Hisense ने NBA के साथ लॉन्च किया 85 इंच ULED X QLED TV

Hisense ने नई पार्टनरशिप के तहत कंपनी ने एक नया हाई एंड 85 इंच ULED X QLED टीवी मॉडल भी पेश किया।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2023 16:35 IST
ख़ास बातें
  • Hisense ने न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम में NBA के साझेदारी की घोषणा की थी।
  • Hisense 85 inch ULED X QLED TV में 85 इंच की बड़ी डिस्प्ले है।
  • U8K और U7K टीवी 144Hz हाई रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करते हैं।

Hisense 85 inch ULED X QLED TV में 144Hz हाई रिफ्रेश रेट है।

Photo Credit: Hisense

इस हफ्ते की शुरुआत में Hisense ने न्यूयॉर्क शहर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान घोषणा की थी कि वह NBA (नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन) के साथ साझेदारी कर रहा है। नई पार्टनरशिप के तहत कंपनी ने एक नया हाई एंड 85 इंच ULED X QLED टीवी मॉडल भी पेश किया। यहां हम आपको Hisense 85 inch ULED X QLED TV के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

कंपनी ने इस इवेंट के दौरान यह भी घोषणा की थी कि वह नॉर्थ अमेरिका में दूसरे नंबर का ब्रांड हैं। इसके अलावा नई पार्टनरशिप में सभी Hisense टीवी और अन्य प्रोडक्ट शामिल होंगे, लेकिन नया ULED X मॉडल NBA का ऑफिशियल टीवी है। लिमिटेड वर्जन ULED X में 85 इंच की एक बड़ी डिस्प्ले है जिसमें 20 हजार से ज्यादा मिनी एलईडी वाली बैकलाइट है।
Advertisement
 

Hisense 85 inch ULED X QLED TV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Hisense 85 inch ULED X QLED TV में 85 इंच की बड़ी डिस्प्ले है जो कि 2,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और कंट्रास्ट रेशियो रेंज प्रदान करती है। ऑडियो के लिए ULED X में बिल्ट इन 4.1.1 DOlby Atmos और 80W DTS:X स्पीकर सिस्टम भी दिया गया है। इसके अलावा कंपनी ने अपनी लाइनअप में नए मिनी एलईडी मॉडल भी पेश किए हैं, जिसमें Hisense U8K, U7K और U6K सीरीज शामिल हैं। ये सभी मॉडल 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच और 85 इंच वेरिएंट में उपलब्ध हैं।

ध्यान देने वाली बात यह है कि U8K और U7K टीवी 144Hz हाई रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करते हैं जो उन्हें PlayStation 5 या Xbox Series X जैसे कंसोल के कनेक्ट करने पर गेमिंग के लिए बेस्ट बनाते हैं। नए टीवी के साथ कंपनी ने नए L9H Laser TV भी पेश किया है जो कि एक अल्ट्रा शॉर्ट थ्रो प्रोजेक्टर है। यह इसका नया टॉप मॉडल है और Dolby Vision HDR सपोर्ट के साथ 100 इंच या 120 इंच की एंबिएंट लाइट रिजेक्टिंग स्क्रीन प्रदान करेगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  5. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  6. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.