OnePlus लॉन्च करने वाली है तीन स्मार्ट टीवी, कीमतों का टीज़र ज़ारी

नए वनप्लस टीवी की प्री-बुकिंग Amazon India वेबसाइट पर हो रही है। कंपनी का कहना है कि जो ग्राहक प्री-बुकिंग के जरिए वनप्लस टीवी की खरीदारी करेंगे, उन्हें एक्सटेंडेड वारंटी दी जाएगी।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 29 जून 2020 13:52 IST
ख़ास बातें
  • 2 जुलाई को लॉन्च होंगे OnePlus के नए स्मार्ट टीवी
  • वनप्लस के नए स्मार्ट टीवी की शुरुआती कीमत 20,000 से कम होगी
  • वनप्लस के टॉप एंड स्मार्ट टीवी की कीमत 50,000 से कम होगी

OnePlus 8 सीरीज़ से भी पतले होंगे नए वनप्लस टीवी

OnePlus ने अपने आगामी टीवी सीरीज़ की कीमत की जानकारी देते हुए यह भी खुलासा किया है कि इस सीरीज़ में तीन टीवी मॉडल शामिल होंगे। अपने ट्वीट के जरिए कंपनी ने साझा किया कि आगामी टीवी मॉडल्स की शुरुआती कीमत 1X,999 रुपये होगी, जो 4X,999 रुपये तक जाएगी। फिलहाल, वनप्लस ने इन तीन स्मार्ट टीवी मॉडल के स्क्रीन साइज़ का खुलासा नहीं किया है, हालांकि इन टीवी से संबंधित कुछ फीचर्स की जानकारी कंपनी द्वारा पहले ही ज़ारी कर दी गई है। वनप्लस टीवी मॉडल्स 2 जुलाई को लॉन्च किए जाएंगे, वहीं लॉन्च से पहले Amazon पर टीवी की प्री-बुकिंग चालू है, जिसमें ग्राहकों को एक्सटेंडेड वारंटी ऑफर मिल रहा है।

OnePlus India ने आगामी टीवी मॉडल्स की जानकारी देते हुए ट्वीट किया। खुलासा हुआ है कि वनप्लस के यह स्मार्ट टीवी तीन अलग-अलग साइज़ और कीमतों में पेश किए जाएंगे। ट्वीट के मुताबिक, OnePlus Smart TV की शुरुआती कीमत 1X,999 रुपये होगी। बता दें, कंपनी ने यह जानकारी पहले भी साझा की थी। इसके अलावा दो अन्य मॉडल्स की लेटेस्ट जानकारी अब सामने आई है। दूसरे टीवी मॉडल की कीमत  2X,999 रुपये होगी और तीसरे टीवी मॉडल की कीमत 4X,999 रुपये होगी। कंपनी ने स्क्रीन साइज़ का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, पुरानी लीक की मानें, तो 1X,999 रुपये वाला OnePlus TV 32 इंच एचडी टीवी होगा। वहीं, 2X,999 रुपये वाला वनप्लस टीवी 43 इंच फुल-एचडी टीवी होगा। ये दोनों टीवी मॉडल Bluetooth SIG वेबसाइट पर लिस्ट हो चुके हैं।
Advertisement

बात अगर 4X,999 रुपये वाले मॉडल की करें, तो माना जा रहा है कि यह 55 इंच का टीवी होगा। यह टीवी 4K डिस्प्ले के साथ आएगा, जो कि पुराने OnePlus TV Q1 और Q1 Pro में दिया गया था। हालांकि, इस 2020 वाले वनप्लस टीवी मॉडल में कुछ नए फीचर्स व स्पेसिफिकेशन की उम्मीद की जा सकती है।

स्पेसिफिकेशन व फीचर्स के मामले में जो जानकारी अब तक सामने आ चुकी हैं, वो कुछ इस प्रकार हैं। कंपनी के सीईओ Pete Lau ने टीज़ करके जानकारी दी थी कि आगामी वनप्लस टीवी मॉडल्स "इनोवेटिव गामा इंज़न" और DCI-P3 कलर गामुट के 93 प्रतिशत कवरेज के साथ आएंगे। इसके अलावा यह भी बताया गया कि इन टीवी में पतले बेजल्स के साथ 95 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो फीचर किया जाएगा और यह OnePlus 8 सीरीज़ स्मार्टफोन से भी पतला होगा। टीवी के बिल्ट-इन स्पीकर्स को 90 डिग्री तक घुमाया जा सकता है, जिसकी वजह से 50 प्रतिशत और गहरा बेस प्राप्त होगा। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि आगामी टीवी में कार्बन फाइबर पैटर्न बैक दिया गया है, जो कि पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus TV Q1 सीरीज़ की तरह ही है। वनप्लस टीवी के लिए एक अनोखे कार्बन फाइबर का निर्माण किया है और सीईओ के मुताबिक नए वनप्लस टीवी सिनेमैटिक डिस्प्ले और डॉल्बी विज़न को सपोर्ट करेगा और इसमें Netflix पहले से इंस्टॉल होगा। हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह स्पेसिफिकेशन तीनों स्मार्ट टीवी मॉडल में से किस में दिया जाएगा।
Advertisement

नए वनप्लस टीवी की प्री-बुकिंग Amazon India वेबसाइट पर हो रही है। कंपनी का कहना है कि जो ग्राहक प्री-बुकिंग के जरिए वनप्लस टीवी की खरीदारी करेंगे, उन्हें एक्सटेंडेड वारंटी दी जाएगी।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus TV
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  2. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  5. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  6. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  7. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  8. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  9. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  10. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.