Spider-Man: No Way Home का ट्रेलर रिलीज, इस बार दुशमन भी ज्‍यादा और एडवेंचर भी

यह ट्रेलर इंग्लिश, हिंदी, तमिल और तेलेगु भाषाओं में रिलीज किया गया है।

Spider-Man: No Way Home का ट्रेलर रिलीज, इस बार दुशमन भी ज्‍यादा और एडवेंचर भी

स्पाइडर-मैन: नो वे होम को कोलंबिया पिक्चर्स, मार्वल स्टूडियोज और पास्कल पिक्चर्स के प्रोडक्‍शन ने तैयार किया है।

ख़ास बातें
  • ट्रेलर में टोबी मैगुइरे और एंड्रयू गारफील्ड की वापसी के संकेत नहीं हैं
  • नई फ‍िल्‍म में काफी एक्‍शन और एडवेंचर होने वाला है
  • ट्रेलरएक सस्‍पेंस के साथ खत्‍म होता है, जिससे उत्‍सुकता बनी रहती है
विज्ञापन
Spider-Man: No Way Home फि‍ल्‍म का ट्रेलर अपने वादे के मुताबिक बुधवार को रिलीज हो गया। स्‍पाइडरमैन सीरीज की इस फ‍िल्‍म के ट्रेलर रिलीज का ऐलान सोनी पिक्‍चर्स ने मंगलवार को किया था। बुधवार को आए ट्रेलर से इस बात का बेहतर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस मल्‍टीवर्स एडवेंचर से क्‍या उम्‍मीद की जाए। फ‍िल्‍म के ट्रेलर में टोबी मैगुइरे और एंड्रयू गारफील्ड की स्पाइडर-मैन के रूप में वापसी के कोई संकेत नहीं हैं, लेकिन बेनेडिक्ट कंबरबैच के डॉक्टर स्ट्रेंज, अल्फ्रेड मोलिना के डॉक्टर ऑक्टोपस और जेमी फॉक्सक्स के इलेक्ट्रो के रूप में लौटने का पता चलता है। यह ट्रेलर इंग्लिश, हिंदी, तमिल और तेलेगु भाषाओं में रिलीज किया गया है। यह फ‍िल्‍म दुनियाभर में 17 दिसंबर को रिलीज हो रही है। भारत के लिए यह अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी डब हुई है।



ट्रेलर की शुरुआत फ‍िल्‍म के मेन कैरेक्‍टर पीटर पार्कर (हॉलैंड) के बारिश में भीगते चेहरे के साथ होती है, जहां वह कहता है कि जब से मुझे उस स्‍पाइडर ने काटा है, तब से मैं सिर्फ एक हफ्ता एक आम इंसान की जिंदगी जी पाया हूं। इसके बाद कुछ हैरतंगेज सीन सामने आते हैं और फ‍िर स्ट्रेंज, पीटर पार्कर के सामने यह खुलासा करता है कि वह मंत्र, जिससे सब यह भूलने वाले थे कि पीटर पार्कर ही स्‍पाइडर मैन है, उसमें छेड़खानी की वजह से कुछ मेहमान यानी दुश्‍मन पूरी यूनिवर्स से यहां आ रहे हैं। 

इसके बाद एक-एक कर उन तमाम खलनायकों जैसे- डॉक ओके, इलेक्ट्रो, सैंडमैन और ग्रीन गोब्लिन के शहर पर उत्‍पाद के दृश्‍य सामने आते हैं, जिसमें वो सीधे स्‍पाइडर मैन यानी पीटर पार्कर को चुनौती देते दिखते हैं। इसके बाद स्‍ट्रेंज, पीटर पार्कर से कहता है कि जाओ और उप पागलों को ढूंढ निकालो। खास यह है कि स्‍ट्रेंज और पीटर पार्कर की इस बातचीत में जेंडया और बैटलन भी शामिल हैं। इससे पहले दिखाए सीन्‍स में भी वो पीटर के साथ होते हैं, जहां उन तीनों को स्‍पाइडरमैन के एक दुश्‍मन से बात करते हुए देखा जा सकता है। 

स्‍ट्रेंज के कहने पर पीटर पार्कर स्‍पाइडरमैन बनकर अपने दुश्‍मनों की खोज में निकल जाता है। अगले सीन में पीटर पार्कर से कहा जाता है कि तुम एक अंधेरे नर्क में जा रहे हो, भूतों का सामना करने। पीटर जानना चाहता है कि इसका क्‍या मतलब है। उसे बताया जाता है कि ये सब खलनायक मर चुके हैं स्‍पाइडरमैन से लड़ते-लड़ते। 
इसके बाद स्‍ट्रेंज और पीटर एक-दूसरे से माफी मांगते हैं और उनमें किसी चीज को लेकर भिड़ंत होती है। अगले सीन में स्‍पाइडरमैन, स्‍ट्रेंज से पूछता है कि कोई तो रास्‍ता होगा। स्‍ट्रेंज कहता है- कोई रास्‍ता नहीं है। वो हमारी यूनिवर्स के लिए एक खतरा हैं। 

ट्रेलर यह बताने की कोश‍िश करता है कि इस बार स्‍पाइडरमैन की चुनौती बहुत बड़ी है। उसके दुश्‍मन उससे कहते हैं, देखो अपनी हालत। तुम्‍हारे पास सबकुछ है, फ‍िर भी ये दुनिया तुम्‍हें चुनने पर मजबूर करती है। कुछ हैरतंगेज सीन्‍स के बाद पीटर यानी स्‍पाइडरमैन अपनी दोस्‍त जेंडया से कहता है, इस सबकी वजह मैं हूं। मैं सबको नहीं बचा सकता। अगले ही सीन में जेंडया नीचे गिरती है। क्‍या स्‍पाइडरमैन उसे बचा पाया। ट्रेलर यहीं खत्‍म हो जाता है।  

जब से टॉम हॉलैंड ने पीटर पार्कर का किरदार शुरू किया है, तब से स्पाइडर-मैन : नो वे होम, इस सीरीज की तीसरी फिल्म है। पर्दे के पीछे की बात की जाए, तो जॉन वाट्स, Spider-Man: No Way Home में डायरेक्‍टर के रूप में लौटे हैं, जिन्होंने इससे पहले Homecoming और Far From Home दोनों को डायरेक्‍ट किया है। इसके साथ ही Far From Home की राइटिंग जोड़ी क्रिस मैककेना और एरिक सोमरस की भी फ‍िल्‍म के लेखकों के तौर पर वापसी हुई है। ये दोनों Homecoming के छह लेखकों में भी शामिल थे। माइकल गियाचिनो फ‍िल्‍म के कंपोजर हैं। वह पिछली दोनों स्पाइडरमैन फि‍ल्‍मों में भी थे। मार्वल स्टूडियोज के प्रेसिडेंट केविन फीगे और सोनी पिक्चर्स के पूर्व चेयरमैन एमी पास्कल इस फ‍िल्‍म के निर्माता हैं। स्पाइडर-मैन: नो वे होम, कोलंबिया पिक्चर्स, मार्वल स्टूडियोज और पास्कल पिक्चर्स के प्रोडक्‍शन ने तैयार की है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »