65, 55, 50, 43 इंच के Sony Bravia 2 TV भारत में लॉन्च, 4K Ultra HD LED डिस्प्ले, जानें कीमत

Sony Bravia 2 series TV में कंपनी ने X1 पिक्चर प्रोसेसर दिया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 मई 2024 11:46 IST
ख़ास बातें
  • टीवी 43 इंच साइज डिस्प्ले से शुरू होकर 65 इंच के डिस्प्ले तक जाते हैं।
  • ये Google TV के साथ आते हैं।
  • सीरीज के S25 मॉडल को खासतौर पर गेमर्स के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है।

Sony Bravia 2 सीरीज में कंपनी ने 43 इंच से लेकर 65 इंच साइज के टीवी लॉन्च किए हैं।

Photo Credit: Sony

Sony India ने देश में अपनी BRAVIA 2 सीरीज के टीवी लॉन्च किए हैं। टीवी 43 इंच साइज डिस्प्ले से शुरू होकर 65 इंच के डिस्प्ले तक जाते हैं। इनमें 4K Ultra HD LED स्क्रीन है। ये Google TV के साथ आते हैं। कंपनी ने गेमर्स को भी ध्यान में रखकर इनमें फीचर्स दिए हैं। सीरीज के S25 मॉडल को खासतौर पर गेमर्स के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है। इनमें 20W के स्पीकर लगे हैं। आइए जानते हैं कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 
 

Sony Bravia 2 series TV price in India

Sony Bravia 2 सीरीज में कंपनी ने 43 इंच से लेकर 65 इंच साइज के टीवी लॉन्च किए हैं। 43, 50, 55, 65 इंच के टीवी के मॉडल नम्बर क्रमश: KD-43S20, KD-50S20, KD-55S25 (74,990 रुपये), KD-65S25 (95,990 रुपये) है। 43 और 50 इंच के टीवी की कीमत कंपनी ने अभी तक घोषित नहीं की है। इनकी सेल 24 मई से शुरू होगी। सीरीज के टीवी को Sony Centers के अलावा प्रमुख ऑनलाइन रिटेलर्स से भी खरीदा जा सकेगा। 
 

Sony Bravia 2 series TV specifications

Sony Bravia 2 series TV में कंपनी ने X1 पिक्चर प्रोसेसर दिया है। यह पिक्चर क्वालिटी को बढ़िया बनाता है। कलर्स ज्यादा चमकीले दिखते हैं और क्लियरिटी भी बढ़ाता है। इसमें लाइव कलर और 4K X-Reality PRO टेक्नोलॉजी दी गई है। टीवी पर कंटेंट देखते समय फास्ट सीन में भी यह मोशन को स्मूद बनाए रखता है। जिसके लिए टीवी Motionflow XR टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है। 

जैसा कि पहले बताया गया है। टीवी गेमर्स के लिए भी बेहतरीन अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है। सीरीज का S25 मॉडल इसके लिए कई फीचर कैरी करता है। जिसमें ऑटो लो-लेटेंसी मोड, ऑटो HDR टोन मैपिंग आदि शामिल हैं। यह PlayStation 5 यूजर्स के लिए खासतौर से उपयोगी बन जाता है। कंपनी ने S20 मॉडल को बेहतरीन मनोरंजन की दृष्टि से तैयार किया है। 

साउंड की बात करें तो टीवी में 20W के स्पीकर दिए गए हैं। इनमें ऑडियो क्वालिटी के लिए Dolby Audio का सपोर्ट दिया गया है। Google TV सपोर्ट इसमें दिया गया है। यूजर्स को इसमें 10 हजार से ज्यादा ऐप्स का सपोर्ट मिल जाता है और 7 लाख से ज्यादा मूवी और शो इसमें उपलब्ध बताए गए हैं। Apple Home Kit और AirPlay का सपोर्ट भी टीवी में मिलता है। 

टीवी में वॉयस इनेबल्ड रिमोट कंट्रोल मिलता है। इसमें गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट दिया गया है। टीवी में एक अन्य फीचर X-Protection PRO के रूप में मौजूद है। यह टीवी को धूल, नमी और बिजली के झटकों से बचाता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स लिस्ट
  2. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  3. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  2. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
  4. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स की पूरी लिस्ट
  5. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  6. भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आई 6 साल की सबसे बड़ी मंदी! Rs 15 हजार के स्मार्टफोन्स की बिक्री में बड़ी गिरावट
  7. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम
  8. 13MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ Asus Pad T3201 पेश, अगस्त में देगा दस्तक
  9. iPhone 18 Pro Max के कैमरा स्पेसिफिकेशंस लीक में कंफर्म, आ रहा बड़ा अपग्रेड!
  10. ₹5 की शुरुआती टिकट के साथ भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.