98 इंच डिस्प्ले के साथ TCL 98Q10G Mini LED Smart TV, डिस्प्ले बना देगी घर को सिनेमा

कीमत की बात की जाए तो TCL 98Q10G Smart TV की कीमत 21,999 युआन यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीबन 2,48,901 रुपये है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 नवंबर 2022 10:54 IST
ख़ास बातें
  • TCL 98Q10G Smart TV में 98 इंच की 4K डिस्प्ले दी गई है।
  • TCL 98Q10G Smart TV की कीमत 21,999 युआन है।
  • TCL ने चीनी बाजार में TCL 98Q10G Smart TV लॉन्च कर दिया है।

TCL 98Q10G में 98 इंच की डिस्प्ले है।

TCL ने चीनी बाजार में TCL 98Q10G Smart TV लॉन्च कर दिया है। इस नए स्मार्ट मिनी एलईडी टीवी में 98 इंच की डिस्प्ले दी गई है। TCL 98 इंच Q10G एक 672 पार्टिशन वाला एक मिनी टीवी है जो कि माइक्रोन लेवल डॉट मैट्रिक्स लाइट कंट्रोल टेक्नोलॉजी प्रदान करने के साथ-साथ ज्यादा पावरफुल लाइट कंट्रोल क्षमताएं प्रदान करता है। आइए इस नए स्मार्ट टीवी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

TCL 98Q10G Smart TV के स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
प्रोसेसर की बात करें तो यह नया टीवी प्रीमियम M1 स्मार्ट चिप और इंटीग्रेट्स TCL की इमेज क्वालिटी एडजेस्टमेंट एल्गोरिद्म के साथ टेक्नोलॉजी पर काम करता है। यह पिक्सल लेवल पर इमेज क्वालिटी को एडजेस्ट कर सकता है। स्टोरेज की बात करें तो इस टीवी में 4GB मेमोरी और 28GB स्टोरेज दी गई है, जिसकी बदौलत यूजर्स काफी ऐप्लिकेशंस इंस्टॉल कर सकते हैं। यह टीवी काफी स्मूद परफॉर्मेंस प्रदान करता है। यह टीवी हाई परफॉर्मेंस साउंड सिस्टम से लैस है जो कि डॉल्बी एटम्स और IMAX एंहेंस्टड प्रोजेक्शन को सपोर्ट करता है।

स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो TCL 98Q10G Smart TV में 98 इंच की 4K डिस्प्ले दी गई है जो कि 95% DCI-P3 कलर गेमुट को सपोर्ट करती है। यूजर्स को क्लियर पिक्चर क्वालिटी, बेहतर लाइट उपलब्धता और ज्यादा रिफ्रेशिंग इमेज डिस्प्ले मिलती है। यह 59 डिस्ट्रीब्यूटिड बैकलाइट ड्राइवर चिप्स और माइक्रो-लेंस लाइटहाउस टेक्नोलॉजी का उपयोग करता है। टीवी की 95 प्रतिशत ब्राइटनेस यूनिफोर्मिटी के चलते एक इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलता है। ब्राइटनेस के मामले में TCL TV 98Q10G में मैक्सिमम 1,600 निट्स हैं। इसका डायनेमिक कंट्रास्ट रेश्यो 16 मिलियन:1 है।
Advertisement
 

TCL 98Q10G Smart TV की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो TCL 98Q10G Smart TV की कीमत 21,999 युआन यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीबन 2,48,901 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो यह मिनी स्मार्ट टीवी टीसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ JD.com जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  3. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  2. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  3. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  4. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  8. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  9. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.