Xiaomi ने लॉन्च किया 98 इंच वाला Redmi Smart TV Max, जानें खासियतें

चीन के आयोजित एक ऑनलाइन इवेंट में Xiaomi ने टीवी के साथ नया स्मार्ट स्पीकर और Redmi K30 Pro सीरीज़ भी लॉन्च की।

Xiaomi ने लॉन्च किया 98 इंच वाला Redmi Smart TV Max, जानें खासियतें

Redmi Smart TV Max 98-inch एक टेबल टेनिस बोर्ड के बराबर होगा

ख़ास बातें
  • Redmi Smart TV Max 98-inch में है 4 जीबी रैम
  • रेडमी स्मार्ट टीवी मैक्स 98 इंच की स्टोरेज है 64 जीबी
  • Redmi Smart TV Max 98-inch में 4K डिस्प्ले है
विज्ञापन
Xiaomi ने मंगलवार को Redmi K30 Pro स्मार्टफोन के साथ 98 इंच का Redmi Smart TV Max भी लॉन्च किया। नाम से ही साफ है कि रेडमी के नए स्मार्ट टीवी में 98 इंच की बड़ी स्क्रीन मिलेगी। अगर आपको यह समझ नहीं आ रहा कि 98 इंच का यह टीवी साइज़ में कितना बड़ा होगा, तो यह सिंगल मैट्रेस बेड से 13.6 प्रतिशत और बड़ा होगा। यह टीवी साइज़ में टेबल टेनिस बोर्ड के आसपास ही होगा और इसमें MEMC मोशन कंपनसेशन, कस्टम 12एनएम अधारित प्रोसेसर और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज जैसे फीचर्स भी होंगे।

Redmi Smart TV Max 98-inch price

इसके अलावा, रेडमी स्मार्ट टीवी मैक्स 98 इंच की कीमत चीन में CNY 19,999 (लगभग 215,600 रुपये) है। रेडमी के इस स्मार्ट टीवी को भारत लाया जाएगा या नहीं। इस संबंध में अभी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Redmi Smart TV Max 98-inch features

फीचर्स की बात करें तो Redmi Smart TV Max 98-inch में 4K डिस्प्ले के साथ 85 प्रतिशत NTSC, वाइड कलर गैमट और 192 डायनामिक बैकलिस्ट ज़ोन जैसे फीचर्स होंगे। यह रेडमी स्मार्ट टीवी मैक्स 98 इंच कस्टमाइस्ड 12एनएम चिप और स्मूथ एनिमेशन के लिए MEMC मोशन कंपनसेशन से लैस है। इस टीवी में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज होगी।

शाओमी का यह नया टीवी XioaAI बिल्ट-इन, इंटेलिजेंट होम कंट्रोल सेंटर और बड़े वीडियो-ऑडियो रीसोर्स के साथ आता है। चीन में आयोजित इस इवेंट में कंपनी ने नया स्मार्ट स्पीकर और रेडमी के30 प्रो सीरीज़ भी लॉन्च की।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले98.00 इंच
रिज़ॉल्यूशन4K
स्मार्ट टीवीहां
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »