LG ने पेश की नेक्सट-जनरेशन OLED EX टेक्नोलॉजी, डिस्प्ले में मिलेगी शानदार ब्राइटनेस

एलजी अपने सभी OLED पैनल्स में OLED EX टेक्नोलॉजी को शामिल करने वाली है, जिसकी शुरुआत साल 2022 की दूसरी तिमाही से कर दी जाएगी। हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं है कि इस टेक्नोलॉजी को सभी ग्राहकों तक पहुंचने में कितना समय लग जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 दिसंबर 2021 21:31 IST
ख़ास बातें
  • LG डिस्प्ले ने OLED EX का किया ऐलान
  • नए डिस्प्ले में मिलेगी 30 प्रतिशत अधिक ब्राइटनेस
  • 2022 की दूसरी तिमारी तक ओलेड पैनल में दी जाएगी नई टेक्नोलॉजी
LG Display ने अपनी नेक्सट जनरेशन OLED टेक्नोलॉजी को लॉन्च कर दिया है, जिसको OLED EX नाम दिया गया है। कंपनी के अनुसार, यह टेक्नोलॉजी साधारण ओलेड डिस्प्ले की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक ब्राइटनेस प्रदान करेगी। इसके अलावा, यह पिक्चर ऐक्यरसी को भी बूस्ट करती है। साथ ही इसमें पतले बेजल्स दिए जाएंगे।

कंपनी ने जानकारी दी है कि पैनल में किए गए सुधार में दो बड़े कारणों की मुख्य भूमिका रही है। पहला LG के OLED पैनल में अब ड्यूटेरियम (Dueterium) नाम के एक खास एलिमेंट का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, नए पैनल में अब बिल्कुल नए एल्गोरिथम से लैस इमेज प्रोसेसिंग को जोड़ा गया है।

ऊपर बताए गए दोनों बदलावों में से दूसरे बदलाव को लेकर LG ने कहा है कि नई इमेज प्रोसेसिंग किसी व्यक्ति के देखने की आदतों के आधार पर टीवी में प्रत्येक व्यक्तिगत लाइट-एमिटिंग डायोड के इस्तेमाल का पता लगाएगी और डिस्प्ले के एनर्जी इनपुट को सही ढंग से कंट्रोल करेगी, जिससे टीवी पर देखे जा रहे वीडियो कंटेंट के रंगों और डिटेल्स को सटीकता से पेश किया जा सके।

एलजी का दावा है कि OLED EX के साथ कम किए गए बेजल साइज़ थोड़ा ठोस है। कंपनी का कहना है कि 65 इंच ओलेड डिस्प्ले के कैल्क्यूलेशन के आधार पर बेजल्स को 6mm से 4mm कम कर दिया जाएगा।
Advertisement

एलजी अपने सभी OLED पैनल्स में OLED EX टेक्नोलॉजी को शामिल करने वाली है, जिसकी शुरुआत साल 2022 की दूसरी तिमाही से कर दी जाएगी। हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं है कि इस टेक्नोलॉजी को सभी ग्राहकों तक पहुंचने में कितना समय लग जाएगा।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG, OLED EX, OLED

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.