Vu ने भारत में लॉन्च किया ऑनलाइन स्टोर, दो टीवी मॉडल्स की सेल शुरू...

साल 2021 की शुरुआत में Vu कंपनी ने Cinema TV Action सीरीज़ को भारत में लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 49,999 रुपये से शुरू होती थी। Vu Premium 4K TV को साल 2020 में लॉन्च किया गया था, जिसमें 43 इंच, 50 इंच और 55 इंच शामिल थे।

Vu ने भारत में लॉन्च किया ऑनलाइन स्टोर, दो टीवी मॉडल्स की सेल शुरू...
ख़ास बातें
  • Vu ने भारत में लॉन्च किया ऑनलाइन स्टोर
  • अभी ऑनलाइन स्टोर पर दो टीवी खरीद के लिए हैं उपलब्ध
  • अन्य ऑनलाइन पोर्टल्स के जरिए भी खरीद सकेंगे टीवी
विज्ञापन
Vu Televisions ने आज 1 दिसंबर को भारत में अपना ऑनलाइन स्टोर लॉन्च किया है, जहां आप सीधे कंपनी के चुनिंदा टेलीविज़न मॉडल्स को खरीदा जा सकत है। इस नए ऑनलाइन स्टोर vustore.com पर फिलहाल Vu Premium TV रेंज के दो सफल टीवी मॉडल्स खरीद के लिए उपलब्ध हैं। Vu का कहना है कि वेबसाइट के माध्यम से ग्राहक न केवल विश्वसनीय टीवी मॉडल्स उनके द्वारा खरीद सकेंगे, बल्कि वह ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए बेहतर कीमत और सर्विस भी पाएंगे।

Vu कंपनी अपने ऑफलाइन स्टोर्स व डेमो सेंटर्स के साथ-साथ Flipkart, Amazon, Tata Cliq और मल्टी-ब्रांड रीटेलर्स जैसे Vijay Sales and Reliance Digital के जरिए अब भी टीवी मॉडल्स की बिक्री करना ज़ारी रखेगी। Vu फाउंडर और सीईओ Devita Saraf का कहना है कि नया Vu ऑनलाइन स्टोर ग्राहकों को टीवी खरीदारी करने के लिए एक और विकल्प देगा जो पूरे भारत में 20 हज़ार से ज्यादा पिन कोड पर डिलीवरी करेगा। वेबसाइट पर ब्रांड चैट्स और कॉल के जरिए पर्सनलाइज्ड असिस्टेंस भी प्रदान करेगा। जबकि डिलीवरी स्टेटस की जानकारी व्हाट्सऐप के जरिए प्राप्त होगी।

vustore.com वेबसाइट के जरिए कंपनी ने दो टीवी मॉडल्स के साथ बिक्री उपलब्ध कराई है। इनमें Vu Premium 4K TV 43-inch और Vu Premium TV (Full-HD) 43-inch शामिल हैं, जिसे आप कंपनी की ऑनलाइन वेबसाइट से खरीद सकते हैं। अल्ट्रा-एचडी टीवी को आप अन्य विकल्प के जरिए भी खरीद सकते हैं, वहीं फुल एचडी टीवी को नया लॉन्च किया गया है। ऑनलाइन स्टोर के जरिए Vu कंपनी Vu Premium 4K TV 43 का लेटेस्ट वर्ज़न ऑफर कर रही है, जिसकी कीमत 24,99 रुपये है। वहीं, Vu Premium TV Full-HD की कीमत 19,999 रुपये है।

Vu कंपनी जल्द ही अपने ऑनलाइन स्टोर पर अन्य टीवी भी लॉन्च कर सकती है, जबकि मौजूदा डिस्ट्रिब्यूटर्स के साथ कंपनी का काम अब भी ज़ारी रहने वाला है। कंपनी ऑनलाइन बिक्री के लिए Flipkart और Amazon के साथ काम करती है। इसके अलावा, कंपनी Independent service network भी बनाए रखेगी, जिसको लेकर कंपनी ने दावा किया है कि वह अपने ऑनलाइन स्टोर से खरीदारी के लिए शीपिंग और इंस्टॉलेशन रिक्वेस्ट को सही तरीके से पूरा करने में सक्षम होगी।

साल 2021 की शुरुआत में Vu कंपनी ने Cinema TV Action सीरीज़ को भारत में लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 49,999 रुपये से शुरू होती थी। Vu Premium 4K TV को साल 2020 में लॉन्च किया गया था, जिसमें 43 इंच, 50 इंच और 55 इंच शामिल थे। यह टीवी मॉडल्स डॉल्बी विज़न एचडीआर को सपोर्ट करते हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  2. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  4. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  5. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  6. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  7. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  9. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  10. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »