Sony ने लॉन्च किए 55 से 75 इंच साइज के Bravia XR X90L स्मार्ट TV, जानें कीमत और फीचर्स

Sony Bravia XR X90L सीरीज अलग-अलग साइज के तीन वेरिएंट में उपलब्ध है। 55-इंच XR-55X90L वेरिएंट की कीमत 1,39,990 रुपये, जबकि 65-इंच XR-65X90L वेरिएंट की कीमत 1,79,990 है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 जून 2023 20:38 IST
ख़ास बातें
  • सभी वेरिएंट में डॉल्बी विजन फॉर्मेट सपोर्ट और UHD स्क्रीन मिलती है
  • इसका तीसरा 75-इंच XR-75X90L अभी लॉन्च नहीं किया गया है
  • सीरीज की कीमत 1,39,990 रुपये से शुरू होती है

Sony Bravia XR X90L सीरीज अलग-अलग साइज के तीन वेरिएंट में उपलब्ध है।

Sony Bravia XR X90L टेलीविजन सीरीज भारत में लॉन्च की गई है, जिसकी कीमतें 1,39,990 रुपये से शुरू होती हैं। सीरीज X90K रेंज की सक्सेसर है, जिसे जून 2022 में लॉन्च किया गया था। लेटेस्ट सीरीज में फुल-अरे ट्राइलुमिनस क्वांटम डॉट एलईडी डिस्प्ले पैनल हैं। 55 इंच से 75 इंच तक के साइज में उपलब्ध, सोनी ब्राविया XR X90L टीवी सीरीज Sony की अधिक लोकप्रिय प्रीमियम टेलीविजन सीरीज में से एक है, जिसके सभी वेरिएंट में डॉल्बी विजन फॉर्मेट तक हाई डायनामिक रेंज कंटेंट सपोर्ट के साथ अल्ट्रा-एचडी स्क्रीन है।
 

Sony Bravia XR X90L की कीमत और उपलब्धता

Sony Bravia XR X90L सीरीज अलग-अलग साइज के तीन वेरिएंट में उपलब्ध है। 55-इंच XR-55X90L वेरिएंट की कीमत 1,39,990 रुपये, जबकि 65-इंच XR-65X90L वेरिएंट की कीमत 1,79,990 है। ये दोनों अब भारत में सोनी के सेल्स नेटवर्क के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध हैं, जिसमें सोनी सेंटर स्टोर, प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर और मुख्य ऑनलाइन रिटेलर्स शामिल हैं। इसका तीसरा 75-इंच XR-75X90L अभी लॉन्च नहीं किया गया है। इसे बाद की तारीख में खरीदने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
 

Sony Bravia XR X90L स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

Sony Bravia XR सीरीज डॉल्बी एटमॉस ऑडियो और डॉल्बी विजन सपोर्ट करते हैं। टेलीविजन पर अन्य इमेज एन्हांसमेंट फीचर्स में से एक आईमैक्स एन्हांस्ड मोड भी है। इसके अलावा, इसमें सपोर्टेड कंटेंट के साथ उपयोग किए जाने पर Netflix एडेप्टिव कैलिब्रेटेड मोड एक्टिवेट हो जाता है।

सॉफ्टवेयर के मामले में, Sony Bravia XR-X90L Android TV पर चलता है। इसका मतलब है कि इसमें Google Assistant सपोर्ट के साथ Google Play Store के जरिए 10,000 से अधिक ऐप्स तक एक्सेस भी मिलता है। इसमें ब्राविया कोर स्ट्रीमिंग सर्विस का एक्सेस भी शामिल है, जो कंटेंट की हाई-बैंडविड्थ स्ट्रीमिंग प्रदान करती है। 

इसमें Sony कॉग्निटिव प्रोसेसर XR दिया गया है, जो इमेज प्रोसेसिंग, अकूस्टिक मल्टी ऑडियो साउंड, Apple AirPlay और HomeKit के लिए सपोर्ट लेकर आता है। इसके अलावा, इसके जरिए गेमिंग का अनुभव भी बेहतर होता है, जब टीवी को Sony PlayStation 5 गेमिंग कंसोल के साथ जोड़ा जाता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

55.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED

डाइमेंशन

1225mm x 707mm x 56mm

रिज़ॉल्यूशन

Ultra-HD

ओएस

Android

स्मार्ट टीवी

हां
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

65.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED

डाइमेंशन

1445mm x 831mm x 57mm

रिज़ॉल्यूशन

Ultra-HD

ओएस

Android

स्मार्ट टीवी

हां
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Itel Power 80 में हो सकता है Unisoc T7250 चिपसेट, Geekbench पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors ने लॉन्च किए Curvv.ev के दो नए वेरिएंट्स, जानें प्राइस, रेंज
  2. Itel Power 80 में हो सकता है Unisoc T7250 चिपसेट, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. OnePlus Ace 7 में गेमिंग पर होगा फोकस, बिल्ट-इन फैन के साथ हो सकता है एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  4. Samsung Galaxy Z Flip 8 में मिल सकता है 'बिना क्रीज' वाला डिस्प्ले
  5. iQOO 15T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट
  6. New Aadhaar Update: बिना एड्रेस प्रूफ भी अपडेट होगा आधार! जानें नया आसान तरीका
  7. Bitcoin का प्राइस 80,000 डॉलर से ज्यादा, ETF में फंड बढ़ने से मिला सपोर्ट
  8. Jio यूजर्स के लिए बुरी खबर! बंद हुआ 22GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग वाला बजट प्लान
  9. BenQ MOBIUZ EX271QZ गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. CMF Watch 3 Pro हो रही 6 मई को लॉन्च, अभी जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.