिलते हैं। इन ईयरबड्स में कनेक्टिविटी ंतड़के लिए ब्लूटूथ v5.3 दिया गया है। इसके अलावा साथ में LHDC 5.0 के साथ हाई रेज ऑडियो सपोर्ट भी दिया गया है। Xiaomi Buds 4 में IP54 रेटिंग दी गई है जो कि इन्हें पानी और पसीने से बचाव प्रदान करते हैं। शाओमी का दावा है कि इसके नए ईयरबड्स कुल 30 घंटे का प्लेबैक टाइम प्रदान करते हैं। आइए शाओमी के नए बड्स 4 के बारे में जानते हैं।

Xiaomi Buds 4 की कीमत
कीमत की बात की जाए तो Xiaomi Buds 4 की कीमत CNY 699 यानी कि करीब 8,200 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह Field Green, Moon Shadow और Salt Lake White कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं। यह फिलहाल बिक्री के लिए चीन में ही उपलब्ध है। भारत समेत अन्य ग्लोबल मार्केट में इन बड्स की लॉन्च की तारीख का अभी खुलासा होना बाकि है।

Xiaomi Buds 4 के स्पेसिफिकेशंस
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Xiaomi Buds 4 में कंपनी के कस्टमाइज ग्रेफेन ड्यूल मैग्नेटिक डाइनेमिक ड्राइवर्स और डाइनेमिक एडेप्टिव ईक्यू दिया गया है जो कि बेहतर साउंड प्रदान कर सकता है। इन इन ईयर ईयरफोन में एडेप्टिव एएनसी है जो कि 32.4km/h हवा के शोर को कम कर देता है। इनमे तीन AI सपोर्ट वाले माइक्रोफोन हैं। कनेक्टिविटी के लिए Xiaomi Buds 4 में ब्लूटूथ v5.3 कनेक्टिविटी दी गई है जो कि 10 मीटर की दूरी से कनेक्टिविटी प्रदान करती है। ये ईयरफोन्स AAC और SBC ब्लूटूथ कोडेक्स को सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा ये एक हाई रेज ऑडियो सर्टिफाइड ईयरफोन्स हैं।

बैटरी बैकअप की बात करें तो इनमें 35mAh की बैटरी दी गई है और चार्जिंग केस में 480mAh की बैटरी है जो कि साथ में दी गई यूएसबी टाइप सी केबल से चार्ज हो सकते हैं। वहीं ये एक बार चार्ज होकर केस के साथ 30 घंटे तक चलते हैं। ये ईयरबड्स सिंगल चार्ज होकर करीब 6 घंटे तक चल सकते हैं। वहीं इन्हें सिर्फ 10 मिनट चार्ज करके ही 2.5 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। डाइसमेंशन की बात करें तो इनका डाइमेंशन 50.90x58.09x26.98mm हैं। वहीं ईयरबड्स का डाइमेंशन 18.62x30.68x 19.70mm है और प्रत्येक का वजन 4.4 ग्राम है। और पूरे बॉक्स का वजन 37.65 ग्राम है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Colour

Green

Headphone Type

In-Ear

Microphone

हां

Connectivity

True Wireless Stereo (TWS)

Type

Earphones
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung बदलने जा रही 6 साल बाद अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज का डिजाइन! Galaxy S27 के लिए बड़ा अपडेट
  2. Motorola Razr 70 Ultra, Razr 70 Plus, Razr 70 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Tecno Spark 50 Pro में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung बदलने जा रही 6 साल बाद अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज का डिजाइन! Galaxy S27 के लिए बड़ा अपडेट
  2. OnePlus Pad 4 हुआ 13MP कैमरा, 13380mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Motorola Razr 70 Ultra, Razr 70 Plus, Razr 70 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo Reno 16 Pro की दिखी पहली झलक, 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी! मई में लॉन्च कंफर्म
  5. 200MP कैमरा, 5200mAh बैटरी के साथ Moto G87 हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. 1500W पावर मोटर के साथ Isinwheel H7, H7 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर हुए लॉन्च, 69km रेंज, जानें कीमत
  7. 13 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo स्मार्टफोन, देखें डील
  8. Google Pay पर कैसे भरें बिजली, पानी या मोबाइल बिल, ये है आसान तरीका
  9. Oppo F33 5G vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  10. Oppo Find X10 में होगी 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.