IPL 2022: Delhi Capitals vs Mumbai Indians का मैच ऐसे देखें लाइव

DC Vs MI का लाइव टेलीकास्ट Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 3 और Star Sports 3 HD पर देखा जा सकता है। 

विज्ञापन
ख़ास बातें
  • मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जा रहा है मैच।
  • दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी ऋषभ पंत कर रहे हैं।
  • दोनों टीमों में से मुंबई इंडियन्स को मजबूत माना जाता है।
IPL 2022: Delhi Capitals vs Mumbai Indians का मैच ऐसे देखें लाइव

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच Live स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar, Jio TV, और Airtel TV पर देखी जा सकती है। 

IPL 2022 की शुरुआत हो चुकी है। आज इसका दूसरा दिन है जिसमें दो मैच खेले जाएंगे। दिन का पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियन्स (MI) के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियन्स (DC vs MI) का ये मैच आज मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जा रहा है। इन दोनों टीमों में से मुंबई इंडियन्स को मजबूत माना जाता है। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी ऋषभ पंत कर रहे हैं जबकि मुंबई इंडियन्स की कमान रोहित शर्मा के हाथ में है। दिल्ली इस सीजन में अपना पहला खिताब हासिल करने की कोशिश करेगी जबकि मुंबई अगर इस सीजन जीत जाती है तो यह उसके लिए छठा खिताब होगा। इससे पहले दिल्ली ने आईपीएल 2020 में फाइनल तक रेस लगाई थी लेकिन वह मुंबई से हार गई। इस बार देखना होगा कि दिल्ली को आईपीएल 2022 की ट्रॉफी मिल पाती है या नहीं। 
 
आईपीएल के 15वें सीजन के लिए दो और नई फ्रेंचाइजी भी जुड़ गई हैं जिनमें लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) और गुजरात टाइटन्स (GT) का नाम शामिल है। इसलिए इस सीजन में 10 टीमें आईपीएल खेल रही हैं। अबकी बार आईपीएल खिताब के लिए मुकाबला पहले से भी कड़ा होगा। आज के मैच में दिल्ली और मुंबई की टीमें आमने सामने होंगी। टीमों की बात करें तो मुंबई की कोर टीम में वही खिलाड़ी देखने को मिलेंगे। वहीं, दिल्ली की टीम के कुछ पुराने खिलाड़ी इस सीजन में नहीं खेल रहे हैं। दोनों टीमों के बीच आईपीएल के मुकाबलों पर नजर डालें तो इनके बीच कुल 30 मैच खेले गए हैं। इनमें से 16 मैच मुंबई ने जीते हैं और 14 दिल्ली ने जीते हैं। 
 

How to Watch IPL 2022 Delhi Capitals Vs Mumbai Indians (DC Vs MI) Match Live

आईपीएल 2022 का दूसरा मैच आज Mumbai Indians और Delhi Capitals के बीच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। गेम के लिए टॉस 3 बजे किया जाएगा। 

DC Vs MI का लाइव टेलीकास्ट Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 3 और Star Sports 3 HD पर देखा जा सकता है। 
 

How to Watch IPL 2022 Delhi Capitals Vs Mumbai Indians (DC Vs MI) Match Online Live Stream

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच Live स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar, Jio TV, और Airtel TV पर देखी जा सकती है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी »

Thank you for your valuable feedback.
हेमन्त कुमार मैसेज
* से चिह्नित फील्ड अनिवार्य हैं
नाम: *
 
ईमेल:
 
संदेश: *
2000 अक्षर बाकी
 
 

संबंधित ख़बरें

ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »