Realme Smart TV की सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू, कीमत 12,999 रुपये से शुरू

Realme Smart TV के 32 इंच वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है, जबकि 43 इंच वेरिएंट को 21,999 रुपये में बेचा जाएगा। टेलीविज़न की बिक्री आज दोपहर 12 बजे शुरू होगी।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 2 जून 2020 10:40 IST
ख़ास बातें
  • Realme Smart TV को दो स्क्रीन साइज़ में किया गया है पेश
  • रियलमी स्मार्ट टीवी के 32-इंच मॉडल की भारत में कीमत 12,999 रुपये
  • इसके 43-इंच मॉडल की भारत में कीमत 21,999 रुपये

Realme TV की भारत में कीमत 12,999 रुपये से शुरू होती है

Realme Smart TV आज दोपहर 12 बजे से पहली बार भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होने जा रहा है। कंपनी ने रियलमी स्मार्ट टीवी को 32-इंच और 43-इंच स्क्रीन साइज़ विकल्पों में पेश किया है और ग्राहक इसे Flipkart और Realme India साइट के साथ-साथ ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए भी खरीद सकेंगे। हालांकि, स्मार्ट टीवी को पूरे भारत में कंटेनमेंट ज़ोन में रहने वाले ग्राहकों तक नहीं पहुंचाया जाएगा। Realme Smart TV को कंपनी ने भारत में उग्र कीमत में पेश किया है, जो यहां पहले से अपने पैर जमा चुके Xiaomi, LG, TCL, Vu जैसे ब्रांडों के स्मार्ट टीवी से सीधी प्रतिस्पर्धा करेगा।
 

Realme Smart TV price in India, availability

रियलमी स्मार्ट टीवी के 32 इंच वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है, जबकि 43 इंच वेरिएंट को 21,999 रुपये में बेचा जाएगा। टेलीविज़न की बिक्री आज दोपहर 12 बजे शुरू होगी। ग्राहक Realme Smart TV को कंपनी की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट के जरिए खरीद सकेंगे। इसके अलावा रियलमी स्मार्ट टीवी को ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए भी खरीदा जा सकता है।
Advertisement
 

Flipkart के जरिए Realme Smart TV खरीदने वाले ग्राहक एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके 10 प्रतिशत की तत्काल छूट पा सकते हैं। ई-रिटेलर डिवाइस पर नो-कॉस्ट ईएमआई यानी बिना ब्याज़ की किश्तों का विकल्प भी दे रहा है। इसके अलावा 31 जुलाई से पहले रियलमी स्मार्ट टीवी खरीदने वाले ग्राहकों को छह महीने का यूट्यूब प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलेगा। वहीं, दूसरी ओर, Realme India वेबसाइट के जरिए इस स्मार्ट टीवी की खरीद पर कंपनी एक्सचेंज ऑफर दे रही है।

याद दिला दें कि Realme Smart TV को भारत में 25 मई को लॉन्च किया गया था।
Advertisement
 

Realme Smart TV specifications

रियलमी स्मार्ट टीवी मार्केट में दो अलग-अलग स्क्रीन साइज़ में उपलब्ध होगा। 32-inch Realme Smart TV 1366x768 पिक्सल (एचडी-रेडी) रिजॉल्यूशन के साथ आएगा, जबकि 43 इंच वेरिएंट 1920x1080 पिक्सल (फुल-एचडी) रिजॉल्यूशन में उपलब्ध होगा। स्क्रीन साइज़ और रिजॉल्शून के अलावा दोनों ही वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन व फीचर्स के एक जैसे होंगे। Realme Smart TV एंड्रॉयड टीवी 9 पाई पर चलता है। इसमें यूज़र्स को एंड्रॉयड टीवी के गूगल प्ले स्टोर का एक्सेस मिलेगा। Netflix, Amazon Prime Video और YouTube जैसे इस टेलीविज़न सेट पर पहले से इंस्टॉल मिलेंगे।

Realme Smart TV के अन्य स्पेसिफिकेशन में 400 निट्स की पिक ब्राइटनेस, एचडीआर 10 स्टेंडर्ड तक सपोर्ट, 1 जीबी रैम और 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। टेलीविज़न में मीडियाटेक एमएसडी6683 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। बता दें कि MediaTek को दुनिया भर में स्मार्ट टेलीविज़न के लिए बेस्ट चिपसेट बनाने के लिए जाना जाता है। ऐसे में रियलमी स्मार्ट टीवी से मजबूत परफॉर्मेंस की उम्मीद की जा सकती है।
Advertisement

Realme TV में चार स्पीकर सिस्टम है और 24 वॉट रेटेड साउंड आउटपुट के साथ आता है। स्पीकर सिस्टम में दो फुल-रेंज ड्राइवर्स और दो ट्वीटर्स हैं। इसके अलावा डॉल्बी ऑडियो और ब्लूटूथ 5.0 के लिए भी सपोर्ट है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  3. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  4. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  5. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  6. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  7. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  8. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  9. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  2. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  6. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  7. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  8. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  9. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  10. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.