4K डिस्प्ले और 100W स्पीकर के साथ Vu मास्‍टरपीस ग्‍लो QLED TV सीरीज लॉन्‍च, जानें फीचर्स

Vu मास्‍टरपीस ग्‍लो QLED TV सीरीज की लॉन्चिंग Vu मास्टरपीस 85 इंच QLED TV की इंडिया में लॉन्चिंग के दो साल बाद हुई है।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 7 मार्च 2022 19:42 IST
ख़ास बातें
  • सीरीज के सभी मॉडल क्वाड कोर प्रोसेसर पर चलते हैं
  • इसके 55 इंच मॉडल के दाम 74,999 रुपये हैं
  • 75 इंच Vu मास्टरपीस ग्‍लो QLED TV मॉडल के दाम 1,79,999 रुपये हैं

Vu के अनुसार, उसकी नई टीवी सीरीज को Amazon और Vustore.com से खरीदा जा सकता है।

Photo Credit: Vu

Vu मास्‍टरपीस ग्‍लो QLED TV सीरीज को इंडिया में लॉन्‍च कर दिया गया है। यह कंपनी की नई हाई-एंड लग्‍जरी स्मार्ट टीवी लाइनअप है और 55 इंच, 65 इंच व 75 इंच बेजल-लेस डिस्प्ले साइज में उपलब्ध है। ये डिस्‍प्‍ले 120Hz का रिफ्रेश रेट देते हैं। Vu मास्‍टरपीस ग्‍लो QLED TV सीरीज के सभी मॉडल क्वाड कोर प्रोसेसर पर चलते हैं और 3GB रैम व 16GB स्टोरेज के साथ आते हैं। ये स्मार्ट टीवी 100W अरमानी गोल्ड 4.1 चैनल साउंड सिस्टम से लैस हैं। Vu मास्‍टरपीस ग्‍लो QLED TV सीरीज की लॉन्चिंग Vu मास्टरपीस 85 इंच QLED TV की इंडिया में लॉन्चिंग के दो साल बाद हुई है।  
 

Vu मास्‍टरपीस ग्‍लो QLED TV के इंडिया में प्राइस और उपलब्‍धता 

Vu मास्टरपीस ग्‍लो QLED TV की कीमत 55 इंच मॉडल के लिए 74,999 रुपये है। इसके 65 इंच मॉडल की कीमत 99,999 रुपये है। 75 इंच Vu मास्टरपीस ग्‍लो QLED TV मॉडल के दाम 1,79,999 रुपये हैं। Vu के अनुसार, उसकी नई टीवी सीरीज को Amazon और Vustore.com से खरीदा जा सकता है। 
 

Vu मास्‍टरपीस ग्‍लो QLED TV के स्‍पेसिफ‍िकेशंस, फीचर्स

Vu मास्टरपीस ग्‍लो QLED TV में 4K (3,840x2,160 पिक्सल) QLED डिस्प्ले है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। यह स्मार्ट टीवी 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच साइज में उपलब्ध है। इस सीरीज के सभी टीवी HDR10+, HLG और Dolby Vision IQ के साथ आते हैं और 10 बिट कलर सपोर्ट है। Vu मास्टरपीस ग्‍लो QLED टीवी में 4.1-चैनल के साथ 100W के स्पीकर्स दिए गए हैं। ये टीवी डॉल्बी एटमॉस को सपोर्ट करते हैं। 

इन टीवी में क्वाड कोर प्रोसेसर है। हालांकि इसकी सटीक जानकारी नहीं दी गई है। इन्‍हें 3GB रैम और 16GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। स्मार्ट टीवी सीरीज में Google का Android TV ऑपरेटिंग सिस्टम है और तीनों मॉडल Google Play, Google असिस्‍टेंट व Chromecast के साथ नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, YouTube, Google Play और Spotify को सपोर्ट करते हैं। कंपनी के अनुसार, उसके तीनों मॉडल गेमिंग के दौरान कम लैग देते हैं और AMD FreeSync सपोर्ट के साथ आते हैं। 
Advertisement

बात करें कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस की, तो Vu मास्टरपीस ग्‍लो QLED TV में सीरीज में Wi-Fi, ब्लूटूथ V5, ईथरनेट पोर्ट, 4 HDMI 2.1 पोर्ट, एक USB 3.0 पोर्ट, एक USB 2.0 पोर्ट, एक 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। ये टीवी सीरीज ब्लूटूथ/IR रिमोट के साथ इंग्लिश और हिंदी गूगल असिस्टेंट वॉयस कमांड के साथ आती है। इसमें एंबियंट लाइट सेंसर भी है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

55.00 इंच

स्क्रीन टाइप

QLED

डाइमेंशन

1228 x 713 x 81

रिज़ॉल्यूशन

4K

ओएस

Android Based

स्मार्ट टीवी

हां
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  5. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  6. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  7. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  8. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  9. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  10. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.