65 इंच 4K डिस्प्ले, 3GB रैम, 32GB स्टोरेज के साथ OnePlus TV 65 Q2 Pro इस दिन होगा लॉन्च! सामने आए डिटेल्स

इसे OnePlus TV Q1 Pro के सक्सेसर के रूप में पेश किया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 जनवरी 2023 10:35 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus की ओर से 7 फरवरी को टीवी सीरीज में नया मॉडल होगा लॉन्च
  • इसे OnePlus TV Q1 Pro के सक्सेसर के रूप में पेश किया जा रहा है
  • Flipkart और Amazon पर इसके लिए एक माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है

OnePlus TV 65 Q2 Pro को OnePlus TV Q1 Pro (फोटो में) के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया जा रहा है।

OnePlus अपनी स्मार्टटीवी रेंज में एक और एडिशन करने जा रही है जिसकी घोषणा कंपनी ने अधिकारिक रूप से कर दी है। कंपनी का नया स्मार्टटीवी OnePlus TV 65 Q2 Pro के नाम से लॉन्च होने जा रहा है जो कि 7 फरवरी के लिए निर्धारित है। वनप्लस का यह लेटेस्ट स्मार्ट टीवी OnePlus Q1 Pro का सक्सेसर होगा जिसे कंपनी ने 2019 में लॉन्च किया था। टीवी के लॉन्च के लिए वनप्लस ने फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसे प्लेटफॉर्म्स पर माइक्रोसाइट भी लॉन्च कर दी है। इसके बारे में क्या जानकारी सामने आई है, हम आपको बताते हैं। 

OnePlus की ओर से 7 फरवरी को टीवी सीरीज में नया मॉडल OnePlus TV 65 Q2 Pro लॉन्च किया जाने वाला है जिसकी अधिकारिक पुष्टि हो चुकी है। इसे OnePlus TV Q1 Pro के सक्सेसर के रूप में पेश किया जा रहा है। Flipkart और Amazon पर इसके लिए एक माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है। जैसा कि इसके नाम से भी पता चलता है, इसमें 65 इंच डिस्प्ले होगा। इसके पहले आए मॉडल से यह डिजाइन में अपडेट लेकर आ रहा है। लॉन्च इवेंट के बारे में कंपनी की ओर से कहा गया है कि इसमें पहले से ज्यादा बेहतर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर देखने को मिलेगा। 

इसके स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो कंपनी ने इसके बारे में अधिकारिक रूप से बहुत ज्यादा कुछ बताया नहीं है। लेकिन हाल ही में इसे लेकर कुछ लीक्स सामने आए थे जिनमें कहा गया था कि टीवी में 65 इंच QLED डिस्प्ले देखने को मिलेगा। इसमें 4K रिजॉल्यूशन होगा और 120Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। कथित तौर पर टीवी में 70W साउंड आउटपुट वाले स्पीकर्स देखने को मिल सकते हैं। 

साथ ही अफवाहों में सामने आया है कि स्मार्ट टीवी में रिच साउंड एक्सपीरियंस के लिए Dolby Atmos का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। इसके अंदर 3GB रैम दिए जाने की बात कही गई है। साथ में 32GB स्टोरेज स्पेस दिया जा सकता है। यह Google TV सपोर्टेड टीवी होगा, ऐसा कहा गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  2. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  6. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  7. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  8. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  9. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  10. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.