TCL C825, TCL C728, TCL C725 4K QLED स्मार्ट टीवी भारत में लॉन्च, कीमत 64,990 रुपये से शुरू

TCL C825 सबसे प्रीमियम टीवी है, जिसकी कीमत 1,14,990 रुपये है और इसमें 55 इंच का डिस्प्ले वेरिएंट मिलता है। जबकि इसके 65 इंच मॉडल की कीमत 1,49,990 रुपये है। इसकी सेल Amazon India और Reliance Digital के जरिए 7 जुलाई से उपलब्ध होगी।

TCL C825, TCL C728, TCL C725 4K QLED स्मार्ट टीवी भारत में लॉन्च, कीमत 64,990 रुपये से शुरू
ख़ास बातें
  • TCL C825 में मौजूद है 1080p वाइड-एंगल वीडियो कॉलिंग कैमरा
  • TCL C728 में Dolby Vision और Dolby Vision IQ सपोर्ट मौजूद है
  • TCL C725 में मिलेंगे 50 इंच और 55 इंच साइज़ ऑप्शन मौजूद है
विज्ञापन
TCL C सीरीज़ स्मार्ट टीवी मॉडल्स को भारत में बुधवार को लॉन्च कर दिया गया है, जिसमें मिनी एलईडी डिस्प्ले टेक्नोलॉजी, IMAX  एन्हैंस्ड सर्टिफिकेट, गेम मास्टर और कंपनी का सेकेंड जनरेशन AiPQ इंज़न ऑडियो-विजुअल प्रोसेसर मौजूद है। कंपनी ने इस टीवी रेंज में तीन टीवी सेट्स को पेश किया है, जिसमें प्रीमियम TCL C825, TCL C728 और TCL C725 शामिल हैं। TCL C825 एंड्रॉयड टीवी से लैस है और इसमें Mini LED QLED 4K डिस्प्ले दिया गया है। TCL C728 टीवी QLED 4L डिस्प्ले और गेम मस्टर टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जबकि TCL C725 में होम कंट्रोल सेंटर और कास्टिंग के लिए MagiConnect जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह तीनों ही टीवी इस साल की तीसरी तिमाही में Google TV में अपग्रेड होंगे।
 

TCL C825, TCL C728, TCL C728 price in India, sale

TCL C825 सबसे प्रीमियम टीवी है, जिसकी कीमत 1,14,990 रुपये है और इसमें 55 इंच का डिस्प्ले वेरिएंट मिलता है। जबकि इसके 65 इंच मॉडल की कीमत 1,49,990 रुपये है। इसकी सेल Amazon India और Reliance Digital के जरिए 7 जुलाई से उपलब्ध होगी।

TCL C728 की कीमत 79,990 रुपये है और इसमें 55 इंच का डिस्प्ले वेरिएंट मिलता है। वहीं, इसके 65 इंच मॉडल की कीमत 1,02,990 रुपये है। इसका एक 75 इंच विकल्प भी है, जिसकी कीमत 1,59,990 रुपये है। इस टीवी की सेल storeindia.tcl.com के जरिए उपलब्ध होगी लेकिन फिलहाल इसकी सटिक तारीख की जानकारी नहीं दी गई है।

TCL C725 की कीमत 64,990 रुपये है, जिसमें टीवी का 50 इंच डिस्प्ले वेरिएंट मिलता है। वहीं, इसके 55 इंच मॉडल की कीमत 72,990 रुपये है। इसका एक 65 इंच विकल्प भी है, जिसकी कीमत 99,990 रुपये है। इस टीवी की सेल Amazon.in पर 7 जुलाई से शुरू होगी।
 

TCL C825 specifications

TCL C825 टीवी Android TV पर काम करता है और इसमें गूगल असिस्टेंट सपोर्ट मौजूद है। यह टीवी 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ स्मूथ एनिमेशन के लिए MEMC और Mini LED QLED 4K डिस्प्ले के साथ आता है। डिस्प्ले में Full Array Local Dimming, 1,000 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस और 111.5 प्रतिशत DCI-P3 कलर वॉल्युम शामिल है। टीवी में 1080p वाइड-एंगल वीडियो कॉलिंग मैजिक कैमरा दिया गया है, जो कि गेस्चर कंट्रोल को सपोर्ट करता है।

