Realme बुधवार को लॉन्च करेगी इलेक्ट्रिक टूथब्रश, स्मार्ट कैम और साउंडबार

इनके अलावा Realme 7i, Buds Air Pro TWS और Buds Wireless Pro आदि को भी इस इवेंट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2020 14:15 IST
ख़ास बातें
  • Realme 100W Soundbar पांच स्पीकर के साथ भारत में होगा लॉन्च
  • Realme N1 Sonic Electric टूथब्रश में होगा एंटी-बैक्टीरियल ब्रिसेल्स
  • Realme 20,000mAh Power Bank 2 में मिलेंगे दो कलर ऑप्शन

Realme Smart Cam 360 में मिलेगा 1080p फुल-एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट

Realme कल 7 अक्टूबर को एक इवेंट का आयोजन करने जा रही है। कंपनी ने पहले ही पुष्टि कर दी थी कि इस इवेंट के दौरान Buds Air Pro TWS और Buds Wireless Pro नेकबैंड को लॉन्च किया जाएगा और अब टीज़र के जरिए कंपनी ने अन्य लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट्स की भी जानकारी दे दी है। इसमें  Realme N1 Sonic Electric Toothbrush, Smart Cam 360, 100W Soundbar और Realme 20,000mAh Power Bank 2 शामिल हैं। यह सभी प्रोडक्ट्स 7 अक्टूबर को आयोजिक होने वाले इवेंट में पेश किए जाएंगे, जिसकी शुरुआत 12.30 बजे होगी। इनके अलावा Realme 7i, Buds Air Pro TWS और Buds Wireless Pro आदि को भी इस इवेंट में पेश किया जाएगा।
 

Realme N1 Sonic Electric Toothbrush

रियलमी एन1 सोनिक इलेक्ट्रिक टूथब्रश को लेकर जानकारी दी गई है कि इसे 7 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने ट्वीट के माध्यम से प्रोडक्ट लॉन्च की जानकारी दी और बताया कि इलेक्ट्रिक टूथब्रश के अंदर दी गई सोनिक मोटर मुंह में प्रभावी सफाई के लिए प्रति मिनट 20,000 बार तक बाइब्रेट करती है। इसका डिज़ाइन Realme M1 Sonic Electric Toothbrush से थोड़ा अलग है, जिसे पिछले महीने लॉन्च किया गया था। नया Realme N1 Sonic Electric टूथब्रश को लेकर यह भी बताया गया है कि यह एंटी-बैक्टीरियल ब्रिसेल्स के साथ आएगा।
 
 

Realme Smart Cam 360

रियलमी भारत में Realme Smart Cam 360 के साथ अपने IoT लाइनअप को भी एक्सपेंड कर रहा है। यह प्रोडक्ट पिछले महीने IFA 2020 के दौरान पेश किया गया था और अब भारतीय मार्केट में यह कल 7 अक्टूबर को दस्तक देने वाला है। रियलमी स्मार्ट कैम 360 1080p फुल-एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ आता है। इसमें वाइड डायनमिक रेंज, तस्वीर की क्वालिटी में सुधार के लिए इसमें 3D नॉइस कैंसिलेशन एल्गोरिथ्म दिया गया है और बेहतर एज डिटेकशन और ब्लाइंट स्पोर्ट को खत्म करने के लिए मकैनिकल गिम्बल 360 डिग्री पैनोरमिक विज़न जैसे फीचर्स दिए गए हैं। रियलमी स्मार्ट कैम 360 में रात के लिए इन्फ्ररेड नाइट विज़न मोड दिया गया है। हालांकि, इसकी भारतीय कीमत और उपलब्धता की जानकारी कल लॉन्च के दौरान ही सामने आएगी।
 

Realme 100W Soundbar

इसके अलावा कंपनी ने नए Realme 100W Soundbar लॉन्च की भी जानकारी दी। इस प्रोडक्ट को सबसे पहले मई में चार स्पीकर व सबवूफर के साथ लॉन्च किया गया था। लेकिन अब इसे पांच स्पीकर के साथ भारत में पेश किया जाएगा, हालांकि इसकी भी कीमत व उपलब्धता की जानकारी कल लॉन्च के दौरान ही साफ की जाएगी। माना जा रहा है रियलमी कल इस इवेंट के दौरान Realme Smart TV SLED 4G (55-inch) से भी पर्दा उठा सकती है।
 

Realme 20,000mAh Power Bank 2


आखिर में Realme 20,000mAh Power Bank 2 लॉन्च की जानकारी भी कंपनी ने सार्वजनिक की। यह नया पावर बैंक मौजूदा 10,000mAh Power Bank, 10,000mAh Power Bank 2 और 30W Dart Chart 10,000mAh Power Bank के साथ स्थित होगा। नया पावर बैंक ब्लैक और यैलो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा, इसमें दो यूएसबी पोर्ट और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  2. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  3. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hero Motocorp ने लॉन्च किया Vida VX2 Go FB, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  3. Sony के वायरलैस हेडफोन्स नए, खूबसूरत Olive Grey फिनिश में अगले हफ्ते होंगे लॉन्च!
  4. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी! फिर लीक हुए स्पेसिफिकेशंस
  5. 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor का लेटेस्ट फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  6. WhatsApp चलाने के लिए अब बतानी होगी उम्र! भारत में यूजर्स की एज वैरिफिकेशन शुरू?
  7. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  8. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  9. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  10. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.