• होम
  • होम इंटरटेनमेंट
  • ख़बरें
  • Philips ने 100 वर्षों के ऑडियो सेलिब्रेशन के साथ पेश किए विंटेज स्टाइल टर्नटेबल, रेडियो और हेडफोन, धांसू हैं फीचर्स

Philips ने 100 वर्षों के ऑडियो सेलिब्रेशन के साथ पेश किए विंटेज स्टाइल टर्नटेबल, रेडियो और हेडफोन, धांसू हैं फीचर्स

Philips सेंचुरी सीरीज के साथ ऑडियो इंडस्ट्री में 100 साल को सेलिब्रेट कर रहा है।

Philips ने 100 वर्षों के ऑडियो सेलिब्रेशन के साथ पेश किए विंटेज स्टाइल टर्नटेबल, रेडियो और हेडफोन, धांसू हैं फीचर्स

Photo Credit: Philips

Philips सेंचुरी सीरीज के साथ ऑडियो इंडस्ट्री में 100 साल को सेलिब्रेट कर रहा है।

ख़ास बातें
  • Philips सेंचुरी सीरीज से ऑडियो इंडस्ट्री में 100 साल सेलिब्रेट कर रहा है।
  • Philips सेंचुरी सीरीज में 5 नए प्रोडक्ट शामिल हैं।
  • Philips प्रोडक्ट्स एडवांस फीचर्स के साथ क्लासिक डिजाइन प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
Philips सेंचुरी सीरीज के साथ ऑडियो इंडस्ट्री में 100 साल को सेलिब्रेट कर रहा है जिसमें 5 नए प्रोडक्ट शामिल हैं। ये प्रोडक्ट्स एडवांस फीचर्स के साथ क्लासिक डिजाइन प्रदान करते हैं। सितंबर में उपलब्ध सीरीज में दो ऑल-इन-वन टर्नटेबल सिस्टम, एक पोर्टेबल डीएबी/एफएम रेडियो और दो रेट्रो-स्टाइल हेडफोन शामिल हैं। इसके जरिए विनाइल, रेडियो और पर्सनल ऑडियो जैसे फॉर्मेंट को वापस लाना है और साथ ही उन्हें आज के यूजर्स के लिए ज्यादा उपयोगी बनाना है।

Philips ने 1920 के दशक में Miniwatt Radio Tube से शुरुआत करके होम ऑडियो को नया रूप देने में अहम भूमिका निभाई है। इस दौरान कंपनी ने कैसेट टेप, सीडी और यहां तक ​​कि शुरुआती डिजिटल स्ट्रीमिंग सिस्टम पेश किए, जिससे लोगों के म्यूजिक सुनने के तरीके को बदलने में मदद मिली। सेंचुरी सीरीज अपने कुछ सबसे ज्यादा लोकप्रिय ऑडियो प्रोडक्ट को मॉडर्न बनाकर इस इतिहास को आगे बढ़ाती है।


अपडेट फीचर्स के साथ Turntables


Tina
Tina एक Philips V9000 मॉडल नंबर वाला सीरीज में सबसे एडवांस ऑल-इन-वन टर्नटेबल है। यह बिल्ट-इन स्पीकर और एक अलग सबवूफर के साथ 120W RMS पावर प्रदान करता है। विनाइल रिकॉर्ड चलाने के साथ-साथ इसमें DAB+/FM रेडियो, ब्लूटूथ स्ट्रीमिंग और यूएसबी प्लेबैक शामिल है। साउंड डिस्टोर्शन को कम करने के लिए टर्नटेबल को एल्यूमीनियम डाई-कास्ट प्लेटर और एंटी-वाइब्रेशन टेक्नोलॉजी के साथ बनाया गया है। यूजर्स बेस और ट्रेबल लेवल को एडजेस्ट कर सकते हैं, 6.3 मिमी जैक के जरिए वायर्ड हेडफोन कनेक्ट कर सकते हैं और एक ऐप के जरिए सिस्टम को कंट्रोल कर सकते हैं। यह ऑराकास्ट के साथ ब्लूटूथ 5.3 का भी सपोर्ट करता है, जिससे वायरलेस स्ट्रीमिंग बेहतर हो जाती है।

Stevie
Stevie (Philips V3000) ज्यादा आसान सेटअप प्रदान करता है। इसमें तीन-स्पीड बेल्ट-संचालित सिस्टम, बिल्ट-इन 12W RMS स्पीकर और एक रिप्लेसेबल ऑडियो टेक्निका MM कार्ट्रिज है। यह ब्लूटूथ 5.4 स्ट्रीमिंग का सपोर्ट करता है और इसमें 3.5 मिमी हेडफोन जैक है। Stevie को एक ऐप के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं। यूजर्स बेहतर साउंड अनुभव के लिए ब्लूटूथ स्पीकर कनेक्ट कर सकते हैं।


कॉम्पैक्ट रेडियो


Janet
Janet एक Philips V2000 मॉडल नंबर वाला डीएबी+/एफएम रेडियो है। इसका डाइमेंशन 180 मिमी x 100 मिमी x 60 मिमी है। यह 5W RMS स्पीकर और 2.5 इंच फुल-रेंज ड्राइवर के जरिए क्लियर और बैलेंस साउंड पैदा करता है। इसमें 2.4 इंच की कलर डिस्प्ले, टच-सेंसिटिव बटन और सरल ट्यूनिंग के लिए एक बड़ा कंट्रोल नॉब है। रेडियो एक अलार्म वॉच के तौर पर काम करता है, एक स्लीप टाइमर और दो अलार्म है। यह ब्लूटूथ 5.3 स्ट्रीमिंग का सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स फोन से म्यूजिक चला सकते हैं। इस बैटरी फुल चार्ज में 16 घंटे तक चलती है और 3.5 घंटे में फुल रिचार्ज हो जाती है। 


मॉडर्न फील के साथ रेट्रो-स्टाइल हेडफोन


Freddie
Freddie एक SHP9500CY मॉडल नंबर वाला वायर्ड और ओपन बैक हेडफोन है। इसमें 50 मिमी नियोडिमियम ड्राइवर दिए गए हैं जो कि दमदार साउंड पैदा करते हैं। लंबे समय तक उपयोग के लिए इसमें एक कुशन लेयर वाला स्टील हेडबैंड, ब्रीदेबल ईयर पैड और डिटैचेबल 3 मीटर केबल शामिल है।

Ringo
Ringo एक Philips H2000 मॉडल नंबर वाला पोर्टेबल हेडफोन है जो कि 1980 के दशक डिजाइन पर बेस्ड है। यह तीन कलर ऑप्शन डीप ब्लैक, क्रिस्टल टील और सिल्क व्हाइट में आता है। Ringo में 40 मिमी ड्राइवर, वायरलेस ब्लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी और 20 घंटे की बैटरी लाइफ शामिल है। क्विक चार्ज से यह 15 मिनट में 6 घंटे तक चलता है। इसमें क्लियर फोन कॉल के लिए एआई बेस्ड माइक्रोफोन भी शामिल है। यह Philips Headphones ऐप के साथ कंपेटिबल है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Philips, Tina, Philips Radio, Philips Headphones
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  2. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  3. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  4. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  5. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  6. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  7. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  8. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  9. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  10. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »