Redmi लेकर आने वाला है नया स्मार्ट TV, गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग से मिला इशारा!

भारतीय मार्केट की बात करें, तो Xiaomi ने रेडमी ब्रांड के तहत केवल एक ही स्मार्ट टीवी सीरीज़ भारत में पेश की है, जो है Redmi Smart TV X सीरीज़। जिसे तीन स्क्रीन साइज़ मॉडल्स के साथ मार्च महीने में भारत में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 7 मई 2021 11:58 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Smart TV में मिल सकती है 2 जीबी रैम
  • Android 10 के साथ दे सकता है दस्तक टीवी
  • Tarzan कोडनेम के साथ लिस्ट है Redmi TV
Xiaomi सब-ब्रांड Redmi जल्द ही अपना नया स्मार्ट टीवी पेश कर सकता है, जिसकी जानकारी कथित गूगल प्ले कॉन्सोल लिस्टिंग के जरिए सामने आई है। टिप्सटर के मुताबिक, नया रेडमी टीवी ‘tarzen' कोडनेम के साथ न केवल गूल प्ले कॉन्सोल लिस्टिंग पर लिस्ट हुआ बल्कि यह गूगल सपोर्ट डिवाइस लिस्ट का भी हिस्सा बना। टिप्सटर ने अपने ट्वीट के माध्यम से रेडमी के इस नए टीवी के कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी सार्वजनिक की है। हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह टीवी किस मार्केट में लॉन्च किया जाएगा और इसे भारत में पेश किया जाएगा भी या नहीं। भारतीय मार्केट की बात करें, तो Xiaomi ने रेडमी ब्रांड के तहत केवल एक ही स्मार्ट टीवी सीरीज़ भारत में पेश की है, जो है Redmi Smart TV X सीरीज़। जिसे तीन स्क्रीन साइज़ मॉडल्स के साथ मार्च महीने में भारत में लॉन्च किया गया था।

टिप्सटर मुकुल शर्मा ने ट्विटर के माध्यम से जानकारी दी कि नया Redmi TV कोडनेम Tarzan के साथ गूगल सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में शामिल है। इसके अलावा इसे कथित रूप से गूगल प्ले कॉन्सोल लिस्टिंग में भी स्पॉट किया गया। अपने इस ट्वीट के साथ टिप्सटर ने तीन तस्वीरें भी साझा की है, जिसमें से एक तस्वीर में टीवी के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी का खुलासा होता है। टिप्सटर के मुताबिक रेडमी टीवी Android 10 के साथ दस्तक देगा। इसके अलावा टीवी में फुल एचडी 1920x1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन डिस्प्ले मिलेगा, हालांकि स्क्रीन साइज़ से संबंधित फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। साथ ही कथित रूप से टीवी में 2 जीबी रैम व मीडियाटेक टी21 प्रोसेसर मौजूद होगा।

टिप्स्टर द्वारा साझा की गई दूसरी तस्वीर में टीवी मोटे बेजल्स के साथ देखा जा सकता है। स्पेसिफिकेशन के आधार पर माना जा सकता है कि रेडमी का ये आगामी टीवी किफायती रेंज में पेश किया जा सकता है।

फिलहाल यह साफ नहीं हुआ है कि इस टीवी को किस मार्केट में पेश किया जा सकता है। आपको बता दें, भारत में Xiaomi ने Redmi ब्रांड के तहत केवल एक ही स्मार्ट टीवी सीरीज़ भारत में पेश की है, जो कि मार्च महीने में लॉन्च की गई थी। इस सीरीज़ का नाम है Redmi Smart TV X, जिसमें तीन स्क्रीन साइज़ मॉडल्स शामिल हैं 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच। यदि आगामी टीवी भारत में लॉन्च होने वाला है, तो माना जा सकता है कि कंपनी इस टीवी को 32 या 43 इंच वेरिएंट में पेश करे।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi Smart TV, new Redmi Smart TV, Xiaomi, Redmi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने लॉन्च किए 2 नए Soundbar, ₹5 हजार से कम में मिलेगा 4 स्पीकर वाला सेटअप
  2. Vivo X Fold 6 में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  3. 'पैसे नहीं दिए तो सब लीक...', Tata Electronics को हैकर्स की धमकी; 630GB डेटा, Apple-Tesla सीक्रेट्स खतरे में?
  4. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  5. Tecno Pova 8 vs Vivo T5 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: जानें किसमें कितना है दम?
#ताज़ा ख़बरें
  1. 5,160 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi 17C, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. 'पैसे नहीं दिए तो सब लीक...', Tata Electronics को हैकर्स की धमकी; 630GB डेटा, Apple-Tesla सीक्रेट्स खतरे में?
  3. Vivo X Fold 6 में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Motorola Edge 70 Max के जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट
  5. WhatsApp पर आ रही इस फाइल से रहें सावधान, हैक हो सकता है आपका PC
  6. Realme P4x 4G 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Samsung Galaxy M47 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 
  8. Realme ने बढ़ाए इन 4 मॉडल्स के दाम! फोन खरीदने से पहले चेक करें प्राइस लिस्ट
  9. TecSox Moon Bluetooth ईयरबड्स लॉन्च, 30 घंटे चलेगी बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  10. itel ने लॉन्च किए 2 नए Soundbar, ₹5 हजार से कम में मिलेगा 4 स्पीकर वाला सेटअप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.