65, 75 इंच डिस्प्ले से लैस Huawei Smart Screen V TV लॉन्च, 12MP कैमरा के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Huawei ने नया स्मार्ट स्क्रीन V TV लॉन्च कर दिया है जो कि दो स्क्रीन साइज 65 और 75 इंच में उपलब्ध है। यह टीवी अल्ट्रा HD 4K LCD डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के साथ आता है।

65, 75 इंच डिस्प्ले से लैस Huawei Smart Screen V TV लॉन्च, 12MP कैमरा के साथ मिलेंगे ये फीचर्स
ख़ास बातें
  • Huawei ने चीनी बाजार में नया स्मार्ट स्क्रीन V TV लॉन्च कर दिया है।
  • यह टीवी अल्ट्रा HD 4K LCD डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के साथ आता है।
  • Huawei Smart Screen V स्लीक डिजाइन और पतले बैजेल्स के साथ आता है।
विज्ञापन
Huawei ने चीनी बाजार में बिलकुल नया स्मार्ट स्क्रीन V TV लॉन्च कर दिया है जो कि दो स्क्रीन साइज 65 और 75 इंच में उपलब्ध है। यह टीवी अल्ट्रा HD 4K LCD डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के साथ आता है जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। कंपनी के साउंड स्मार्ट स्पीकर टेक बेहतरीन अनुभव प्रदान करते हैं। इसके साथ ही इसमें 8-कोर सीपीयू और 6-कोर जीपीयू दिया गया है। आइए इस स्मार्ट टीवी के स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में डिटेल्स से जानते हैं।
 

Huawei Smart Screen V की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Huawei Smart Screen V के 65 इंच वेरिएंट की कीमत 7,999 yuan यानी कि 90,726 रुपये और 75 इंच वेरिएंट की कीमत 12,999 yuan यानी कि 1,47,439 रुपये है। उपलब्धता को देखते हुए ये दोनों मॉडल्स बिक्री के लिए चीन में Vmall पर उपलब्ध हैं।
 

Huawei Smart Screen V के स्पेसिफिकेशंस


Huawei Smart Screen V स्लीक डिजाइन और पतले बैजेल्स के साथ आता है। यह दावा करता है कि इसकी अल्ट्रा HD 4K डिस्प्ले 3840 × 2160 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 16:9 आस्पेक्ट रेशियो और 92% तक DCI-P3 कलर गेमुट प्रदान करती है। इसकी ब्राइटनेस 500 निट्स है जो कि पीक 900 निट्स तक जाती है। यह टीवी ज्यादा कलरफुल और वास्तविक आउटपुट के साथ बेहतर कलर गेमुट और कलर एक्यूरेसी प्रदान करती है।

प्रोसेसर के लिए इस स्मार्ट स्क्रीन वी टीवी में पावरफुल कम्प्यूटिंग के लिए 4टी एनपीयू और 6 कोर जीपीयू के साथ 8 कोर सीपीयू दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 6GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। साउंड सिस्टम की बात करें तो यह टीवी नए हुवावे साउंड एकोस्टिक (ध्वनिक) सिस्टम से लैस है, जिसे फ्रांसीसी फर्म डेवियालेट (Devialet) के साथ मिलकर डिजाइन किया गया है। इसमें बाएं और दाएं ओर 2 चैनल्स और 2 अल्ट्रा थिन सबवूफर्स दिए गए हैं। इसके अलावा एक 2.1 चैनल सेटअप दिया गया है।

कैमरा की बात करें तो इस डिवाइस में एक 12 मेगापिक्सल का मैग्नेटिक AI कैमरा भी है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें एचडीएमआई 2.1, एचडीएमआई 2.0 और यूएसबी पोर्ट दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह HarmonyOS पर चलता है। यह वॉयस कमांड और रिमोट से कंट्रोल किया जा सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Huawei Smart Screen V, Huawei Smart TV, Smart TV, China
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »