75, 65 और 55इंच 4K 144Hz डिस्प्ले के साथ TCL C11G स्मार्ट TV लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

TCL ने अपनी C11G स्मार्ट स्क्रीन लाइनअप को पेश किया है, जिसमें 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच मॉडल शामिल हैं। इसके टॉप मॉडल में 75 इंच 4K स्क्रीन और 144Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 फरवरी 2023 10:35 IST
ख़ास बातें
  • TCL ने अपनी C11G स्मार्ट स्क्रीन लाइनअप को पेश किया है।
  • कीमत की बात की जाए तो TLC C11G 55 इंच मॉडल की कीमत 7,999 युआन है।
  • TLC C11G सीरीज चीन में Jingdong जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

TCL C11G 4K स्क्रीन और 144Hz रिफ्रेश रेट है।

Photo Credit: TCL

TCL ने अपनी C11G स्मार्ट स्क्रीन लाइनअप को पेश किया है, जिसमें 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच मॉडल शामिल हैं। इसके टॉप मॉडल में 75 इंच 4K स्क्रीन और 144Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें TCL की क्वांटम डॉट मैट्रिक्स टेक्नोलॉजी दी गई है। इन-हाउस डेवलप लाइट कंट्रोल टेक्नोलॉजी में 220 बैकलाइट पार्टिशन, एचडीआर 1999 ब्राइटनेस और 1,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। यहां हम आपको TCL C11G सीरीज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत की जानकारी दे रहे हैं।
 

TCL C11G सीरीज की कीमत


कीमत की बात की जाए तो TCL C11G 55 इंच मॉडल की कीमत 7,999 युआन है। 65 इंच मॉडल की कीमत 9,999 युआन है। वहीं 75 इंच मॉडल की कीमत 12,999 युआन है। उपलब्धता की बात की जाए तो TCL C11G सीरीज चीन में Jingdong जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। ये मॉडल ग्लोबल लेवल पर उपलब्ध होंगे या नहीं फिलहाल इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है।
 

TCL C11G सीरीज के स्पेसिफिकेशंस


TCL C11G सीरीज टीवी हायर लाइट, डार्क डायनामिक्स, स्ट्रॉन्ग लाइट और डार्क कंट्रास्ट की पेशकश करती है। C11G एक फुल चैनल 144Hz ट्रू हाई रिफ्रेश रेट और क्लियरिटी और एंटी-स्टटरिंग के लिए 157 प्रतिशत कलर गैमट प्रदान करता है। लाइनअप Lingyao चिप M1 और TXR इमेज क्वालिटी एन्हांसमेंट इंजन से लैस है। यह चिप 3डी मूवी ओरिजिनल कलर, पिक्सल रीकंस्ट्रक्शन, फुल 120Hz रिफ्रेश रेट और टीयूवी राइनलैंड डबल आई प्रोटेक्शन सर्टिफिकेशन ऑफर करती है।

TCL C11G सीरीज ग्लोबल एआई साउंड फील्ड को सपोर्ट करते हुए Onkyo 2.1 Hi-Fi ऑडियो डिलीवर करती है। यह पिक्चर का साउंड और साउंड की कंडीशन के वर्टिकल सराउंड और रीयल-टाइम सिंक्रनाइजेशन के अलावा प्रदान करता है। नया स्पिरिट कंट्रोल डेस्कटॉप यूजर्स को डेस्कटॉप कंपोनेंट्स को कंबाइन करने में मदद करता है। स्मार्ट स्क्रीन में अवतार सिस्टम फंक्शन भी होता है जो कई सिस्टम बनाने में मदद करता है। अवतार फंक्शन के जरिए कई लोगों को अलग-अलग तरीके से व्यूइंग एंगल मिल सकता है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: TCL C11G Smart Screen, TCL Smart TV, Smart TV

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola भारत में ला रही Moto G Max, 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग, 14 अगस्त को है लॉन्च
  2. Motorola Edge 70 Neo मिलेगा 200MP तीन कैमरा सेटअप! चार रंगों के साथ रेंडर्स में दिखी झलक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Freedom Sale: ₹2000 में आने वाले ईयरबड्स पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. आज से बढ़ जाएगी iPhone 17 की कीमत? मैमोरी चिप की कमी को बताया जा रहा जिम्मेदार
  3. Amazon Great Freedom Sale में सस्ता हो गया OnePlus का 7000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Flipkart Freedom Sale: 33 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25+
  5. UPI ट्रांजैक्शंस पर कस्टमर्स को नहीं देना होगा चार्ज, सरकार ने दी जानकारी
  6. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Canon, Epson और कई ब्रांड्स के प्रिंटर्स पर बड़ा डिस्काउंट
  7. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में OnePlus, Xiaomi और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट 
  8. Motorola Edge 70 Neo मिलेगा 200MP तीन कैमरा सेटअप! चार रंगों के साथ रेंडर्स में दिखी झलक
  9. Amazon सेल में 18 हजार तक खरीदें 34 हजार एमआरपी वाले iQOO, Realme लेटेस्ट फोन!
  10. Motorola भारत में ला रही Moto G Max, 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग, 14 अगस्त को है लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.