Sony Bravia सीरीज TV खरीदने का जबरदस्त मौका! 75-इंच तक साइज, कीमत Rs 31 हजार से शुरू

Sony Bravia 2 II सीरीज Flipkart Republic Day Sale में बड़े डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स के साथ उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 जनवरी 2026 13:07 IST
ख़ास बातें
  • Sony Bravia 2 II टीवी सीरीज पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है
  • 43 से 75 इंच साइज तक नई सस्ती कीमतें लिस्टेड
  • Dolby Atmos और Google TV सपोर्ट के साथ डील उपलब्ध

Flipkart सेल में Sony Bravia 2 II 4K TV पर बड़ा प्राइस कट

Photo Credit: Sony

Sony ने पिछले साल भारत में Sony Bravia 2 II सीरीज को लॉन्च किया था। इसे 43 से 75 इंच के कुल पांच साइज में पेश किया गया था और शुरुआती कीमत उस समय 50,990 रुपये थी। हालांकि, अब सेल के सीजन में लॉन्च के सालभर के अंदर TV सीरीज जबरदस्त डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। प्राइस कट के साथ-साथ ग्राहकों को बैंक ऑफर का फायदा भी मिल रहा है, जिससे डील और आकर्षक हो जाती है। Sony Bravia 2 II सीरीज में X1 Picture प्रोसेसर लगा है और ये बिल्ट-इन 4K X-Reality PRO फीचर के साथ आती है, जो FHD कंटेंट और 2K कंटेंट को 4K क्वालिटी में बदल सकता है। इसमें 20W ट्विन स्पीकर्स लगे हैं और ये Dolby Atmos और DTS:X ऑडियो फीचर्स सपोर्ट करता है।

Sony Bravia 2 II deal

Sony Bravia 2 II को Flipkart Republic Day 2026 सेल की डील के तहत सस्ती कीमत पर बेचा जा रहा है। इस दौरान 43-इंच साइज की कीमत 37,490 रुपये, 50-इंच साइज की कीमत 51,990, 55-इंच 55,990, 65-इंच 75,490 और सबसे बड़ा साइज 75-इंच 1,07,990 रुपये में लिस्टेड है। ये लॉन्च प्राइस की तुलना में बड़ा प्राइस कट है।

Advertisement

तुलना के लिए बता दें कि लॉन्च के दौरान Sony Bravia 2 II 43 इंच मॉडल का प्राइस 50,990 रुपये और सबसे बड़े 75-इंच को 1,45,990 रुपये में पेश किया गया है।

डील यहीं खत्म नहीं होती। यदि यूजर्स चुनिंदा बैंक के कार्ड का यूज करते हैं तो साइज के हिसाब से एक्स्ट्रा डिस्काउंट हासिल किया जा सकता है। उदाहरण के लिए 43-इंच साइज में 6,000 रुपये का फ्लैट ऑफ मिलेगा, जो इफेक्टिव कीमत को 31,490 रुपये पर ले आएगा। इसी प्रकार 75-इंच मॉडल में 9,750 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है, जो इफेक्टिव कीमत को 98,240 रुपये पर ले आती है।

Sony Bravia 2 II specifications

Sony की Bravia 2 II टीवी सीरीज में कंपनी ने Sony X1 Picture प्रोसेसर दिया है। टीवी में बिल्ट-इन 4K X-Reality PRO फीचर मिलता है जो फुलएचडी और 2K कंटेंट को 4K के करीब ले आता है। टीवी में Motionflow XR टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है जो फास्ट पेस सीन्स में एक्स्ट्रा फ्रेम जोड़कर स्मूद विजुअल्स डिलीवर करती है। साउंड के लिए टीवी में 20W ट्विन स्पीकर्स लगे हैं, जो Dolby Atmos और DTS:X ऑडियो फीचर्स सपोर्ट करते हैं। 

Advertisement

ये Google TV पर रन करते हैं। कंटेंट सर्च के लिए यूजर को इसमें Google Assistant के जरिए वायस कमांड सपोर्ट भी मिल जाता है। टीवी में Apple AirPlay और HomeKit का सपोर्ट भी दिया गया है। गेमिंग के लिए इनमें HDMI 2.1 के जरिए ऑटो लो लेटेंसी मोड दिया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  4. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  2. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  3. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  4. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  5. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  6. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  7. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  8. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  9. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  10. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.