Honor Smart Screen 5 हुआ 65, 75 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, टीवी में मिलेगा 50 मेगापिक्सल कैमरा

Honor Smart Screen 5 में DCI-P3 सिनेमा सेवल वाइड कलर गेमुट और स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 98% है।

Honor Smart Screen 5 हुआ 65, 75 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, टीवी में मिलेगा 50 मेगापिक्सल कैमरा

Photo Credit: Honor

Honor Smart Screen 5

ख़ास बातें
  • Honor Smart Screen 5 के 65 इंच की कीमत 3,999 yuan (लगभग 45,561 रुपये) है।
  • Honor Smart Screen 5 के 75 इंच की कीमत 5,299 yuan (लगभग 59,920 रुपये) है।
  • Honor Smart Screen 5 में 4K अल्ट्रा क्लियर डिस्प्ले दी गई है।
विज्ञापन
Honor ने Honor Smart Screen 5 प्रीमियम स्मार्ट टीवी को बाजार में लॉन्च कर दिया है। हॉनर स्मार्ट स्क्रीन 5 हाई-एंड स्पेसिफिकेशन के साथ-साथ एक प्रीमियम डिजाइन से भी लैस है। इसमें बेजल-लेस टीवी 4K रेजॉल्यूशन का सपोर्ट करता है। नए टीवी कंपनी के अपने मैजिकओएस ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करतके हैं। यह 144Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट और ई-स्पोर्ट्स ग्रेड फीचर्स के साथ आता है। आइए Honor Smart Screen 5 के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Honor Smart Screen 5 की कीमत और उपलब्धता


Honor Smart Screen 5 के 65 इंच मॉडल की कीमत 3,999 yuan (लगभग 45,561 रुपये) है, लेकिन पहली सेल के दौरान 3,699 yuan (लगभग 42,276 रुपये) में खरीदा जा सकता है। वहीं 75-इंच मॉडल की कीमत 5,299 yuan (लगभग 59,920 रुपये) है। उपलब्धता की बात करें तो प्री-सेल चीन में 12 जुलाई 9:30 PM से शुरू होगी। वहीं आधिकारिक तौर पर सेल 20 जुलाई 10:08 AM शुरू होगी।


Honor Smart Screen 5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Honor Smart Screen 5 में 4K अल्ट्रा क्लियर डिस्प्ले दी गई है जो कि 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट करता है। टीवी में DCI-P3 सिनेमा सेवल वाइड कलर गेमुट और स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 98% है। यह टीवी 4K HDR10 डिकॉडिंग का सोपर्ट करता है। Honor का नया टीवी लेटेस्ट AI-PQ टेक्नोलॉजी और AI-SR सुपर रेजोल्यूशन टेक्नोलॉजी से लैस है जो कि बेहतर पिक्चर क्वालिटी प्रदान करता है।

बड़ी स्क्रीन में स्पेशल गेम मोड के साथ ई-स्पोर्ट्स ग्रेड क्वालिटी होने का दावा किया गया है। टीवी में कई इंटरफेस भी हैं, यह 48Hz से 144Hz तक फुल VRR वेरिएबल रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करता है और मिलीसेकंड लो लेटेंसी के साथ 240Hz हाई रिफ्रेश रेट मोड का सपोर्ट करता है।

टीवी 4K फ्लैगशिप चिप MT9653 पर काम करता है और Tencent START क्लाउड गेम्स के लिए 4 स्टार सर्टिफिकेशन के लेवल को पाने वाला पहला स्मार्ट टीवी बन गया है, जिसका मतलब है कि यह इन गेम्स को बिना किसी रुकावट के चला सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो Honor Smart Screen 5, MagicOS पर काम करता है। हॉनर टीवी में 50 मेगापिक्सल एआई अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »