Sony ने भारत में लॉन्च किए 85-इंच तक के 13 प्रोफेशनल TV डिस्प्ले, कीमत 1 लाख रुपये से शुरू

BRAVIA BZ40L सीरीज में FW-85BZ40L (85 inch), FW-75BZ40L (75 inch), FW-65BZ40L (65 inch) और FW-55BZ40L (55 inch) मॉडल्स शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 अगस्त 2023 21:47 IST
ख़ास बातें
  • BRAVIA BZ40L सीरीज की शुरुआती कीमत 2.25 लाख रुपये है
  • BZ35L सीरीज की कीमत 2 लाख रुपये से शुरू होती है
  • BZ30L सीरीज 1 लाख रुपये से शुरू होती है

Sony की नई प्रोफेशनल BRAVIA 4K HDR डिस्प्ले लाइनअप की शुरुआती कीमत 1 लाख रुपये है

Sony India ने BZ40L, BZ35L और BZ30L सीरीज को देश में लॉन्च किया है, जिनमें 13 BRAVIA 4K HDR मॉडल शामिल है। इन्हें खास कमर्शियल यूसेज के लिए डिजाइन किया गया है, जिनमें कंपनी के अनुसार, विश्वसनीयता, अच्छी पिक्चर क्वालिटी और व्यापक कंपेटिबिलिटी  की आवश्यकता होती है। हाई-एंड, मिड-रेंज और स्टैंडर्ड आवश्यकताओं और 43 इंच से 85 इंच तक के साइज को कवर करने वाले ऑप्शन के साथ, नई लाइनअप लगभग हर मांग को पूरा करने में सक्षम है। कंपनी का कहना है कि इन सभी 13 मॉडल्स में आसान कॉन्फिगरेशन के लिए वन स्टेप प्री-सेट सेटिंग की सुविधा शामिल है। वहीं, इनमें मिररिंग, ऑपरेशन को आसान बनाने के लिए प्रो मोड तकनीक, एक समान बेजल डिजाइन, पोर्ट्रेट और टिल्ट माउंटिंग इंस्टॉलेशन का ऑप्शन, साथ ही टाइलिंग के लिए मल्टी-डिस्प्ले इंस्टॉलेशन सपोर्ट शामिल है।
 

Sony BRAVIA BZ40L, BZ35L, BZ30L 4K HDR डिस्प्ले की कीमतें और फीचर्स

BRAVIA BZ40L सीरीज में FW-85BZ40L (85 inch), FW-75BZ40L (75 inch), FW-65BZ40L (65 inch) और FW-55BZ40L (55 inch) मॉडल्स शामिल हैं, जिनकी कीमतें क्रमश: 7 लाख, 5 लाख, 3 लाख और 2.25 लाख रुपये हैं। Sony का कहना है कि इस लाइनअप की खासियतें इसमें शामिल X1 प्रोसेसिंग के साथ 700 nits की पीक ब्राइटनेस और 47% हेज के साथ एंटी-रिफ्लेक्शन (FW-85BZ40L को छोड़कर, जिसमें 650 nits की पीक ब्राइटनेस और 58% हेज है) डिस्प्ले पैनल है।
Advertisement

अगली सीरीज BZ35L है, जिसमें FW-75BZ35L (75 inch), FW-65BZ35L (65 inch) और FW-55BZ35L (55 inch) मॉडल शामिल हैं। इनकी कीमत क्रमश: 4.50 लाख, 2.50 लाख और 2 लाख रुपये है। इस सीरीज के मॉडल्स में ज्यादा स्टोरेज और X1 प्रोसेसर के साथ 550 nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है।

आखिर में BZ30L सीरीज आती है, जिसमें X1 प्रोसेसिंग के साथ 440 nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है। सीरीज में FW-85BZ30L (85 inch), FW-75BZ30L (75 inch), FW-65BZ30L (65 inch), FW-55BZ30L (55 inch), FW-50BZ30L (50 inch) और FW-43BZ30L (43 inch) मॉडल शामिल हैं। इनकी कीमत क्रमश: 5 लाख, 3.50 लाख, 2 लाख, 1.50 लाख, 1.25 लाख और 1 लाख रुपये है।
Advertisement

Sony का कहना है कि सभी 13 मॉडल्स में आसान कॉन्फिगरेशन और वाइड कंपेटिबिलिटी के लिए वन स्टेप प्री-सेट सेटिंग ऑप्शन मिलता है। इनमें मिररिंग की क्षमता और ऑपरेशन को आसान बनाने के लिए प्रो मोड तकनीक शामिल है। डिजाइन के मामले में सभी एक समान बेजल डिजाइन के साथ आते हैं। इन्हें पोर्ट्रेट और टिल्ट माउंटिंग में इंस्टॉल किया जा सकता है। टाइलिंग और मल्टी-डिस्प्ले इंस्टॉलेशन के लिए सपोर्ट दिया गया है और साथ ही ब्लेंड-इन डिजाइन उद्देश्यों के लिए साइड लोगो दिया गया है। 

BZ40L और BZ35L सीरीज में अधिक फ्लेक्सिबिलिटी और उपयोग में आसानी के लिए 32GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। सभी मॉडलों में आसान माउंटिंग के लिए एक नई सेंटर अलाइनमेंट रेल किट शामिल है। पोर्टफोलियो में इंस्टॉलेशन री-डिजाइन की आवश्यकता के बिना आसानी से उपयुक्त ब्राइटनेस मॉडल चुनने के लिए कॉमन चेसिस डिजाइन भी शामिल है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Sony, Sony Displays, Sony Professional TV, Sony TV
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  2. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  3. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  4. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  5. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  7. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  8. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  9. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  10. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.