अब इंडिया में भी Google Nest और स्मार्ट डिस्प्ले पर सुन सकेंगे Apple Music

कंपनी ने पिछले साल फ्रांस, जर्मनी, जापान, UK और US में सबसे पहले Nest और स्मार्ट होम स्पीकर पर Apple Music के लिए सपोर्ट शुरू किया था।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2021 18:48 IST
ख़ास बातें
  • Google Nest Audio, Nest mini, Nest Hub और Nest Hub Max में मिलेगा सपोर्ट
  • ट्रैक बजाने के लिए यूजर्स Google Assistant का इस्‍तेमाल कर सकते हैं
  • Google होम ऐप खोलकर लिंक किया जा सकता है अकाउंट

Google Nest Audio, Nest mini, Nest Hub और Nest Hub Max जैसी डिवाइसेज में ऐपल म्‍यूजिक को सुना जा सकेगा।

Google Nest स्मार्ट स्पीकर और स्मार्ट डिस्प्ले पर अब Apple Music का मजा भी लिया जा सकेगा। Google ने भारत और चार अन्य देशों के लिए Nest स्मार्ट स्पीकर और स्मार्ट डिस्प्ले पर Apple Music का सपोर्ट शुरू करने का ऐलान किया है। यूजर्स अब Google की स्मार्ट डिवाइसेज पर अपने पसंदीदा ट्रैक और प्लेलिस्ट सुन सकते हैं। कंपनी ने घोषणा की है कि वह पांच नए देशों में Nest डिवाइसेज पर ऐपल म्‍यूजिक के लिए सपोर्ट देने जा रही है। इससे वो लोग Nest डिवाइस पर ऐपल की म्‍यूजिक स्ट्रीमिंग सेवा का लुत्‍फ उठा सकते हैं, जिन्‍होंने मेंबरशिप ली है। यूजर्स, Google होम ऐप का इस्‍तेमाल करके Apple Music को डिफॉल्ट म्‍यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस के रूप में भी सेट कर सकेंगे।

कंपनी ने पिछले साल फ्रांस, जर्मनी, जापान, UK और US में सबसे पहले Nest और स्मार्ट होम स्पीकर पर Apple Music के लिए सपोर्ट शुरू किया था। सोमवार को Google ने एक प्रेस रिलीज के जरिए घोषणा की कि वह ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, मैक्सिको और दक्षिण कोरिया के साथ ही इंडिया में Nest स्मार्ट स्पीकर और डिस्प्ले पर Apple Music का सपोर्ट देने जा रहा है। इस घोषणा के बाद 10 देशों में गूगल की इन डिवाइसेज पर Apple Music का सपोर्ट आ गया है।

Google के मुताबिक, Google Nest Audio, Nest mini, Nest Hub और Nest Hub Max जैसी डिवाइसेज में ऐपल म्‍यूजिक को सुना जा सकेगा। यूजर्स- गाने, एल्बम या प्लेलिस्ट सर्च करने और प्लेबैक को कंट्रोल करने के लिए वॉइस कंट्रोल का इस्‍तेमाल भी कर सकेंगे। Google के अनुसार, एक्टिवि‍टी और मूड के हिसाब से ट्रैक बजाने के लिए यूजर्स Google Assistant का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। 

Nest स्मार्ट डिवाइस पर Apple Music की स्ट्रीमिंग शुरू करने के लिए यूजर्स को Google होम ऐप खोलना होगा। इसके बाद अपने Apple Music अकाउंट को Google होम ऐप से लिंक करना होगा। इसके बाद Google Assistant की मदद से म्‍यूजिक प्‍ले किया जा सकता है। 
 
 
रिव्यू
  • Design
  • Smart Features
  • Audio Quality
  • Value For Money
  • Good
  • Looks pretty good
  • Smart functionality is top-notch
  • Microphones can hear you clearly from far away
  • Loud, detailed, refined sound
  • Bad
  • Nothing, really
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Model

Nest Audio

Touchpad

हां

Display included

नहीं

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में टेक्नोलॉजी लेखक के ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  2. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  3. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  4. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  2. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  4. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  5. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
  6. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  7. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  8. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  9. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  10. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.