CES 2024: Panasonic ने बिल्ट इन Amazon Fire TV के साथ पेश किए OLED TV, 55 से 77 इंच डिस्प्ले

Panasonic Z95A और Panasonic Z93A में 55 से 77 इंच तक की डिस्प्ले दी गई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 जनवरी 2024 16:36 IST
ख़ास बातें
  • Panasonic Z95A और Panasonic Z93A में 55 से 77 इंच डिस्प्ले है।
  • Panasonic टीवी एचसीएक्स प्रो एआई प्रोसेसर एमके II पर काम करते हैं।
  • Panasonic OLED TV में में डॉल्बी विजन आईक्यू प्रिसिजन डिटेल है।

Panasonic Z95A में 65 इंच डिस्प्ले है।

Photo Credit: Youtube/Panasonic Europe

Panasonic ने नए OLED TV की पेशकश की है, जिसमें बिल्ट इन Fire TV दिया गया है। इस लॉन्च से स्मार्ट टीवी यूजर्स को अतिरिक्त डिवाइसेज के बिना एक इंटीग्रेटेड स्ट्रीमिंग अनुभव मिलेगा है। अब तक Amazon Fire TV इंटरफेस एक्सटरनल डिवाइसेज तक ही सीमित था। आइए Panasonic के नए OLED TV के बारे में जानते हैं।


Panasonic OLED TV के फीचर्स


Panasonic और Amazon ने साझेदारी में दो OLED टीवी Panasonic Z95A और Panasonic Z93A पेश किए हैं, जिनका साइज 55 इंच से लेकर 77 इंच तक है। यह साझेदारी टीवी इंडस्ट्री में ज्यादा इंटीग्रेटेड, यूजर-फ्रेंडली अनुभव प्रदान करने की ओर बढ़ रही है। Panasonic के ये OLED TV सिर्फ इंटीग्रेटेड स्ट्रीमिंग से संबंधित ही नहीं है, बल्कि परफॉर्मेंस और ऑडियो टेक्नोलॉजी में भी बेस्ट होने का दावा करते हैं। फिलहाल इनकी पेशकश होम इंटरटेनमेंट सिस्टम की क्वालिटी और कंफर्ट बढ़ाने के लिए एक ग्लोबल स्ट्रैटजी को दर्शाती है।

इन मॉडल में डॉल्बी विजन आईक्यू प्रिसिजन डिटेल और पैनासोनिक के एचसीएक्स प्रो एआई प्रोसेसर एमके II मिलकर बेहतर व्यूइंग अनुभव प्रदान करता है। यह टेक्नोलॉजी इमेज क्वालिटी के साथ बेहतर डिटेल्स के लिए स्क्रीन लाइटिंग को एडजेस्ट करती है, जिससे ये टीवी सामान्य यूजर्स और गेमिंग लवर्स के लिए बेहतर बन जाते हैं।

Panasonic टीवी में साउंड क्वालिटी एक और मुख्य फीचर है। ब्रांड ने 360 साउंडस्केप प्रो साउंड सिस्टम बनाने के लिए टेक्निक्स के साथ साझेदारी की है। इस सिस्टम में मल्टीडायरेक्शनल स्पीकर और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट है जो इमर्सिव ऑडियो अनुभव का वादा करता है। ये टीवी एडवांस लाइफस्टाइल को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। वॉयस कंट्रोल के लिए फार-फील्ड माइक्रोफोन, एक स्मार्ट होम डैशबोर्ड और एप्पल एयरप्ले और होमकिट के साथ कंपेटिबिलिटी जैसे फीचर कनेक्टेड और स्मार्ट होम सुविधा प्रदान करते हैं। Panasonic ने फिलहाल कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी नहीं दी है। Panasonic का बिल्ट-इन फायर टीवी के साथ OLED TV में आना एक दमदार कदम है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart GOAT vs Amazon Prime Day Sale 2026: 4 जुलाई से शुरू होगी दोनों सेल, यहां जानें सब कुछ
  2. Vivo का X300 FE खरीदने के लिए 7 हजार ज्यादा चुकाएं! इन मॉडल्स के भी बढ़े दाम
  3. ₹4 हजार सस्ता हुआ Realme 16T 5G! 8,000mAh बैटरी वाले फोन पर लिमिटेड पीरियड ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp ने तोड़ी चुप्पी! Username फीचर पर उठे सवालों का एक-एक कर दिया जवाब
  2. Sony PlayStation गेम्स के लिए 2028 से फिजिकल डिस्क होंगे बंद!
  3. Xiaomi Wireless Mouse 4 Pro हुआ लॉन्च, साइलेंट क्लिक फीचर से लैस, जानें कीमत
  4. AI को 'सबकुछ' मान पहले नौकरी से निकाला! अब कंपनियां फिर से कर रहीं भर्ती ...
  5. 'स्पाइडर मैन' वॉच इस कंपनी ने की लॉन्च, रात में चमकती है, 100 मीटर पानी में भी नहीं होगी खराब! जानें कीमत
  6. WhatsApp और Instagram से किसी की लोकेशन कैसे देखें? जान लें सबसे आसान तरीका
  7. MG Motor की बिक्री में EVs की हिस्सेदारी बढ़कर 75 प्रतिशत से ज्यादा
  8. Ola Electric ने की रिकवरी, जून में बेची 16,000 से ज्यादा यूनिट्स
  9. इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के मार्केट में टाटा मोटर्स का दमदार परफॉर्मेंस, जून में बिक्री 183 प्रतिशत बढ़ी
  10. 10,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Pad 5c, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.