Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!

यह एक कॉम्पेक्ट और बेहद पोर्टेबल ऑडियो डिवाइस है। इसमें भीतर ही चार माइक्रोफोन लगे हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 सितंबर 2026 17:25 IST
ख़ास बातें
  • स्पीकर तीन-ड्राइवर वाले एकॉस्टिक सिस्टम से लैस
  • यह Uliya वॉइस असिस्टेंट को सपोर्ट करता है।
  • बर्लिन में IFA इवेंट में इसे पेश किया गया है।

Ugreen का पहला स्मार्ट स्पीकर मार्केट में लॉन्च हो गया है।

Photo Credit: Ugreen

Ugreen का पहला स्मार्ट स्पीकर मार्केट में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने इसे तीन-ड्राइवर वाले एकॉस्टिक सिस्टम से लैस करके उतारा है। यह एक कॉम्पेक्ट और बेहद पोर्टेबल ऑडियो डिवाइस है। इसमें भीतर ही चार माइक्रोफोन लगे हैं। यह Uliya वॉइस असिस्टेंट को सपोर्ट करता है। वॉइस कमांड के जरिए इससे कई डिवाइसेज को कंट्रोल भी किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में विस्तार से। 

IFA 2026 में Ugreen ने अपना पहला ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च किया है।  बर्लिन में IFA इवेंट में इसे पेश किया गया है। HomeAgent इकोसिस्टम के साथ यह काम कर सकता है। यह पेबल यानी एक गोलाकार पत्थर के डिजाइन में पेश किया गया है। ग्रे कलर में स्पीकर खूबसूरत फिनिश में आता है। ऊपर इसमें छेद वाली एकॉस्टिक ग्रिल और बेस के चारों ओर RGB लाइट स्ट्रिप दी गई है। स्पीकर का डिजाइन Google के लेटेस्ट होम स्पीकर जैसा दिखता है।

Advertisement

Ugreen स्मार्ट स्पीकर में थ्री-ड्राइवर एकॉस्टिक सिस्टम लगा है। स्पीकर कितने Watt की पावर देता है अभी इसका खुलासा कंपनी ने नहीं किया है। वहीं दावा किया गया है कि एक पूरे कमरे में इसकी साउंड पर्याप्त है। इसमें TWS स्टीरियो पेयरिंग का सपोर्ट है, यानी यूजर दो स्पीकर को एक साथ पेयर कर सकते हैं। स्पीकर में चार माइक्रोफ़ोन वाला एक एर्रे लगाया गया है। कहा गया है कि इसकी बदौलत कमरे के किसी भी कोने से वॉइस कमांड को यह कैप्चर कर सकता है। यानी रूम में कहीं से भी बैठकर आप इसे कमांड दे सकते हैं।  

ब्लूटूथ स्पीकर में स्मार्ट कनेक्टिविटी मिलती है। यह Uliya AI असिस्टेंट से लैस किया गया है जिससे कि आप म्यूजिक प्ले कर सकते हैं। घर के अन्य डिवाइसेज को भी कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें AI पावर की मदद से कमांड बहुत आसान हो जाती है। Matter कम्पैटिबल स्मार्ट डिवाइस को भी इससे कंट्रोल किया जा सकता है। कंपनी ने इसकी कीमत के बारे में अभी तक खुलासा नहीं किया है। क्राउडफंडिंग के माध्यम से यह उपलब्ध होने की बात कही गई है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  2. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  3. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  4. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  5. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  6. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  7. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  8. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
  9. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.