Xiaomi ने भारत में लॉन्च किया 16 हज़ार रुपये से भी सस्ता टीवी, ये हैं खूबियां

Mi LED TV 4C के 32 इंच टीवी की कीमत भारत में 15,999 रुपये है और यह सिंगल ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। इस टीवी की सेल आज 5 अगस्त दोपहर 12 बजे से शुरू हो चुकी है, इच्छुक ग्राहक Mi India वेबसाइट के माध्यम से टीवी को खरीद सकते हैं।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 5 अगस्त 2021 16:26 IST
ख़ास बातें
  • Mi LED TV 4C 32-inch में 20वॉट स्पीकर मौजूद है
  • मी एलईडी टीवी 4सी 32 इंच में 1 जीबी रैम दी गई है
  • 64 बिट Amlogic Cortex A53 क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस है टीवी

Mi LED TV 4C 32-inch सिंगल ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है

32 इंच के Mi LED TV 4C को गुपचुप तरीके से कंपनी के लेटेस्ट बजट टीवी के रूप में भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह एचडी स्मार्ट टीवी एंड्रॉयड टीवी आधारित PatchWall UI पर काम करता है। इस टीवी में अन्य मी टीवी की तुलना में मोटे बेजल्स दिए गए है और इसमें Mi Quick Wake फीचर दिया गया है, जो कि टीवी को 5 सेकेंड से भी कम वक्त में ऑन कर देता है। 32 इंच के मी एलईडी टीवी 4सी क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 1 जीबी रैम दी गई है।
 

Mi LED TV 4C 32-inch price in India, availability

Mi LED TV 4C के 32 इंच टीवी की कीमत भारत में 15,999 रुपये है और यह सिंगल ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। इस टीवी की सेल आज 5 अगस्त दोपहर 12 बजे से शुरू हो चुकी है, इच्छुक ग्राहक Mi India वेबसाइट के माध्यम से टीवी को खरीद सकते हैं। ऑफर्स की बात करें, तो HDFC Bank कार्ड के साथ 1,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर दिया जाएगा।
Advertisement

गौर करने वाली बात यह है कि Xiaomi ने Mi TV 4C Pro को साल 2018 में लॉन्च किया था, जो कि 32 इंच का एचडी टीवी था। इस वक्त इस टीवी की कीमत मी इंडिया वेबसाइट पर 16,999 रुपये है।  
 

Mi LED TV 4C 32-inch specifications, features

32 इंच Mi LED TV 4C जैसे कि नाम से समझ आता है कि इस टीवी में 32 इंच एचडी (1,366x768 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 178 डिग्री व्यूविंग एंगल और 8एमएस रिस्पॉन्स टाइम शामिल है। शाओमी का यह टीवी विविड पिक्चर इंजन से लैस है और यह एंड्रॉयड टीवी आधारित PatchWall इंटरफेस पर चलता है। मी एलईडी टीवी 4सी 32 इंच टीवी में Mi Quick Wake फीचर दिया गया है, जो कि टीवी को 5 सेकेंड से भी कम के वक्त में ऑन कर देता है। इसके अलावा, इसमें गूगल असिस्टेंट सपोर्ट के साथ-साथ क्रोमकास्ट बिल्ट-इन है।
Advertisement

इस स्मार्ट टीवी में 64 बिट Amlogic Cortex A53 क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ माली-450 एमपी3 जीपीयू लैस है। इसके अलावा, इसमें 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज मौजूद है। कनेक्टिविटी विकल्प की बात करें, तो मी एलईडी 4जी 32 इंच टीवी ब्लूटूथ वी4.2, वाई-फाई, तीन एचडीएमआई पोर्ट, जिसमें से एक ARC, दो यूएसबी 2.0 पोर्ट, एक एवी पोर्ट, इथरनेट पोर्ट और ईयरफोन आउट शामिल है।  

टीवी में दो 10 वॉट स्पीकर दिए गए है, जो कि डीटीएस एचडी ऑडियो को सपोर्ट करते हैं। रिमोट में वॉयस असिस्टेंट बटन के साथ-साथ Netflix और Amazon Prime Video को समर्पित बटन भी मौजूद हैं। पैचवॉल इंटरफेस आपको सभी ओटीटी ऐप्स पर कॉन्टेंट सर्च करने की इज़ाजत देता है। इसमें पैटर्न लॉक फीचर के साथ किड्स मोड भी दिया गया है। टीवी का डायमेंशन 433.5x729.7mm और भार बिना स्टैंड के 3.87 किलोग्राम है।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

32.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED

डाइमेंशन

433.5x729.7mm

रिज़ॉल्यूशन

HD-Ready

ओएस

Android Based

स्मार्ट टीवी

हां
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

32.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED

डाइमेंशन

73.3 x 8 x 43.5 cm

रिज़ॉल्यूशन

HD-Ready

ओएस

Android

स्मार्ट टीवी

हां
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  7. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  8. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  9. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  4. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  8. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  9. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  10. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.