सिंगल चार्ज में 12 घंटे तक चलने वाला JBL Flip 6 ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, जानें कीमत

JBL Flip 6 पोर्टेबल स्पीकर में टू-वे स्पीकर सिस्टम दिया गया है। यह रेस ट्रैक शेप वाले ड्राइवर के साथ आता है।

विज्ञापन
जैसमीन जोस, अपडेटेड: 31 मार्च 2022 09:43 IST
ख़ास बातें
  • JBL Flip 6 पोर्टेबल स्पीकर में टू-वे स्पीकर सिस्टम दिया गया है।
  • Flip 6 स्पीकर में Bluetooth 5.1 की कनेक्टिविटी दी गई है।
  • यह दो डिवाइसेज से एक साथ कनेक्ट किया जा सकता है।

JBL Flip 6 की भारत में कीमत 14,999 रुपये है।

JBL ने अपनी पॉपुलर Flip Bluetooth speaker सीरीज में लेटेस्ट JBL Flip 6 को भारत में लॉन्च किया है। इस लेटेस्ट ऑडियो डिवाइस में कंपनी ने इससे पहले आए JBL Flip 5 जैसा ही ट्यूबुलर डिजाइन दिया है। Flip 6 स्पीकर में Bluetooth 5.1 की कनेक्टिविटी दी गई है। यह वॉटर और डस्ट के लिए IP67 रेटिंग के साथ आता है। जबकि इसके पहले आए JBL Flip 5 में Bluetooth v4.2 कनेक्टिविटी मिलती है और वॉटरप्रूफिंग के लिए IPX7 रेटिंग दी गई है। जेबीएल फ्लिप 6 को 9 तरह के कलर्स में खरीदा जा सकता है। 
 

JBL Flip 6 price in India, availability

JBL Flip 6 की भारत में कीमत 14,999 रुपये है जिसे JBL India की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। वर्तमान में स्पीकर को इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Flip 6 को ई-कॉमर्स साइट Amazon से भी इसी कीमत में खरीदा जा सकता है।

कंपनी की ऑफिशिअल वेबसाइट पर यह स्पीकर 9 कलर वेरिएंट्स- ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, ग्रे, पिंक, स्क्वाड, टील, रेड और व्हाइट में लिस्ट किया गया है। जबकि एमेजॉन पर इसे तीन कलर वेरिएंट्स- ब्लैक, ब्लू और स्क्वाड में लिस्ट किया गया है। 
 

JBL Flip 6 specifications, features

JBL Flip 6 पोर्टेबल स्पीकर में टू-वे स्पीकर सिस्टम दिया गया है। यह रेस ट्रैक शेप वाले ड्राइवर के साथ आता है। इसमें एक ट्वीटर और डुअल बेस रेडिएटर दिए गए हैं जो कि वूफर के लिए 30W-20W की आउटपुट देते हैं और ट्वीटर के लिए 10W की आउटपुट देते हैं। डिवाइस में 63Hz-20kHz की फ्रिक्वेंसी रेस्पोन्स रेंज दी गई है। इस स्पीकर में पार्टीबूस्ट (PartyBoost) नाम का एक फीचर दिया गया है जिसके माध्यम से यूजर एक से ज्यादा पार्टीबूस्ट कम्पैटिबल स्पीकर्स को इसके साथ पेअर कर सकता है और बेहतर साउंड एक्पीरियंस ले सकता है। 
Advertisement

JBL का दावा है कि स्पीकर सिंगल चार्ज में 12 घंटे तक प्लेबैक टाइम दे सकता है। यूएसबी टाइप सी पोर्ट के माध्यम से चार्जिंग लेते हुए यह 2.5 घंटे में पूरी तरह से चार्ज हो जाता है। इसमें Bluetooth v5.1 की कनेक्टिविटी मिलती है और यह दो डिवाइसेज से एक साथ कनेक्ट किया जा सकता है। My JBL app की मदद से इसकी साउंड को अपने हिसाब से एडजस्ट किया जा सकता है। ऐप Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। जैसा कि पहले बताया गया है, यह वॉटर और डस्ट के लिए IP67 रेटिंग के साथ आता है। JBL Flip 6 के डायमेंशन 178x68x72 mm और वजन 550 ग्राम है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Speaker Type

Home Audio

Features

Portable

Colour

Pink

Connection

Wireless
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  9. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  11. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.