55, 65 और 75 इंच वाले 4K डिस्प्ले से लैस Sony Bravia XR X90K TV लॉन्च, जानें कीमत

Sony Bravia XR X90K में दो फुल रेंज बेस स्पीकर और दो ट्वीटर दिए गए हैं जो कि 40W तक साउंड आउटपुट प्रदान करते हैं। इसमें डॉल्बी एटम्स, एक्सआर साउंड पॉजिशन, एकोस्टिक मल्टी ऑडियो और 3D सराउंड अप्सकेलिंग जैस साउंड फीचर्स से लैस है। 

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 8 जून 2022 12:08 IST
ख़ास बातें
  • Sony Bravia XR X90K स्मार्ट टीवी 55, 65 और 75 इंच डिस्प्ले साइज है।
  • Sony Bravia XR X90K में Full-Array LED पैनल के साथ 4K रेजोल्यूशन है।
  • Sony Bravia XR X90K में 40W तक साउंड आउटपुट है।

Sony Bravia XR X90K स्मार्ट टीवी 55, 65 और 75 इंच डिस्प्ले साइज है।

Photo Credit: Sony

Sony ने भारतीय बाजार में Sony Bravia XR X90K TV सीरीज को लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्ट टीवी तीन स्क्रीन साइज में ऑफर किया जाता है। यह टीवी प्रीमियम स्पेसिफिकेशंस के साथ 4के डिस्प्ले, हाई रिफ्रेश रेट औऔर गेमिंग संबंधित फीचर्स को सपोर्ट करता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि Sony Bravia XR X90K में क्या कुछ खास दिया गया है और इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस कैसे हैं। 
 

Sony Bravia XR X90K के स्पेसिफिकेशंस 


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Sony Bravia XR X90K स्मार्ट टीवी 55, 65 और 75 इंच डिस्प्ले साइज में आता है। इस टीवी में Full-Array LED पैनल के साथ 4K रेजोल्यूशन 3840 x 2160 पिक्सल है। इस टीवी में कॉग्निटिव प्रोसेसर एक्सआर दिया गया है जो कि 4K अप्सकेलिंग और XR ट्रील्यूमिनियस प्रो टेक्नोलॉजी को कंट्रास्ट और ब्राइट विजुअल के लिए सपोर्ट करता है। यह स्मार्ट टीवी 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करने के सात वेरिएबल रिफ्रेश रेट और गेमिंग के लिए ऑटो लो लेटेंसी मोड का सपोर्ट करता है। यह टीवी Dolby Vision, HDR10 और HLG फॉरमेट से लैस होने के साथ ऑटोमैटिक एंबिएंट ऑप्टिमाइजेशन के साथ लाइट सेंसर का सपोर्ट करता है। 

ऑडियो की बात करें तो Sony Bravia XR X90K में दो फुल रेंज बेस स्पीकर और दो ट्वीटर दिए गए हैं जो कि 40W तक साउंड आउटपुट प्रदान करते हैं। इसके अलावा इसमें डॉल्बी एटम्स, एक्सआर साउंड पॉजिशन, एकोस्टिक मल्टी ऑडियो और 3D सराउंड अप्सकेलिंग जैस साउंड फीचर्स से लैस है। 

Sony Bravia XR X90K गूगल टीवी पर काम करता है और Google Play Store जैसे लोकप्रिय ऐप्स का सपोर्ट करता है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 16GB स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें HDMI 2.1 पोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ, क्रॉमकास्ट, गूगल एसिस्टेंट, एप्पल होमकिट और एयरप्ले दिया गया है। 
 

Sony Bravia XR X90K की कीमत और उपलब्धता


Sony Bravia XR X90K के 55 इंच मॉडल की कीमत 1,23,490 रुपये है। वहीं 65 इंच मॉडल की कीमत 1,70,990 रुपये है। हालांकि अभी तक 75 इंच वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। उपलब्धता की बात की जाए तो ये टीवी सोनी सेंटर्स, लोकप्रिय रिटे स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए देशभर में खरीदे जा सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. क्या आपका फोन आपकी बातें सुन रहा है? तुरंत बदल दें ये 5 सेटिंग्स
  2. iQOO Z11 Lite 5G जल्द होगा लॉन्च, MediaTek Dimensity 6300 हो सकता है चिपसेट
  3. Sony Inzone H6 Air हेडफोन हुए दमदार गेमिंग फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें
  4. Vivo X300 FE vs Samsung Galaxy S26 vs iPhone 17: खरीदने से पहले जानें कौन सा रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  2. 50MP कैमरा के साथ Red Magic 11S Pro, 11S Pro+ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. इलेक्ट्रिक बाइक मार्केट में Oben Rorr Evo का धमाका, 15 दिनों में 25 हजार से ज्यादा बुकिंग!
  4. iQOO Z11 Lite 5G जल्द होगा लॉन्च, MediaTek Dimensity 6300 हो सकता है चिपसेट
  5. Lava Shark 2 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च: बजट में 120Hz डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ!
  6. फ्री X अकाउंट यूज करते हैं? Elon Musk की कंपनी ने बदल दिए कई नियम
  7. क्रिप्टो मार्केट में बिकवाली से दो सप्ताह के निचले लेवल पर Bitcoin  
  8. भारत में AI फोटो का क्रेज बेकाबू! ChatGPT Images 2.0 ने पार किया 1 अरब का आंकड़ा
  9. Vodafone Idea के नए इंटरनेशनल रोमिंग प्लान पेश, अब 30 दिनों की वैधता के साथ मिलेगा 70GB इंटरनेट
  10. Sony Inzone H6 Air हेडफोन हुए दमदार गेमिंग फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.