Spider Man: No Way Home का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1.37 बिलियन डॉलर, भारत में कमाई का आंकड़ा 200 करोड़ रुपये के पार

Spider-Man: No Way Home न्यू ईयर वीकेंड के मौके पर वर्ल्ड वाइड कुल $1.37 billion (लगभग 10,194 करोड़) बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन के साथ यह 12वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

विज्ञापन
अखिल अरोड़ा, अपडेटेड: 3 जनवरी 2022 14:49 IST
ख़ास बातें
  • Spider-Man: No Way Home भारत में 16 दिसंबर को रिलीज़ हुई थी
  • फिल्म ने इस हफ्ते $131 million की कमाई की
  • भारत में कमाई का आंकड़ा 200 करोड़ पार हो गया है
Spider-Man: No Way Home न्यू ईयर वीकेंड के मौके पर वर्ल्ड वाइड कुल $1.37 billion (लगभग 10,194 करोड़) बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन के साथ यह 12वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसके साथ नई स्पाइडर-मैन मूवी Sony Pictures की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। इसकी पिछली फिल्म Spider-Man: Far From Home ने 2019 में $1.131 billion (लगभग 8,416 करोड़ रुपये) का कारोबार किया था। वहीं, भारत की बात करें, तो यह तीसरी सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म साबित हुई है। बता दें, स्पाइडर-मैन: नो वे होम ने अपने रिलीज़ के तीसरे हफ्ते में बिना चीनी मार्केट की मदद से सबसे ज्यादा कमाई करने वाली लिस्ट में अपना नाम कायम किया है। चीन में इस फिल्म का रिलीज़ होना रहता है।

न्यू ईयर वीकेंड में Spider-Man: No Way Home फिल्म ग्लोबल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में $131 million (लगभग 974 करोड़ रुपये) जोड़ने में कामयाब रही। इसमें $52.7 million (लगभग 392 करोड़ रुपये) अमेरिका और कनाडा के सिनेमा घरों से आए और बाकि के $78.3 million (लगभग 582 करोड़ रुपये) दुनियाभर के अन्य 61 मार्केट के सिनेमाघरों से प्राप्त हुए।
Advertisement

उत्तरी अमेरिका में यह एक फिल्म के लिए अब-तक का सबसे बेहतरीन तीसरा वीकेंड साबित हुआ, जहां फिल्म ने $600-million की कमाई की। यह $610 million (लगभग 4,540 करोड़ रुपए) के काफी करीब है, जिसके साथ यह अमेरिका में अब-तक की 10वीं सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी।

स्पाइडरमैन: नो वे होम के लिए कमाई के सबसे बड़े क्षेत्रों में UK $92.4 million (लगभग 687 करोड़ रुपये) की कमाई के साथ स्थित है। Mexico में फिल्म ने $64.9 million (लगभग 483 करोड़ रुपये) की कमाई की है। South Korea में $51.4 million (लगभग 382 करोड़ रुपये), France में $50.2 million  (लगभग 373 करोड़ रुपये), Australia में $42 million (लगभग 312 करोड़ रुपये), Brazil में $40.2 million (लगभग 299 करोड़ रुपये), India में $34.2 million ( लगभग 260 करोड़ रुपये), Russia में $34 million (लगभग 253 करोड़ रुपये), Germany में $29.5 million (लगभग 219 करोड़ रुपये) और Indonesia में $22.9 million (लगभग 170 करोड़ रुपये) शामिल है। जापान में यह फिल्म 7 जनवरी को रिलीज़ होगी।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
  2. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  3. Jio कर रही फूड डिलीवरी! JioMeals से मंगवा सकते हैं खाना, लेकिन सिर्फ ये खास यूजर्स, जानें डिटेल
  4. पुरानी कीमत से भी सस्ता मिल रहा है iPhone 17, लिमिटेड स्टॉक के साथ यहां मिलेगी डील
  5. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  6. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  7. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  8. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  9. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  10. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.