Flipkart की 'Dussehra Specials Sale' में सस्ता हुआ Realme Smart Cam 360

Realme Smart Cam 360 की कीमत सेल में 400 रुपये की छूट के साथ 2,599 रुपये हो गई है। Realme Smart Cam 360 को पिछले महीने लॉन्च किया गया था, जिसकी सेल 16 अक्टूबर से शुरू हो गई थी और अब इसे डिस्काउंटेड कीमत के साथ Flipkart के माध्यम से खरीदा जा सकता है।

Flipkart की 'Dussehra Specials Sale' में सस्ता हुआ Realme Smart Cam 360

Flipkart की Dussehra Specials सेल 28 अक्टूबर तक है उपलब्ध

ख़ास बातें
  • Realme Smart Cam 360 में मौजूद है AI मोशन डिटेक्शन सपोर्ट
  • इसमें 1080p फुल-एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट दिया गया है
  • रियलमी स्मार्ट कैम 360 को IFA 2020 के दौरान पेश किया गया था
विज्ञापन
Flipkart की Dussehra Specials सेल के दौरान Realme Smart Cam 360 स्पेशल डिस्काउंट के साथ खरीद के लिए उपलब्ध है। यह रियलमी स्मार्ट कैम 360 को 2,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था, हालांकि सेल के दौरान इस पर 400 रुपये की छूट प्रदान की गई है। जिसके साथ अब आप इस सिक्योरिटी कैमरा को थोड़े सस्ते दाम में खरीद सकते हैं। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि यह सेल केवल 28 अक्टूबर तक ही लाइव है, यदि आपको इसे खरीदना है तो आपके पास आज और कल तक का ही समय है। रियलमी स्मार्ट कैम 360 कंपनी के loT लाइनअप के कई प्रोडक्ट्स में से एक है, यह फुल-एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स से लैस है।
 

Realme Smart Cam 360 price in India

रियलमी स्मार्ट कैम 360 की कीमत सेल में 400 रुपये की छूट के साथ 2,599 रुपये हो गई है। Realme Smart Cam 360 को पिछले महीने लॉन्च किया गया था, जिसकी सेल 16 अक्टूबर से शुरू हो गई थी और अब इसे डिस्काउंटेड कीमत के साथ Flipkart के माध्यम से खरीदा जा सकता है। लेकिन केवल 28 अक्टूबर तक ही।
 

Realme Smart Cam 360 specifications, features

रियलमी स्मार्ट कैम 360 को भारत में पिछले महीने IFA 2020 के दौरान Realme N1 Sonic Electric Toothbrush और Realme 20,000mAh Power Bank 2 के साथ लॉन्च किया गया था, जो कि रियलमी के loT लाइनअप का हिस्सा हैं। यह कैमरा 1080p फुल-एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ आता है। इसमें रियल टाइम अलर्ट के लिए AI मोशन डिटेक्शन सपोर्ट भी मौजूद है और ग्राहक रिमोट कॉल के लिए टू-वे वॉयस टॉक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसमें वाइड डायनमिक रेंज, तस्वीर की क्वालिटी में सुधार के लिए इसमें 3D नॉइस कैंसिलेशन एल्गोरिथ्म दिया गया है और बेहतर एज डिटेकशन और ब्लाइंट स्पोर्ट को खत्म करने के लिए मकैनिकल गिम्बल 360 डिग्री पैनोरमिक विज़न जैसे फीचर्स दिए गए हैं। रियलमी स्मार्ट कैम 360 में रात के लिए इन्फ्ररेड नाइट विज़न मोड दिया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  3. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  6. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »