शाओमी ने लॉन्च किया 60 इंच का 4के डिस्प्ले वाला एमआई टीवी 3

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 अक्टूबर 2015 16:11 IST
चीन की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी शाओमी ने सोमवार को नया एमआई टीवी 3 पेश किया। यह कंपनी के एमआई टीवी सीरीज में तीसरा वेरिएंट है। इसके साथ कंपनी ने कई और प्रोडक्ट भी पेश किए।

शाओमी के नए एमआई टीवी 3 की कीमत 4,999 चीनी युआन(करीब 51,000 रुपये) होगी। चीन में इसकी बिक्री 3 नवंबर से शुरू हो जाएगी।

नए एमआई टीवी 3 में 60 इंच का 4के (3840x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। कंपनी का कहना है कि इस टीवी में एलजी के ट्रू 4के डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है। यह बेहतर कलर प्रोफाइल के साथ आता है और एमईएमसी मोशन कंपनसेशन से लैस होगा। एमआई टीवी 3 का सबसे पतला हिस्सा 11.6 मिलीमीटर का है और सबसे मोटा 36.7 मिलीमीटर का। यह एल्यूमीनियम मेटल फ्रेम के साथ आएगा और इसमें मेटल बैक प्लेट मौजूद है।

इसके अलावा चीन की इस कंपनी ने नया एमआई टीवी मेन बोर्ड भी पेश किया। इसकी कीमत 999 चीनी युआन (करीब 10,000 रुपये) है। इस डिवाइस को साधारण टीवी से कनेक्ट कर दिया जाए तो टेलीविजन स्मार्ट टीवी जैसा काम करने लगेगा। यह मदरबोर्ड और डॉल्बी सराउंड साउंड स्पीकर्स से लैस है।

इस मौके पर कंपनी एमआई सबवूफर भी पेश किया। इसकी कीमत 599 चीनी युआन (करीब 6,100 रुपये) है। यह एल्यूमीनियम बॉडी वाला वूफर है और टीवी से ब्लूटूथ के जरिए कनेक्ट किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.