Realme ने भारत में लॉन्च किए इलेक्ट्रिक टूथब्रश, स्मार्ट कैम, व पावर बैंक

Realme Smart Cam 360 की कीमत भारत में 2,999 रुपये है, जबकि Realme N1 Sonic Electric Toothbrush की कीमत 799 रुपये तय की गई है। Realme 20,000mAh Power Bank 2 की कीमत 1,599 रुपये है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 7 अक्टूबर 2020 16:37 IST
ख़ास बातें
  • Realme Smart Cam 360 पर पहली सेल में मिलेगा 500 रुपये का डिस्काउंट
  • Realme N1 Sonic Electric Toothbrush में मिलेंगे दो कलर ऑप्शन
  • Realme 20,000mAh Power Bank 2 में मौजूद है 18 वॉट क्विक चार्जिंग सपोर्ट

तीनों प्रोडक्ट की सेल भारत में 16 अक्टूबर मध्यरात्रि से Flipkart और Realme.com वेबसाइट पर शुरू होगी

Realme Smart Cam 360, Realme N1 Sonic Electric Toothbrush और Realme 20,000mAh Power Bank 2 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने इन सभी प्रोडक्ट्स को Realme 7i स्मार्टफोन लॉन्च के साथ पेश किया है। कंपनी ने अपने IoT लाइनअप को भी एक्सपेंड करते हुए फुल-एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए रियलमी स्मार्ट कैम 360, हाई-फ्रीक्वैंसी सोनिक मोटर के साथ रियलमी एन1 सोनिक इलेक्ट्रिक टूथब्रश और रियलमी 20,000 एमएएच पावर बैंक 2 को लॉन्च किया है, जैसे कि नाम से समझ आता है यह पावर बैंक 20,000 एमएएच बैटरी क्षमता से लैस होगा।
 

Realme Smart Cam 360, Realme N1 Sonic Electric Toothbrush, Realme 20,000mAh Power Bank 2: Price in India

Realme Smart Cam 360 की कीमत भारत में 2,999 रुपये है, जबकि Realme N1 Sonic Electric Toothbrush की कीमत 799 रुपये तय की गई है। टूथब्रश में आपको ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। Realme 20,000mAh Power Bank 2 की कीमत 1,599 रुपये है, जो कि ब्लैक और यैलो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। तीनों प्रोडक्ट की सेल भारत में 16 अक्टूबर मध्यरात्रि से Flipkart और Realme.com वेबसाइट पर शुरू होगी।

दिवाली प्रमोशन के हिस्से के तौर पर Realme स्मार्ट कैम 360 की पहली सेल पर डिस्काउंट ऑफर कर रही है। जहां यह 500 रुपये की छूट के साथ 2,499 रुपये में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।
 

Realme Smart Cam 360 features, specifications

रियलमी स्मार्ट कैम 360 को पिछले महीने IFA 2020 के दौरान पेश किया गया था और अब इसे भारतीय मार्केट में उतार दिया गया है। यह प्रोडक्ट 1080p फुल-एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ आता है। इसमें वाइड डायनमिक रेंज, तस्वीर की क्वालिटी में सुधार के लिए इसमें 3D नॉइस कैंसिलेशन एल्गोरिथ्म दिया गया है और बेहतर एज डिटेकशन और ब्लाइंट स्पोर्ट को खत्म करने के लिए मकैनिकल गिम्बल 360 डिग्री पैनोरमिक विज़न जैसे फीचर्स दिए गए हैं। रियलमी स्मार्ट कैम 360 में रात के लिए इन्फ्ररेड नाइट विज़न मोड दिया गया है।
Advertisement
 

Realme N1 Sonic Electric Toothbrush specifications

रियलमी एन1 सोनिक इलेक्ट्रिक टूथब्रश के अंदर दी गई सोनिक मोटर मुंह में प्रभावी सफाई के लिए प्रति मिनट 20,000 बार तक बाइब्रेट करती है और साथ ही यह एंटी-बैक्टीरियल ब्रिसेल्स के साथ भी आता है। इसमें 800mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 55d नॉइस लेवल पर अच्छी-खासी बैटरी लाइफ प्रदान करता है। कंपनी का कहना है कि इसकी बैटरी 130 दिन तक साथ देती है और इसे यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के माध्यम से चार्ज किया जा सकता है। रियलमी एन1 सोनिक इलेक्ट्रिक टूथब्रश में अलर्ट सिस्टम भी दिया गया है, जो कि आपको जानकारी देता है कि आपको किस समय मुंह के अंदर दूसरे हिस्से की सफाई के लिए स्विच करना है। यह 2 मिनट के बाद अपने आप ही बंद हो जाता है और 5 मिनट के चार्ज पर इसकी बैटरी लाइफ 9 दिन तक आपका साथ देती है। यह ब्रश IPX7 रेटिंग के साथ आता है।
 

Realme 20,000mAh Power Bank 2 specifications

20,000 एमएएच पावर बैंक दो यूएसबी पोर्ट और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आया है। इसमें 18 वॉट क्विक चार्जिंग सपोर्ट के साथ-साथ तीन पोर्ट्स दिए गए हैं। इसके अलावा आपको टेम्परेचर प्रोटेक्शन, बैटरी ओवर चार्ज प्रोटेक्शन, अंडर एंड ओवर वॉल्टेज प्रोटेक्शन, सर्ज प्रोटेक्शन आदि दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. iQOO Z11 आज भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. 82% स्मार्टफोन खरीदारों का रहता है AI पर फोकस, पर आज भी ये फीचर है सबसे जरूरी: Amazon सर्वे
  2. Big Battery Phones: बड़ी बैटरी चाहिए तो ये 5 फोन देखें, 9,000mAh से शुरू है कैपेसिटी, एक चार्ज में चलेंगे लंबा!
  3. WhatsApp छोड़ो, 'कबूतर' पहुंचाएगा आपका मैसेज! Carrier Pidge ऐप के हो रहे जमकर डाउनलोड
  4. iQOO Buds भारत में लॉन्च: 50 घंटे तक की बैटरी और गेमिंग के लिए लो लेटेंसी फीचर, ऑफर में ₹1,699 का खरीदें
  5. सिंगल चार्ज में 52 घंटे चलने वाले CMF Buds Neo ईयरबड्स लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. iQOO Z11 भारत में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
  7. iPhone 18 के लॉन्च से पहले ₹7945 सस्ती कीमत में मिल रहा ये आईफोन
  8. 96km रेंज वाली फोल्डेबल इलेक्ट्रिक बाइक Ride1Up Portola 02 हुई लॉन्च, जानें कीमत
  9. Google Pay, Phone Pay के लिए सिरदर्द बन सकता है, TikTok का भविष्य में आने वाला यह फीचर
  10. iQOO Neo 11 Ultra vs Pova 8 Pro 5G vs OnePlus Nord 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.