Sony ने लॉन्च किया 98-इंच साइज वाला 4K HDR डिस्प्ले, जानें कीमत और फीचर्स

Sony BRAVIA BZ53L प्रोफेशनल डिस्प्ले की भारत में कीमत 20,00,000 रुपये (टैक्स सहित) है और यह 15 जुलाई से भारत में सोनी अधिकृत रिटेलर्स के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 जुलाई 2024 19:50 IST
ख़ास बातें
  • यह 15 जुलाई से सोनी अधिकृत रिटेलर्स के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा
  • Sony BRAVIA BZ53L सोनी की डीप ब्लैक नॉन-ग्लेयर कोटिंग से लैस आता है
  • BZ53L में स्मूथ मोशन प्रेजेंटेशन के लिए 4K 120 Hz पैनल मिलता है

Sony BRAVIA BZ53L प्रोफेशनल डिस्प्ले की भारत में कीमत 20,00,000 रुपये (टैक्स सहित) है

Photo Credit: Sony

Sony ने भारत में 98-इंच प्रोफेशनल BRAVIA डिस्प्ले लॉन्च किया है। नया डिस्प्ले BZ53L मॉडल नंबर के साथ आता है, जिसे खास कॉर्पोरेट, एजुकेशनल और रिटेल सेटिंग्स के लिए डिजाइन किया गया है। सोनी का नया 98-इंच BZ53L डिस्प्ले डीप ब्लैक नॉन-ग्लेयर डिस्प्ले है, जो 4K 120Hz पैनल से लैस है। कंपनी ने इसमें सटीक रंगों के लिए XR TRILUMINOS Pro टेक्नोलॉजी शामिल की है। डिस्प्ले 780 nits की पीक ब्राइटनेस लेवल सपोर्ट करता है। Sony ने BRAVIA BZ53L को रीसाइकिल्ड प्लास्टिक और पैकेजिंग से बनाया है।

Sony BRAVIA BZ53L प्रोफेशनल डिस्प्ले की भारत में कीमत 20,00,000 रुपये (टैक्स सहित) है और यह 15 जुलाई से भारत में सोनी अधिकृत रिटेलर्स के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
Advertisement

Sony ने प्रेस रिलीज के जरिए जानकारी दी है कि BRAVIA BZ53L सोनी की डीप ब्लैक नॉन-ग्लेयर कोटिंग से लैस आता है, जो डीप ब्लैक रंग, हाई कंट्रास्ट और सटीक इमेज क्वालिटी को बनाए रखने का दावा करता है। यह मिनिमम ब्राइटनेस और लो रिफ्लेक्शन के साथ हाई एंबिएंट लाइट या डायरेक्ट लाइटिंग की स्थिति में डिजिटल साइनेज से संबंधित चिंताओं को फिक्स करने का भी दावा करता है।

BZ53L में स्मूथ मोशन प्रेजेंटेशन के लिए 4K 120 Hz पैनल, रंगों की व्यापक रेंज के लिए XR TRILUMINOS Pro, हाई ब्राइटनेस के लिए 780 nits लेवल और बेहतर इमेज क्वालिटी के लिए फुल ऐरे लोकल डिमिंग (FALD) बैकलाइट की सुविधा शामिल है। यह ऑप्टिमाइज्ड सेटिंग्स के लिए 24/7 ऑपरेशन और प्रो मोड को सपोर्ट करता है।
Advertisement

यह मॉडल पोर्ट्रेट और टिल्ट कॉन्फिगरेशन सपोर्ट करता है। ट्रांसपोर्टेशन के लिए इसमें कई हैंडल मिलते हैं और कई आसान टर्मिनलों के ऑप्शन के साथ इसमें आसान इंस्टॉलेशन मिलता है। यह Apple AirPlay2, Google Chromecast और Google meet को सपोर्ट करता है। सॉफ्टवेयर API फंक्शन यूजर्स को अपने डिवाइस कनेक्ट करने की अनुमति देता है और BRAVIA साइनेज फ्री (BSF) ऐप को यूएसबी फ्लैश ड्राइव पर इंस्टॉल करके एक्सेस किया जा सकता है। 
Advertisement

BZ53L रीसाइकिल्ड प्लास्टिक मटेरियल और पैकेजिंग का उपयोग करता है और उपयोग में न होने पर बिजली की खपत को कम करने के लिए पावर-सेविंग मोड से लैस आता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  3. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  5. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  6. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  7. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  8. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  9. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.