100 इंच का बड़ा XGIMI MIRA TV लॉन्च, ले आए घर तो नहीं पड़ेगी सिनेमा जाने की जरूरत, कीमत बेहद कम

XGIMI MIRA TV में 100 इंच की डिस्प्ले दी गई है जो कि ड्यूल लाइट टेक्नोलॉजी से लैस है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 मई 2023 11:46 IST
ख़ास बातें
  • XGIMI ने ड्यूल लाइट टेक्नोलॉजी के साथ XGIM 100-inch MIRA TV को पेश किया।
  • XGIM 100-inch MIRA TV की कीमत 6999 Yuan (लगभग 82,791 रुपये) है।
  • XGIMI MIRA TV में 100 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

XGIMI MIRA TV में 100 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: XGIMI

टेक दिग्गज XGIMI ने स्प्रिंग प्रोडक्ट लॉन्च 2023 में ड्यूल लाइट टेक्नोलॉजी के साथ XGIM 100-inch MIRA TV को पेश किया है। डिस्प्ले टेक्नोलॉजी में समय के साथ-साथ इजाफा होता जा रहा है। जहां एक तरफ स्क्रीन के साइज बढ़ते जा रहे हैं तो उनकी कीमतों में भी कमी आ रही है। एक समय में 55 इंच टीवी को बड़ा कहा जाता था, लेकिन अब डिस्प्ले का साइज 100 इंच तक पहुंच गया है। हाल ही में Xiaomi TV ES Pro और Redmi MAX TV को 90 इंच डिस्प्ले के साथ पेश किया गया था। जब इस साइज की बात होती है तो कीमत किफायती नहीं रहती है। मगर अब आपको XGIM 100 इंच MIRA TV की बदौलत ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको XGIM के 100 इंच टीवी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

XGIMI 100-inch MIRA TV की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो XGIMI 100-inch MIRA TV की कीमत 6999 Yuan (लगभग 82,791 रुपये) है। उपलब्धता की बात करें तो MIRA TV, XGIMI की ऑफिशियल वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है, जिसकी बिक्री 30 मई से शुरू होगी। चीन में XGIMI प्रोजेक्शन डिवाइस अब 2 साल की एक्सटेंडेड वारंटी के साथ आते हैं।
 

XGIMI MIRA TV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


XGIMI MIRA TV में 100 इंच की डिस्प्ले दी गई है जो कि ड्यूल लाइट टेक्नोलॉजी से लैस है। यह टीवी दिन और रात दोनों में हाई क्वालिटी व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है। एडवांस ऑप्टिकल टेक्नोलॉजी अल्ट्रा-हाई कलर गेमट और ब्राइटनेस प्रदान करने के लिए लेजर और एलईडी लाइट का इस्तेमाल करती है, जिससे यूजर्स को नेचुरल स्पेक्ट्रम के साथ एक्सटेंडेड व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलता है।
Advertisement

साउंड सिस्टम की बात की जाए तो Harman/Kardon के साथ XGIMI ने बेहतर साउंड डायरेक्शनैलिटी के लिए फ्रंट-फेसिंग स्पीकर के साथ 2.1-चैनल ऑडियो सिस्टम डिजाइन किया है। MIRA TV में एक सॉफ्ट, कर्व्ड बॉडी दी गई है जो कि सभी घरों के स्टाइल से मिलती है। इस स्मार्ट टीवी का कस्टम स्क्रीन फैब्रिक सूर्य की रोशनी और इनडोर लाइटिंग के चलते होने वाली ग्लेयर और रिफलेक्शन को कम करता है। टीवी में इंटरैक्टिव फीचर भी शामिल हैं जैसे कि स्टार्स और फायरवर्स जो कि इंसानी आवाजाही पर रिएक्ट करते हैं। इसमें इंटीग्रेटेड प्रोक्सिमिटी सेंसिंग मॉड्यूल दिया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , 100 inch Display, 100 inch Smart TV, XGIMI

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  2. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  2. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  3. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  4. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  5. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  6. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  7. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  8. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  9. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  10. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.