85, 55 इंच डिस्प्ले के साथ Redmi Smart TV X Series लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Xiaomi ने अपनी टीवी लाइनअप 2025 Redmi Smart TV X सीरीज की घोषणा की है।

85, 55 इंच डिस्प्ले के साथ Redmi Smart TV X Series लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Photo Credit: Redmi

Redmi Smart TV X Series में 85 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Redmi Smart TV X Series में 4K Ultra HD डिस्प्ले दी गई है।
  • Redmi Smart TV X Series टीवी Xiaomi HyperOS 2 पर काम करता है।
  • Redmi Smart TV X Series में क्वाड कोर A73 प्रोसेसर दिया गया है।
विज्ञापन
Xiaomi ने अपनी टीवी लाइनअप 2025 Redmi Smart TV X सीरीज की घोषणा की है। इस सीरीज में 55 इंच से लेकर 85 इंच तक 4 मॉडल शामिल हैं। नई सीरीज में 240Hz रिफ्रेश रेट के साथ 4K पैनल दिए गए हैं। ये टीवी Xiaomi HyperOS 2 पर काम करते हैं। इन टीवी में MT9655 फ्लैगशिप चिपसेट और क्वाड कोर A73 प्रोसेसर दिया गया है। यहां हम आपको रेडमी स्मार्ट टीवी एक्स सीरीज के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Redmi Smart TV X Series Price


Redmi Smart TV X Series के 55 इंच मॉडल की कीमत CNY 2,179 (लगभग 25,395 रुपये) और 85 इंच मॉडल की कीमत CNY 4,799 (लगभग 55,936 रुपये) है। ये टीवी सीरीज बिक्री के लिए वर्तमान में चीनी बाजार में उपलब्ध है। हालांकि, ग्लोबल उपलब्धता के बारे में वर्तमान में कोई घोषणा नहीं हुई है, लेकिन जल्द रिलीज होने की संभावना है।


Redmi Smart TV X Series Specifications


Redmi Smart TV X Series में 4K Ultra HD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 240Hz तक है। टीवी स्मूथ विजुअल प्रदान करता है जो कि गेमिंग और मूवी देखने के दौरान बेहतर साबित होते हैं। वाइड कलर गेमट और ट्रू कलर डिस्प्ले सटीक और वाइब्रेंट कलर रिप्रोडक्शन सुनिश्चित करते हैं। Xiaomi का खुद का डायनामिक कंट्रास्ट एन्हांसमेंट एल्गोरिदम बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस के लिए ब्राइटनेस और कंट्रास्ट लेवल को और ज्यादा कस्टमाइज करता है। Redmi Smart TV X सीरीज 4K एचडीआर डिकोडिंग और डॉल्बी विजन का सपोर्ट करती है, जिससे घर में ही सिनेमा जैसी क्वालिटी वाले विजुअल मिलते हैं। DTS:X सर्टिफिकेशन के साथ 25W स्टीरियो साउंड सिस्टम इमर्सिव ऑडियो प्रदान करता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में टीवी Xiaomi HyperOS 2 पर काम करता है, जिससे होम अप्लायंसेज और व्हीकल के साथ कई स्मार्ट डिवाइसेज के साथ इंटीग्रेटेड हो सकता है। इसके अलावा टीवी में एक एआई एसिस्टेंट Xiao Ai भी शामिल है जो कि कॉल्स के साथ टीवी को म्यूट करने से लेकर कंटेंट के हिसाब से रूम लाइटिंग को एडजेस्ट करता है। इससे Redmi Smart TV X Series स्मार्ट होम्स के लिए एक सेंट्रल हब बनता है। गेमर्स के लिए FreeSync प्रीमियम सर्टिफिकेशन दिया गया है, जिससे जो कि इनपुट लेग को 4ms तक कम करता है।

इन टीवी में MT9655 फ्लैगशिप चिपसेट और क्वाड कोर A73 प्रोसेसर दिया गया है। इन टीवी में 4GB RAM और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाईफाई 6, NFC, तीन HDMI 2.1 पोर्ट, ALLM और VRR टेक्नोलॉजी दी गई है। कई प्रमुख एकेडमिक इंस्टीट्यूशन के साथ साझेदारी से Xiaomi ने व्यूअर्स की आई प्रोटेक्शन के लिए किंगशान आई केयर टेक्नोलॉजी तैयार की है। यह फीचर स्क्रीन की ब्राइटनेस, कंट्रास्ट और ब्लू लाइट एमिशन को ऑप्टिमाइज करती है, जिससे लंबे समय तक देखने के दौरान आई स्ट्रेन कम होता है। टीवी विजुअल फ्रेंडलीनेस के लिए सर्टिफाइड हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »