Vu प्रीमियम टीवी एंड्रॉयड ओएस के साथ भारत में लॉन्च, 10,999 रुपये से शुरू

Vu Premium TV वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 के साथ आते हैं और इनमें गूगल क्रोमकास्ट शामिल है। दोनों टीवी गूगल प्ले स्टोर के साथ आते हैं और एंड्रॉयड टीवी 9 पाई पर काम करते हैं।

Vu प्रीमियम टीवी एंड्रॉयड ओएस के साथ भारत में लॉन्च, 10,999 रुपये से शुरू

Vu Premium TV के नए मॉडल की भारत में कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है

ख़ास बातें
  • Vu TV को 32-इंच और 43-इंच स्क्रीन साइज़ में लॉन्च किया गया है
  • दोनों टीवी खरीद के लिए फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हैं
  • वीयू एंड्रॉयड टीवी गूगल प्ले स्टोर के साथ आते हैं
विज्ञापन
Vu Premium TV सीरीज़ भारत में लॉन्च हो गई है। नई टीवी सीरीज़ डॉल्बी ऑडियो और डीटीएस स्टूडियो साउंड के साथ आती है। कंपनी ने इस सीरीज़ को फ्लिपकार्ट पर लॉन्च किया है और इसे आधिकारिक वेबसाइट पर भी लिस्ट कर दिया है। हालांकि वीयू ने फिलहाल इसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की है। अभी इस सीरीज में दो साइज़ के टीवी लॉन्च किए गए हैं, जिनमें 32-इंच और 43-इंच स्क्रीन साइज़ शामिल हैं। दोनों टीवी गूगल क्रोमकास्ट के साथ आता है। वीयू टेक्नोलॉजी ने दोनों नए टीवी में Android TV 9 Pie ऑपरेटिंग सिस्टम दिया है, जिसमें अमेज़न टीवी, हॉटस्टार, नेटफ्लिक्स और यूट्यूब जैसे ओवर-द-टॉप (OTT) ऐप पहले से इंस्टॉल आते हैं। लेटेस्ट Vu TV क्वाड-कोर प्रोसेसर और 1GB रैम के साथ आते हैं। Vu TV की नई रेंज भारत में Xiaomi Mi TV 4A Pro मॉडल को कड़ी टक्कर दे सकती है।
 

Vu Premium TV 32-inch, Vu Premium TV 43-inch price in India, launch offers

भारत में वीयू प्रीमियम टीवी 32-इंच की कीमत 10,999 रुपये है, जबकि वीयू प्रीमियम टीवी 43-इंच की कीमत 19,999 रुपये है। दोनों नए टीवी मॉडल फिलहाल फ्लिपकार्ट के जरिए खरीद के लिए उपलब्ध हैं। टीवी पर दिए जाने वाले लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो ग्राहक बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत की छूट और फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत का कैशबैक ले सकते हैं। ये दोनों ऑफर फ्लिपकार्ट के जरिए की गई खरीदारी पर ही दिए जा रहे हैं। इसके अलावा ग्राहक 917 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाली बिना ब्याज़ की किस्त के विकल्प का फायदा भी उठा सकते हैं।
 

Vu Premium TV 32-inch, 43-inch specifications, features

वीयू प्रीमियम टीवी 32-इंच वेरिएंट में 32-इंच एचडी (1366x768 पिक्सल) डिस्प्ले है, जबकि दूसरे मॉडल में 43-इंच का फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) डिस्प्ले है। 32-इंच का मॉडल 20 वॉट बॉक्स स्पीकर के साथ आता है। वहीं, 43-इंच मॉडल में 24 वॉट बॉक्स स्पीकर दिए गए हैं। दोनों मॉडल डॉल्बी डिजिटल और डीटीएस स्टूडियो साउंड इंटीग्रेशन के साथ आते हैं। इसके अलावा टीवी के साथ एक वॉल माउंट और एक टेबल स्टैंड भी मिलता है।

डिस्प्ले और स्पीकर को छोड़कर, दोनों नए Vu Premium TV मॉडल एक समान हार्डवेयर के साथ आते हैं। इनमें 1 जीबी रैम के साथ 64-बिट क्वाड-कोर प्रोसेसर शामिल है। कंटेंट स्टोर करने के लिए इनमें 8 जीबी स्टोरेज दी गई है। टीवी में एक डुअल कोर जीपीयू भी शामिल है।

दोनों नए वीयू प्रीमियम टीवी मॉडल गूगल प्ले स्टोर के साथ आते हैं और एंड्रॉयड टीवी 9 पाई पर काम करते हैं। इनमें सात अलग-अलग पिक्चर मोड और एक समर्पित वीयू क्रिकेट मोड भी है, जिसे 100 प्रतिशत गेंद की दृश्यता सुनिश्चित करने के लिए शामिल किया गया है। इसके अलावा इनमें यूज़र्स Android, macOS या Windows डिवाइस से अपना कंटेंट सीधा इन टीवी पर देख सकते हैं। इसके लिए टीवी में गूगल क्रोमकास्ट सपोर्ट दिया गया है।

दोनों नए Vu प्रीमियम टीवी पर कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, दो एचडीएमआई पोर्ट, दो यूएसबी पोर्ट, लैन, आरएफ, हेडफोन जैक और एक ऑप्टिकल ऑडियो आउट शामिल हैं। टीवी के साथ एक रिमोट भी दिया गया है, जिसमें अमेज़न प्राइम वीडियो, गूगल प्ले, हॉटस्टार, नेटफ्लिक्स और यूट्यूब सीधा खोलने के लिए शॉर्टकट बटन दिए गए हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले32.00 इंच
स्क्रीन टाइपLED
डाइमेंशन730 mm x 432 mm x 73 mm
ओएसAndroid
स्मार्ट टीवीहां
रिज़ॉल्यूशन स्टैंडर्डHD-Ready
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले43.00 इंच
स्क्रीन टाइपLED
डाइमेंशन969 mm x 564 mm x 86 mm (minimum - 86 mm)
ओएसAndroid
स्मार्ट टीवीहां
रिज़ॉल्यूशन स्टैंडर्डFull-HD
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  3. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  4. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  5. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  6. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  8. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  9. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  10. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »