Huawei Smart Screen X65 स्मार्ट टीवी लॉन्च, पॉप-अप कैमरा भी है इसमें

Huawei Smart Screen X65 ओलेड टीवी है, जो कि 65 इंच की स्क्रीन के साथ आया है, जिसमें HDR10 फॉर्मेट सपोर्ट मौजूद है। टीवी की अधिकतम ब्राइटनेस 1,000 निट्स है और इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ है।

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2020 16:28 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Smart TV X65 चीन में हुआ है लॉन्च
  • Huawei Smart TV X65 को भारत में लॉन्च किए जाने की जानकारी नहीं
  • हुवावे के इस स्मार्ट टीवी में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी इंटनल स्टोरेज है

Huawei Smart TV X65 है कंपनी का दूसरा प्रीमियम स्मार्ट टीवी

Huawei पिछले कुछ समय से अपने लेटेस्ट स्मार्ट टीवी को लेकर सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई थी, अब आखिरकार कंपनी ने वो टीवी लॉन्च कर दिया है। यह है 65 इंच का Huawei Smart Screen X65 ओलेड स्मार्ट टीवी। यह स्मार्ट टीवी कंपनी के घरेलू मार्केट यानी फिलहाल चीन में लॉन्च हुआ है। प्रीमियम हाई-एंड फीचर्स से लैस हुवावे स्मार्ट स्क्रीन एक्स65 की कीमत CNY 24,999 (लगभग 2,70,000 रुपये) है।

Huawei Smart Screen X65 ओलेड टीवी है, जो कि 65 इंच की स्क्रीन के साथ आया है, जिसमें HDR10 फॉर्मेट सपोर्ट मौजूद है। टीवी की अधिकतम ब्राइटनेस 1,000 निट्स है और इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ है। कंपनी का यह भी कहना है कि इस स्मार्ट टीवी का डिस्प्ले TUV Rheinland द्वारा सर्टिफाइड है, जो कि आपकी आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करेगा। जैसे कि पहले खबरें थी कि इस टीवी में 14 स्पीकर्स के साथ अंडर डिस्प्ले साउंड सिस्टम, 6 फुल रेंज ड्राइवर्स, 6 ट्विटर्स हाई के लिए और 2 वूफर लो के लिए दिए गए हैं।
Advertisement

यह टीवी हुवावे के HarmonyOS पर काम करता है और यह Honghu 898 प्रोसेसर से लैस है जो कि खासतौर पर ओलेड टीवी के लिए डिजाइन किया गया है। इसके अलावा टीवी में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी इंटनल स्टोरेज भी दी गई है। इस टीवी में दिए गए रैम और स्टोरेज दूसरे स्मार्ट टीवी में दिए गए रैम और स्टोरेज से कहीं ज्यादा हैं। इससे अंदाजा लगया जा सकता है कि हुवावे ने स्मार्ट स्क्रीन एक्स65 की स्टोरेज को केवल ऐप्स और ऐप डेटा के लिए नहीं बल्कि उससे ज्यादा इस्तेमाल के लिए दी है। वहीं, उपलब्ध ऐप्स की क्षमता भी दूसरे स्मार्ट टीवी के मुकाबले ज्यादा हो सकती है। सबसे प्रमुख है इस टीवी में दिया गया 24 मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा, जिसका इस्तेमाल यूज़र्स टीवी के द्वारा वीडियो कॉल करने और कैमरा आधारित ऐप का इस्तेमाल करने के लिए कर सकते हैं।

हुवावे स्मार्ट स्क्रीन एक्स65 की कीमत से साफ है कि यह स्मार्ट टीवी प्रीमियम कैटेगरी का है। इसी तरह हुवावे ने हाल ही में लॉन्च हुई Huawei P40 सीरीज़ स्मार्टफोन्स को भी इसी तरह पोज़िशन किया है। यह हुवावे कंपनी का दूसरा बड़ा टीवी लॉन्च था, इससे पहले कंपनी ने Huawei Smart Screen V75 साल को 2019 में लॉन्च किया था। हालांकि, यह अब तक साफ नहीं है कि लेटेस्ट लॉन्च टीवी भारत समेत दूसरे विदेशी मार्केट में पेश किया जाएगा या नहीं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

65.00 इंच

स्क्रीन टाइप

OLED

रिज़ॉल्यूशन

4K

स्मार्ट टीवी

हां
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

75.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED

डाइमेंशन

1668.94 x 993.31 x 72.56

रिज़ॉल्यूशन

Ultra-HD

स्मार्ट टीवी

हां
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  2. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  2. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
  3. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  4. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  5. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  6. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  7. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  8. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  9. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  10. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.