55 और 65 इंच के नए Sony Bravia 8 OLED टीवी भारत में लॉन्‍च, जानें दाम

Sony Bravia 8 OLED smart TV : ये टीवी सोनी सेंटर्स के अलावा प्रमुख इलेक्‍ट्रॉनिक स्‍टोर्स और ई-कॉमर्स पोर्टलों से खरीदे जा सकते हैं।

55 और 65 इंच के नए Sony Bravia 8 OLED टीवी भारत में लॉन्‍च, जानें दाम

Sony Bravia 8 OLED स्मार्ट टीवी में डॉल्बी ऑडियो, डॉल्बी एटमॉस और DTS डिजिटल सराउंड सपोर्ट वाले स्पीकर दिए गए हैं।

ख़ास बातें
  • Sony Bravia 8 OLED स्‍मार्ट टीवी भारत में लॉन्‍च
  • 55 और 65 इंच के नए टीवी लेकर आई कंपनी
  • 2 लाख रुपये से ज्‍यादा कीमत, रिटेल स्‍टोर्स पर हैं उपलब्‍ध
विज्ञापन
Sony Bravia 8 OLED smart TV सीरीज को भारत में लॉन्‍च कर दिया गया है। कंपनी ने 65 इंच (K-65XR80) और 55 इंच (K-55XR80) स्क्रीन साइज के टीवी पेश किए हैं। इनमें ऑटो HDR टोन मैपिंग, वेरिएबल रिफ्रेश रेट (VRR) और ऑटो लो लेटेंसी मोड (ALLM) जैसे फीचर मिलते हैं। दोनों टीवी में 4K रेजॉलूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्‍क्रीन है। Sony Bravia 8 OLED में HDR10, HLG और डॉल्बी विजन का भी सपोर्ट है। इनमें इन-बिल्ट क्रोमकास्ट के साथ Apple AirPlay के लिए सपोर्ट दिया गया है। 
 

Sony Bravia 8 OLED Smart TV price in India

Sony Bravia 8 OLED स्‍मार्ट टीवी की कीमत 55 इंच मॉडल (K-55XR80) के लिए 2 लाख 19 हजार 990 रुपये से शुरू होती है। 65 इंच वाला (K-65XR80) मॉडल 3 लाख 14 हजार 990 रुपये का है। ये टीवी सोनी सेंटर्स के अलावा प्रमुख इलेक्‍ट्रॉनिक स्‍टोर्स और ई-कॉमर्स पोर्टलों से खरीदे जा सकते हैं। 
 

Sony Bravia 8 OLED Smart TV specifications

जैसा कि हमने बताया सोनी ब्राविया 8 OLED टीवी सीरीज को 55 इंच और 65 इंच स्क्रीन साइज में लाया गया है। इनमें 4K (3,840 x 2,160 पिक्सल) पैनल है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट तक सपोर्ट करता है। डिस्‍प्‍ले में HDR10, डॉल्बी विजन और HLG फॉर्मेट का सपोर्ट है। सोनी के ये नए टीवी AI की खूबियों वाले XR इमेज प्रोसेसर से लैस हैं। इनमें XR 4K अपस्केलिंग तकनीक दी है। दावा है कि यह तकनीक 2K सिग्नल को 4K क्वालिटी तक ले जाती है, जिससे यूजर्स को अच्‍छा एक्‍सपीरियंस मिलेगा। 

Sony Bravia 8 OLED स्मार्ट टीवी में डॉल्बी ऑडियो, डॉल्बी एटमॉस और DTS डिजिटल सराउंड सपोर्ट वाले स्पीकर दिए गए हैं। इनके साथ सोनी का एकॉस्टिक सरफेस ऑडियो फीचर भी है। ये टीवी  ब्लूटूथ 5.3 को सपोर्ट करते हैं और Apple AirPlay व HomeKit के साथ भी काम करते हैं। इनमें 4 HDMI इनपुट और दो USB पोर्ट दिए गए हैं। साथ में क्रोमकास्ट भी मौजूद है। 

सोनी ने नए टीवी को गेमर्स के लिए भी तैयार किया है। इनमें HDR सेटिंग्स को तुरंत ऑप्टिमाइज करने के लिए ऑटो HDR टोन मैपिंग की सुविधा है। ये वेरिएबल रिफ्रेश रेट (VRR) और ऑटो लो लेटेंसी मोड (ALLM) को भी सपोर्ट करते हैं, जिसका फायदा गेमिंग के दौरान होता है। Google TV पर रन करने की वजह से यूजर्स Google Play Store से अपनी पसंदीदा फ‍िल्‍मों, टीवी एपिसोड, ऐप और गेम को इन टीवी पर देख सकते हैं। टीवी के साथ मिलने वाला रिमोट वॉयस कमांड को सपोर्ट करता है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »