Tata Sky Music और Tata Sky Music+ का लुत्फ अब एक साथ मात्र 2.5 रुपये में लें!

Tata Sky Music और Tata Sky Music प्लस सब्सक्रिप्शन को एक साथ जोड़ने के लिए टाटा स्काई म्यूजिक सर्विस को नया रूप दिया गया है। इसका मकसद इसकी टीवी और मोबाइल ऐप पर एक किफायती दाम में '360 डिग्री म्यूजिक एक्सपीरियंस' देना है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 19 जून 2021 15:04 IST
ख़ास बातें
  • ऑडियंस बेस बढ़ाने के लिए टाटा स्काई ने उठाया है ये नया कदम।
  • कंपनी की मकसद यूजर्स को एक ही जगह पर उम्दा संगीत अनुभव देना है।
  • 2.5 रुपये प्रति दिन की दर से उपलब्ध है टाटा स्काई की यह नई म्यूजिक सेवा।

नए ग्राहक चैनल नं. 815 पर सेवा का आनंद लेने के लिए 080 6858 0815 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं।

Tata Sky Music और Tata Sky Music प्लस सब्सक्रिप्शन को एक साथ जोड़ने के लिए टाटा स्काई म्यूजिक सर्विस को नया रूप दिया गया है। इसका मकसद इसकी टीवी और मोबाइल ऐप पर एक किफायती दाम में '360 डिग्री म्यूजिक एक्सपीरियंस' देना है। मूल रूप से ये दो म्यूजिक सेवाएं टाटा स्काई म्यूजिक+ के साथ अलग थीं, जो कि स्टैंडर्ड सर्विस से कुछ अतिरिक्त लाभ देती थीं। मगर अब दोनों सदस्यता सेवाओं को जोड़ दिया गया है और सामूहिक रूप से इसे Tata Sky Music कहा जाता है। सब्सक्रिप्शन में हंगामा म्यूजिक प्रो भी बिना किसी अतिरिक्त कीमत के शामिल है।

Tata Sky ने एक प्रेस रिलीज के माध्यम से घोषणा की है कि वह रेगुलर टाटा स्काई म्यूजिक सब्सक्रिप्शन सर्विस और टाटा स्काई म्यूजिक+ सर्विस को एक साथ जोड़ रही है। यह टीवी और टाटा स्काई मोबाइल ऐप पर 2.5 रुपये प्रतिदिन की दर से उपलब्ध होगी। जो यूजर्स नई टाटा स्काई म्यूजिक सेवा की सदस्यता लेते हैं, उन्हें 20 ऑडियो स्टेशन और पांच वीडियो स्टेशन एड-फ्री अनुभव के साथ मिलेंगे। इसमें अनलिमिटेड ऑफलाइन डाउनलोड, म्यूजिक वीडियो की अनलिमिटेड स्ट्रीमिंग और हंगामा म्यूजिक प्रो का फ्री सब्सक्रिप्शन भी शामिल है, जिसकी कीमत अलग से 99 रुपये प्रति माह है। 
Advertisement

Tata Sky Music के ग्राहक भारतीय, अंतरराष्ट्रीय, क्षेत्रीय, भक्ति, गजल, हिंदुस्तानी और अन्य शैलियों को अपने टीवी के साथ-साथ मोबाइल ऐप पर भी सुन सकते हैं। जो यूजर पहले से ही टाटा स्काई म्यूजिक या टाटा स्काई म्यूजिक+ की सदस्यता ले चुके हैं वे स्वत: ही नई एकीकृत सेवा में अपग्रेड हो जाएंगे। नए ग्राहक चैनल 815 पर सेवा का आनंद लेने के लिए 080 6858 0815 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं।

Tata Sky के चीफ कमर्शिअल और कॉन्टेंट ऑफिसर पल्लवी पुरी ने कहा, "हम अतिरिक्त लाभ के साथ वन-स्टॉप म्यूजिक सर्विस देना चाहते थे। यह नया Tata Sky Music ग्राहकों को संगीत की सभी शैलियों के लिए ठोस और क्यूरेटेड लाइब्रेरी के साथ एक उन्नत संगीत अनुभव प्रदान करेगा। हमारे सहभागी Hungama Music की मदद से यह ऑडियंस बेस का विस्तार करने और ग्राहकों के कई नए समूहों की खोज करने की दिशा में हमारा एक कदम है।"
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tata Sky Music Plus, Tata Sky Music
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
  2. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  2. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  3. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  4. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  5. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  6. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  7. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
  8. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
  9. Oppo K14 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  10. YouTube Views बढ़ाने के चक्कर में 9 साल के बच्चे ने खर्च किए ₹1.13 करोड़, पिता को ऐसे चला पता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.