इसके अलावा, TCL C825 में बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए डॉल्बी विज़न आईक्यू, डॉल्बी विज़न एचडीआर और एआई सुपर रिजॉल्यूशन के साथ कंपनी का AiPQ Engine दिया गया है। यह टीवी IMAX Enhanced सर्टिफाइड है और इसमें गेम मास्टर मौजूद है। पोर्ट में HDMI 2.1 मौजद है। वहीं टीवी 60Hz से 200Hz रेंज में डीपर बेस के लिए बिल्ट-इन वूफर के साथ 2.1 Onkyo Sound सॉल्युशन दिया गया है। इसमें बेहतर साउंड के लिए डॉल्बी अटॉमस दिया गया है। इस टीवी में आपको 15 वॉट और 20 वॉट स्पीकर मौजूद है।
 

TCL C728 specifications

TCL C728 में ओलेड डिस्प्ले के साथ 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर वॉल्युम दिया गया है। इसमें डॉल्बी विज़न, डॉल्बी विज़न आईक्यू और डॉल्बी अटॉमस सपोर्ट मौजूद है। इसके अलावा, TCL C728 में गेमिंग को लेकर बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए AIPQ Engine के साथ गेम मास्टर दिया गया है। इसमें HDMI 2.1 सपोर्ट और Variable Refresh Rate (VRR), Auto Low Latency Mode (ALLM) और HDMI eARC सपोर्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं। इस टीवी में आपको 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ स्मूथ एनिमेशन के लिए MEMC और हैंड्स-फ्री वॉयस कमांड फीचर मिलेंगे। C728 में 15 वॉट और 5 वॉट स्पीकर मौजूद हैं।
 

TCL C725 specifications

TCL C725 टीवी QLED 4K डिस्प्ले से लैस है, जिसके साथ 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, डॉल्बी विज़न, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर वॉल्युम और HDR 10+ सपोर्ट मौजूद है। यह कंपनी के AiPQ Engine और MEMC व HDMI 2.1 सपोर्ट के साथ आते हैं। इसमें वीडियो कॉलिंग कैमरा टॉप पर स्थित है और इसमें ONKYO सर्टिफाइड साउंडबार इंटीग्रेड किया गया है।

TCL C725 में मोबाइल कास्टिंग के लिए MagiConnect सपोर्ट मौजूद है। वहीं, शॉर्टकट बटन के साथ अक्सर उपयोग किए जाने वाले ऐप्स तक पहुंचने के लिए क्विक पैनल के साथ स्क्रीन सेवर का सपोर्ट मिलता है। इसमें ग्लोबल और लोकल कॉन्टेंट व गेम सेंटर के लिए TCL Channel 3.0 मौजूद है। C725 में दो 12 वॉट स्पीकर दिए गए हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले55.00 इंच
स्क्रीन टाइपOLED
डाइमेंशन75.6×749.95×1226.7
रिज़ॉल्यूशन4K
ओएसAndroid
स्मार्ट टीवीहां
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले55.00 इंच
स्क्रीन टाइपOLED
डाइमेंशन1228x704x80
रिज़ॉल्यूशन4K
ओएसAndroid
स्मार्ट टीवीहां
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले50.00 इंच
स्क्रीन टाइपOLED
डाइमेंशन79.5×637.02×1112.24
रिज़ॉल्यूशन4K
ओएसAndroid
स्मार्ट टीवीहां
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले55.00 इंच
स्क्रीन टाइपOLED
डाइमेंशन79.3×703.2×1226.94
रिज़ॉल्यूशन4K
ओएसAndroid
स्मार्ट टीवीहां
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले75.00 इंच
स्क्रीन टाइपOLED
डाइमेंशन1671x952x99
रिज़ॉल्यूशन4K
ओएसAndroid
स्मार्ट टीवीहां
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले65.00 इंच
स्क्रीन टाइपOLED
डाइमेंशन79.5×825.4×1446.2
रिज़ॉल्यूशन4K
ओएसAndroid
स्मार्ट टीवीहां
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X80i में मिल सकती है 6,800mAh की बैटरी, TENAA पर हुई लिस्टिंग
  2. Poco C85x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  3. कौन सा ऐप खा रहा है फोन की बैटरी? जल्द खुद बताएगा Google
  4. Poco X8 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Google Pixel 10a की भारत में शुरू हुई बिक्री, 5,100mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. itel ने भारत में लॉन्च किया Zeno 100 स्मार्टफोन, Rs 7 हजार में 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले
  7. Realme C83 5G भारत में लॉन्च: बजट में 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  8. Samsung ने बढ़ाए कई स्मार्टफोन के दाम, 3,000 रुपये तक महंगे हुए ये मॉडल्स!
  9. Motorola Edge 70 Fusion भारत में लॉन्च: इसमें हैं 7,000mAh बैटरी और गेमर्स के लिए 120 fps गेमिंग जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Rs 2 हजार सस्ता मिल रहा है Nothing Phone 3a, इसके बैक पैनल की टिमटिमाती लाइटें हैं खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »