TCL ने लॉन्‍च किए 55, 65, 98 इंच के 4K टीवी, 4GB रैम के साथ चलते हैं फोन की तरह! जानें खूबियां

TCL T7K : 55, 65, 98 इंच डिस्‍प्‍ले वाले इस टीवी में कई शानदार फीचर्स ऑफर किए गए हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2024 16:21 IST
ख़ास बातें
  • टीसीएल ने चीन में नई स्‍मार्ट टीवी सीरीज लॉन्‍च की
  • 55 से 98 इंच साइज में पेश किए गए टीवी
  • 4जीबी रैम, 32 जीबी स्‍टोरेज दिया गया है इन टीवी में

TCL T7K टीवी की कीमत 464 डॉलर (लगभग 38,680 रुपये) से शुरू होती है।

TCL ने चीन में नई स्‍मार्ट टीवी सीरीज लॉन्‍च किया है। इसका नाम है- T7K सीरीज, जोकि एक मिनी-एलईडी टीवी है। कंपनी ने 55, 65, 75, 85, 98 इंच साइज में इन्‍हें लॉन्‍च किया है, जो कई शानदार फीचर्स ऑफर करते हैं। इसमें 1600 निट्स की ब्राइटनैस, 144 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट है। टीसीएल के टीवी में किसी स्‍मार्टफोन की तरह 4GB रैम दी गई है। इंटरनल स्‍टोरेज 32 जीबी है यानी हजारों की संख्‍या में ‘ऐप्‍स' को इस टीवी में इंस्‍टॉल किया जा सकता है।  
 

TCL T7K series Price 

TCL T7K 65 इंच टीवी की कीमत करीब 464 डॉलर (लगभग 38,680 रुपये) है। 65 इंच टीवी के दाम 605 डॉलर (लगभग 49,474 रुपये) हैं। सबसे बड़ा 98 इंच का टीवी करीब 1971 डॉलर यानी डेढ़ लाख रुपये से ज्‍यादा का है। इन्‍हें JD.com से लिया जा सकता है। 
Advertisement
 

TCL T7K TV Specifications

TCL T7K TV सीरीज सपोर्ट करती है 4K रेजॉलूशन को। इसके मिनी एलईडी डिस्‍प्‍ले में 144 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट मौजूद है। कंपनी का दावा है कि T7K TV टीवी के ब्राइटनैस और कॉन्‍ट्रास्‍ट को डीपर ब्‍लैक और ब्राइटर वाइट तक चेंज किया जा सकता है। इससे एचडीआर एक्‍सपीरियंस बेहतर होता है।  

जैसाकि हमने बताया, इन टीवी की ब्राइटनैस 1600 निट्स है। क्‍वांटम डॉट प्रो 2024 टेक्‍नॉलजी का नए टीसीएल टीवी में यूज हुआ है, जिससे कलर एक्‍युरेसी बेहतर होती है। 
Advertisement

TCL T7K टीवी में Linyao Chip M2 और TCL TXR Mini LED इमेज इन्‍हैंस्‍ड चिप दी गई है। इससे पिक्‍चर क्‍वॉलिटी बेहतर होती है। नए टीसीएल टीवी में 4GB RAM और 32GB इनबिल्‍ट स्‍टोरेज दिया गया है। दावा है कि यह टीवी किसी स्‍मार्टफोन की स्‍पीड जैसे चलता है। बूट टाइम 1 सेकंड से भी कम है। 

TCL T7K टीवी में 2.1 चैनल हाई-फाई प्रोफेशनल ऑडियो सिस्‍टम दिया गया है। यह 70W का आउटपुट जनरेट करता है जबकि 20W सबवूफर अलग से है। दावा है कि इस सेटअप के दम पर नए टीसीएल टीवी में पावरफुल बास मिलता है। सिनेमा के जैसा ऑडियो एक्‍सपीरियंस मिलता है। ये टीवी अपने डिजाइन से भी दम दिखाते हैं। कंपनी ने इन्‍हें काफी पतला बनाया है। डिस्‍प्‍ले, बेजल लेस है, जिससे टीवी को प्रीमियम लुक मिलता है। 
Advertisement

कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के तौर पर इन टीवी में 4 HDMI पोर्ट दिए गए हैं। एक USB-A 3.0 पोर्ट है। एक USB-A 2.0 पोर्ट है। एक AV पोर्ट है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  4. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  5. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  6. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  7. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  8. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  10. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.