TCL ने लॉन्च किया 1600 निट्स ब्राइटनेस वाला 65 इंच 4K स्मार्ट TV, जानें कीमत

TCL 65T7K Mini-LED TV की कीमत 4299 युआन (लगभग 50,500 रुपये) है। इसे JD.com से खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2024 11:53 IST
ख़ास बातें
  • TV में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 4K डिस्प्ले दिया गया है।
  • इसमें 512 इंडिपेंडेंट डिमिंग जोन मौजूद हैं।
  • इसमें Quantum Dot Pro 2024 टेक्नोलॉजी है।

टीवी 1600 निट्स की ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।

Photo Credit: GizmoChina

TCL ने टीवी सेगमेंट में TCL 65T7K Mini-LED TV लॉन्च किया है। जैसा कि नाम से भी पता चलता है, टीवी 65 इंच साइज में उतारा गया है। डिस्प्ले में 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट है। खास बात इसकी ब्राइटनेस है जो कि 1600 निट्स की बताई गई है। 4K डिस्प्ले वाला यह टीवी 32 जीबी स्टोरेज स्पेस के साथ आता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 
 

TCL 65T7K Mini-LED TV price

TCL 65T7K Mini-LED TV की कीमत 4299 युआन (via) (लगभग 50,500 रुपये) है। इसे JD.com से खरीदा जा सकता है।  

TCL 65T7K Mini-LED TV Specifications

TCL 65T7K Mini-LED TV में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 4K डिस्प्ले दिया गया है। टीवी में 3840 x 2160 पिक्सल रिजॉल्यूशन का सपोर्ट दिया गया है। इसमें 512 इंडिपेंडेंट डिमिंग जोन मौजूद हैं जिससे यह ब्राइटनेस और कंट्रास्ट पर पूरा कंट्रोल कर लेता है। इसमें डीप ब्लैक, ज्यादा चमकदार व्हाइट और बेहतर HDR एक्सपीरियंस मिलने की बात कंपनी ने कही है। नैचुरल पिक्चर सपोर्ट के लिए इसमें ऑप्टिकल इमेजिंग माइक्रो लेंस मौजूद हैं। 

खास फीचर्स में टीवी 1600 निट्स की ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसमें 16 मिलियन: 1 का डाइनेमिक कंट्रास्ट दिया गया है। इसमें Quantum Dot Pro 2024 टेक्नोलॉजी है जो कलर एक्यूरेसी को सुनिश्चत करती है। टीवी में 98% DCI-P3 कलर गेमट दिया गया है। टीवी में Linyao Chip M2 और TCL TXR Mini LED इमेज एनहांसमेंट चिप है। यह टीवी 4 जीबी रैम, और 32 जीबी इनबिल्ट मैमोरी के साथ आता है।  

साउंड के लिए इसमें 2.1 चैनल प्रोफेशनल ऑडियो सिस्टम दिया गया है जो कि 70W की कुल आउटपुट देता है और साथ ही 20W का एक स्वतंत्र सबवूफर भी इसमें मौजूद है। इसमें Dolby Atmos का सपोर्ट भी दिया गया है। टीवी में 4 HDMI पोर्ट हैं। USB-A 3.0 पोर्ट, एक USB-A 2.0 पोर्ट, एक AV पोर्ट, एक RJ45 पोर्ट, और एक डिजिटल ऑडियो पोर्ट दिया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में सेमीकंडक्टर्स की 25 प्रतिशत डिमांड पूरी करेगी HCL 
  2. IND vs SA T20 Live Streaming: सुपर-8 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका T20 मैच आज, ऐसे देखें फ्री!
  3. WhatsApp की प्राइवेसी पॉलिसी पर सुप्रीम कोर्ट में कल होगी सुनवाई, CCI ने लगाई है 214 करोड़ रुपये की पेनल्टी
  4. iQOO 15R 5G की लीक हुई प्राइसिंग, अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp की प्राइवेसी पॉलिसी पर सुप्रीम कोर्ट में कल होगी सुनवाई, CCI ने लगाई है 214 करोड़ रुपये की पेनल्टी
  2. Huawei Band 11, Band 11 Pro लॉन्च हुए 14 दिन बैटरी, AMOLED डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत
  3. Airtel सबसे सस्ते में लाई डेली 4GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, FREE JioHotstar, 20 OTT ऐप, Apple Music वाला धांसू प्लान!
  4. IND vs SA T20 Live Streaming: सुपर-8 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका T20 मैच आज, ऐसे देखें फ्री!
  5. 7000mAh बैटरी के साथ 2026 के पावरफुल स्मार्टफोन! Realme 16 Pro, IQOO Neo 10, Motorola G67 Power समेत जानें लिस्ट
  6. WhatsApp का सबसे धांसू अपडेट! 'बर्थडे विश' के लिए नहीं पड़ेगा रातभर जागना, आ रहा शेड्यूल मैसेज फीचर
  7. घर को स्मार्ट बनाने 7 इंच बड़ी राउंड शेप टच स्क्रीन Waveshare ने की लॉन्च, जानें कीमत
  8. 27 हजार सस्ता मिल रहा Google का 64MP कैमरा वाला दमदार Pixel फोन!
  9. भारत में सेमीकंडक्टर्स की 25 प्रतिशत डिमांड पूरी करेगी HCL 
  10. iQOO 15R 5G की लीक हुई प्राइसिंग, अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.