90 इंच डिस्प्ले के साथ Hisense 90L5H 4K Smart Laser TV पेश, जानें क्या है खास

Hisense ने अपने 90L5H 4K स्मार्ट लेजर टीवी को पेश किया है। HISENSE 90L5H 4K स्मार्ट लेजर टीवी में 90 इंच की डिस्प्ले और एक अल्ट्रा-शॉर्ट थ्रो प्रोजेक्टर दिया गया है।

90 इंच डिस्प्ले के साथ Hisense 90L5H 4K Smart Laser TV पेश, जानें क्या है खास

Photo Credit: Hisense

Hisense 90L5H 4K Smart Laser TV में 90 इंच की स्क्रीन है।

ख़ास बातें
  • Hisense ने अपने 90L5H 4K स्मार्ट लेजर टीवी को पेश किया है।
  • Hisense 90L5H 4K में एक इंटीग्रेटेड 30W साउंड सिस्टम दिया गया है।
  • Hisense 90L5H 4K Smart Laser TV की कीमत साउथ अफ्रीका में R34,999 है।
विज्ञापन
Hisense ने अपने 90L5H 4K स्मार्ट लेजर टीवी को पेश किया है। HISENSE 90L5H 4K स्मार्ट लेजर टीवी में 90 इंच की डिस्प्ले और एक अल्ट्रा-शॉर्ट थ्रो प्रोजेक्टर दिया गया है। यह टीवी HDR10+ और डॉल्बी विजन को सपोर्ट करता है, जिसके साथ यह 2,100 लुमेन तक ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान कर सकता है। Hisense का नया टीवी अब साउथ अफ्रीका और यूरोप में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। यहां हम आपको HISENSE 90L5H 4K स्मार्ट लेजर टीवी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के साथ-साथ कीमत आदि के बारे में बता रहे हैं।
 

Hisense 90L5H 4K Smart Laser TV की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Hisense 90L5H 4K Smart Laser TV की कीमत साउथ अफ्रीका में R34,999 और यूरोप में इसकी कीमत 2,889.95 है। उपलब्धता की बात करें तो इस टीवी को LDC के जरिए फ्रांस, बेल्जियम, इटली और स्पेन जैसे यूरोपीय मार्केट्स में खरीदा जा सकता है। यह प्रोडक्ट जल्द ही अन्य बाजारों में भी उपलब्ध होगा।

Hisense 90L5H 4K Smart Laser TV  के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Hisense 90L5H 4K में एक इंटीग्रेटेड 30W साउंड सिस्टम दिया गया है। यह अपने ALLM गेमिंग मोड के साथ गेमिंग को भी सपोर्ट करता है। टीवी में 16:9 आस्पेक्ट रेशियो और 8.3 मिलियन पिक्सल दिए गए हैं। टीवी का लाइट सोर्स एक्स-फ्यूजन लेजर टेक्नोलॉजी के साथ डीएलपी पर बेस्ड है। इस टीवी में एम्बिएंट लाइट रिजेक्टिंग फीचर है जो कलर्स को ज्यादा एन्हेंस करता है। इस टीवी में 60 हर्ट्ज फ्रेम रेट, 3000:1 का नेटिव कंट्रास्ट रेशियो और 120-मोशन रेट दिया गया है।

 यह स्मार्ट टीवी एचएलजी को सपोर्ट करता है और इसका फिल्म मेकर मोड यूजर्स को ज्यादा शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है। इसमें दिए गए दो बिल्ट-इन 15W स्पीकर स्मार्ट टीवी बेहतर ऑडियो प्रदान करते हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो 90L5H 4K Smart Laser TV में HDMI ARC और USB शामिल हैं। मिराकास्ट यूजर्स को स्मार्टफोन से कंटेंट स्ट्रीम करने की सुविधा देता है। एल्युमीनियम बॉडी वाले इस टीवी का वजन करीबन 9 किलो है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »