Samsung ने 43,50,55,65 इंच डिस्प्ले में QLED QEF1 4K और Crystal 4K UHD Smart TV किए लॉन्च, ऐसे हैं फीचर्स

Samsung ने भारतीय बाजार में AI बेस्ड QLED TV और Crystal Clear 4K UHD TV पेश कर दिए हैं।

Samsung ने 43,50,55,65 इंच डिस्प्ले में QLED QEF1 4K और Crystal 4K UHD Smart TV किए लॉन्च, ऐसे हैं फीचर्स

Photo Credit: Samsung

Samsung QEF1 QLED TV में 43 इंच डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Samsung QEF1 QLED TV में Q4 AI प्रोसेसर दिया गया है।
  • Samsung Crystal 4K UHD सीरीज की शुरुआती कीमत 31,490 रुपये है।
  • Samsung QEF1 QLED TV की कीमत 39,990 रुपये से शुरू है।
विज्ञापन
Samsung ने भारतीय बाजार में AI बेस्ड QLED TV और Crystal Clear 4K UHD TV पेश कर दिए हैं। नई लाइनअप में QLED सीरीज QEF1 एडवांस Q4 AI प्रोसेसर से लैस है, वहीं क्रिस्टल 4K UHD सीरीज में UE81, UE84, UE86 मॉडल शामिल हैं। आइए Samsung QLED QEF1 4K TV और Crystal 4K UHD Smart TV के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Samsung QEF1 QLED TV, Samsung Crystal 4K UHD Series Price


Samsung Crystal 4K UHD सीरीज की शुरुआती कीमत 31,490 रुपये है। वहीं Samsung QEF1 QLED TV की कीमत 39,990 रुपये से शुरू है। ये नए मॉडल बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट Amazon, Flipkart और Samsung की ऑफिशियल पर उपलब्ध हो गए हैं। नया Samsung टीवी लाइनअप 12 महीने की नो कॉस्ट EMI के साथ उपलब्ध है। इसमें QLED मॉडल के लिए 3,333 रुपये प्रति माह और UHD मॉडल के लिए 2,500 रुपये प्रति माह से शुरू है। इसके अलावा खरीदारी पर 3,000 रुपये तक इंस्टेंट बैंक कैशबैक भी मिल सकता है।


Samsung QEF1 QLED TV 2025 Specifications


Samsung QEF1 QLED TV में Q4 AI प्रोसेसर दिया गया है जो कि ज्यादा बेहतर व्यूइंग के लिए शार्प विजुअल, क्लियर साउंड, रियल टाइम टीवी कंटेंट ऑप्टिमाइज करता है। यह मॉडल कई साइज जैसे कि 43 इंच, 55 इंच और 65 इंच साइज में आता है। इसमें 100 प्रतिशत कलर वॉल्यूम सर्टिफाइड क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी डिस्प्ले मिलती है जो कि बेहतर विजुअल प्रदान करती है। इसमें पंची कलर्स, क्वांटम एचडीआर और 4K अपस्केलिंग के लिए कलर बूस्टर प्रो जैसे सॉफ्टवेयर फीचर भी शामिल हैं। AI फीचर की बात करें तो इसमें सैमसंग विजन AI है जो जेनरेटिव वॉलपेपर, स्मार्टथिंग्स, AI ऑटो गेम मोड और मोशन एक्सेलरेटर जैसे स्मार्ट फीचर प्रदान करता है। टीवी में 3D सराउंड साउंड टेक्नोलॉजी के साथ 20W स्पीकर है।


Samsung Crystal 4K UHD Series 2025 Specifications


Samsung Crystal 4K UHD सीरीज में UE81, UE84 और UE86 समेत कई मॉडल आते हैं। इन मॉडल में 43 इंच, 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच डिस्प्ले साइज का ऑप्शन मिलता है जो कि 4K पिक्चर, HDR और कम रेजॉल्यूशन वाले कंटेंट के लिए 4K अपस्केलिंग प्रदान करते हैं। अन्य फीचर्स में स्मार्टथिंग्स, क्यू सिम्फनी टेक्नोलॉजी शामिल है जो टीवी और साउंडबार ऑडियो को एक साथ चलाने के लिए सिंक करती है। वहीं अडेप्टिव साउंड और AI एनर्जी मोड कमरे की लाइट के आधार पर ब्राइटनेस को खुद एडजस्ट करता है।

ये नए टीवी One UI Tizen पर काम करते हैं जो कि पर्सनलाइज स्क्रीन एक्सपीरियंस प्रदान करने के साथ SmartThings डिवाइस में Samsung Knox सिक्योरिटी और सात वर्षों तक Tizen OS अपग्रेड का सपोर्ट प्रदान करेगा। बिल्ट इन सैमसंग टीवी प्लस ऐप के साथ यूजर्स 125+ टीवी चैनल के जरिए न्यूज, फिल्म, स्पोर्ट्स समेत फ्री में एक्सेस कर सकते हैं। इसके अलावा बिल्ट-इन स्मार्ट हब के साथ ये टीवी स्मार्ट डिवाइस को कनेक्ट करने और कंट्रोल करने की सुविधा प्रदान करते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »